घर मे मच्छरों से हैं परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ये 10 खुशबूदार पौधें लगायें: घरेलू उपाये

0
17906
mosquito repelling plants
Home Remedy To Get Rid Of Mosquitoes At Your Home in Hindi. The best mosquito repelling plants for your garden and home. Machar Bhagao.

Presentation Photo

Jabalpur: ठण्ड में तो मच्छर (Mosquito) नहीं आते है, परन्तु ठंडी का मौसम जाते ही मच्छर मंडराने लगते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों का झुण्ड हमारे घरों में प्रवेश करने लगता है। पूरी दुनिया में मच्छरों के काटने की वजह से जो मलेरिया होता है, उससे लाखों लोग अपने प्राण गवा देते हैं।

भारत में भी मच्छर और मलेरिया का कहर बना हुआ है। पूरी दुनिया में मच्छरों की वजह से अफ़्रीकी देशों में सबसे ज्यादा बिमारी होती हैं और जान भी जाती हैं। ऐसे में इसके उपाये किये जाना बहुत जरुरी होता है।

इस कारण से इन मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोग कई तरह की चीज़ें इस्तेमाल करते हैं, जिनमें कई तरह के कैमिकल भी होते हैं। परन्तु यह कैमिकल मच्छरों को मारने के साथ ही आपकी सेहत के लिए घातक हो सकते हैं। ऐसे में आप हम आपको एक नेचुरल और आसान तरीका बता रहे हैं, जिससे मच्छर भी नहीं आएंगे और आपकी सेहत को भी कोई नुक्सान नहीं होगा।

आज तो आज से ही मच्छर भगाने वाले पौधे (Mosquito Repellent Plants) को लगाना आरम्भ करिये। यह पौधें आपके घर, बालकनी और गार्डन की खूबसूरती तो बढ़ाएंगे ही, बल्कि प्राकृतिक तरीके से मच्छरों से भी छुटकारा दिलाने में सहायक होंगे।

गेंदा का फूल (Marigold Plant)

गेंदा का फूल (Gende Ka Phool) तो हर जगह आसानी से मिल जाता है। यह हर पूजा में भी उपयोग में लाया जाता है, जबकि घर की सजावट करने के लिए भी इस फूल का उपयोग होता है। यही खूबसूरती गेंदा का फूल मच्छर को दूर भगाने में भी बहुत कारगर है। जिस जगह यह गेंदे के फूल लगे होते हैं, वहां मच्छर नहीं मंडराते हैं।

गेंदे के पौधें और फूल की खुशबू बहुत ही तेज होती है, जो हम इंसानों को बहुत पसंद आती है, लेकिन मच्छर और कीड़ों के लिए जानलेवा साबित होती है। इसलिए गेंदे का एक छोटा-सा पौधा भी आपको प्राकृतिक रूप से मच्छरों से बचा पायेगा।

लेमन घांस (Lemon Grass)

बहुत से लोग लेमन ग्रास की खेती भी करते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है। लेमन ग्रास चाय का स्वाद बढ़ाने का काम करती है, इसके अलावा यह मच्छरों को घर से दूर रखने (Mosquitoes Rig Away From Home) में भी कारगर होती है, क्योंकि इस पौधे की सुगंध काफी तेज़ होती है। ऐसे में यदि आप अपने घर के बाहर या बालकनी में लेमन ग्रास का पौधा लगाते हैं, तो उसकी खुशबू से मच्छर घर के अंदर नहीं आ पाएंगे।

कैटनिप (Nepeta Catnip)

कैटनिप एक विदेशी पौधा है, यह विशेष तौर पर नॉर्थ अमेरिका में पैदा होता है। लेकिन अब इस पौधे को भारत समेत अन्य देशों में भी उगाया जाने लगा है, जो एक आयुर्वेदिक पौधा है और मच्छरों को घर से दूर रखने में बहुत मदतगार है। इसे घर की सुंदरता भी बढ़ती है और आपकी बागवानी में एक विदेशी पौधा ही जुड़ जाता है।

हॉर्समिंट का पौधा (Horsemint)

