दिल्ली में इस के तहत 15 रुपए में भोजन मिलेगा, रोटी-सब्जी, दाल-चावल और रायता भी।

0
366

गरीबी के चलते मजदूर कभी कभी भूखे पेट ही सो जाते है। भोजन के लिए पर्याप्त पैसा ना जुटा पाने की वजह से भूखे ही समय काटना होता है। एक रोटी की कीमत एक गरीब ही समझ सकता है कि क्या होती है। देश की राजधानी दिल्ली में अब फिर से अटल आहार योजना को रास्ता मिलता हुआ नजर आ रहा है।

एक बार फिर इस योजना को शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। जो दिल्ली के गरीब लोगों को केवल 15 रुपए में भोजन उपलब्ध करवाएगी। अटल आहार योजना को SDMC ने इस योजना को एक बार फिर रिमॉड्यूल करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत SDMC के प्रत्येक जोन में किचनयुक्त मोबाइल वैन तैनात रहेगा। महज 15 रुपये में लोगो को सस्ता और स्वादिष्ट खाने की थाली उपलब्ध कराई जाएगी।

अटल आहार योजना में बढ़िया भोजन दिया जायेगा

अटल आहार योजना की उदघाटन पिछले साल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में की गई थी। इस स्क्रीम के अंतर्गत पूरी दिल्ली में लोगो को 15 रूपये में भोजन उपलब्ध करवाना था लेकिन कुछ कारण बस ये स्क्रीम सम्पूर्ण दिल्ली में चालू नही हो सकी कुछ सीमित क्षेत्र में ही इसको सफलता मिल पाई। लेखों अब एक बार फिर इस योजना को हरी झंडी मिल गई है।

इस योजना में दिल्ली नगर निगम भी सहयोग करेगा

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की नेता सदन कमलजीत सहरावत ने कहा कि इस स्क्रीम को सफल बनाने के साथ प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए निगम भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है। अगले वित्तीय वर्ष में इस स्क्रीम के अंतर्गत पहले प्रत्येक जोन में पांच-पांच किचनयुक्त मोबाइल फूड वैन लगाई जाएगी। निगम का प्रयास रहेगा कि इन फूड वैन पर जनता को केवल 15 रुपए में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, रायता और सलाद युक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए।

फूड वैन के लिए लोगों से निविदाएं मांगी जाएंगी

निगम इस स्क्रीम के अंतर्गत निजी संचालकों को फूड वैन चलाने की जिम्मेदारी देने की प्लानिंग कर रही है। इन फूड वैन के लिए लोगों से निविदाएं मांगी जाएंगी और उसके बाद इनका टेंडर निकाला जाएगा। गरीब जनता को देखते हुए इन फूड वैन के लिए यह शर्त रखी गई है कि ये फूड वैन सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक आम जनता को लंच मुहैया करवाएगी।

इसके बाद सायं 04 बजे से रात 09 बजे तक इन वैन पर अन्य खाद्य पदार्थ बेचने की परमिशन होगी। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक इस वैन के 50 वर्ग फीट भाग का इस्तेमाल व्यावसायिक विज्ञापनों के लिए भी किया जा सकेगा। इस प्रयोग की सफलता के बाद सभी जोन में फूड वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगो को भोजन उपलब्ध हो सके। कोई भी नागरिक भूखा ना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here