यह हॉर्समिंट पौधा MINT की फैमिली से आया है, जिसे अधिक देखभाल और विशेष रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती है। हॉर्समिंट में गुलाबी और बैंगनी रंग के खूबसूरत फूल भी निकलते हैं और इस पौधे की खुशबू बहुत ही तेज होती है, जो मच्छरों को भगाने में बहुत अहम् योगदान निभाती है।

यदि आप इस पौधे को अपने गार्डन और बालकनी में लगाते हैं, तो उसकी तेज़ गंध से मच्छर और कीड़े नहीं आते हैं। यह हॉर्समिंट का पौधा गर्मी के मौसम में उगता है।

कैटनिप (Catnip)

कैटनिप हर मौसम में बढ़ता रहता है, इसलिए यह पौधा आपको पूरे साल मच्छरों से सुरक्षित रख सकता है। इस पौधे पर सफेद रंग के फूल आते हैं, जिसकी खुशबू अपने आसपास के वातावरण को महकाने के साथ-साथ मच्छरों को दूर भगाने में बहुत असरदार होती है।

सिट्रोनेला ग्रास (Citronella Grass)

सिट्रोनेला ग्रास का पौधा 2 मीटर की लंबाई तक बढ़ता है। यह देखने में बहुत ही सामान्य लगता है, लेकिन इसके पत्ते मच्छर और कीड़े मकौड़ों को दूर भगाने में असरदार होते हैं। सिट्रोनेला ग्रास से निकलने वाले ऑयल को मोमबत्ती और परफ्यूम बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है, क्योंकि इसकी गंध बहुत ही तेज होती है।

यदि आप इस पौधे को अपने घऱ या गार्डन में लगाते हैं, तो उसकी तेज़ खुशबू से मच्छर घर के अंदर नहीं आ पाएंगे। आप चाहे तो सिट्रोनेला ग्रास से मच्छर भगाने वाला स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं, जिसमें एंटी फंगल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से मच्छर भाग जाते हैं।

रोजमेरी (Rosemary)

आप अपने घऱ के गार्डन में खूबसूरत फूल और पौधें देखने के लिए रोजमेरी का पौधा लगा सकते हैं। रोजमेरी से मिलने वाले प्राकृतिक ऑयल में तेज गंध होती है, जो मच्छरों को दूर भगाने के काम आती है। रोजमेरी के पौधे और फूलों से अच्छी सुगंध आती है, जिसके मच्छर दूर भाग जाते हैं।

नीम का पेड़ (Neem Tree)

नीम का पेड़ तो खुद एक औषधि है। कई बीमारी और मच्छर, कीड़े-मकौड़ों नीम से दूर भागते हैं, क्योंकि इसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं। अगर आपके घर के आसपास नीम का पेड़ या पौधा लगा हुआ है, तो उसकी वजह से आपके घर में मच्छर नहीं आते हैं।

इसके अलावा आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर या पीसकर एक घोल तैयार कर सकते हैं, जिसका सुबह-शाम के घर में छिड़काव करने से घर के अंदर मच्छर मर जाते हैं और बाहर के मच्छर अंदर नहीं आते हैं।

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

तुलसी का पौधा तो सबसे ज्यादा औषधीय गुणों वाला माना गया है। किसी भी प्रकार से तुलसी का सेवन करने से सर्दी, जुकाम, एलेर्जी और वायरल जैसी चीज़ों से निजात मिलता है। आप तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है।

तुलसी के पौधे और उसके पत्तों से बहुत ही तेज खुशबू आती है, जो आसपास के वातावरण को शुद्ध तो करती ही है, साथ ही मच्छरों को भी दूर रखती है। मच्छरों को इस पौधे की खुशबू से दिक्कत होती है।

लहसुन का पौधा (Garlic Plant)

यदि आप अपने घऱ के एक गमले में लहसुन की कली या पौधा लगा लेते हैं, तो उसकी महक से मच्छर आपके घर के में प्रवेश नहीं करेंगे। मच्छरों को लहसुन से आने वाली गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं आती, इसलिए वह इस पौधे के आस पास आने से बचते हैं। इसके अलावा अगर आप लहसुन का सेवन कर लेते हैं, तो आपके खून में उसके तत्व मिल जाते हैं, जिसकी वजह से मच्छर उस शख्स का खून नहीं पीता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here