
Lucknow: भारत देश में दान का बहुत महत्व रहा है और सदियों से बड़े बड़े दान वीर होते आये हैं हमारे देश में, जिन्होंने समाज सेवा या वचन पालन के चलते सब कुछ दान में दे दिया। और एक कहावत भी मशहूर है दानवीर कर्ण के रूप में।
ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है, मुरादाबाद से जहां डॉक्टर गोयल (Dr. Arvind Kumar Goel) ने अपने जीवन भर की कमाई हुए 600 करोड़ की संपत्ति समाज सेवा के लिये दान कर दी। इनकी सादगी का आप इससे अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इतनी दौलत होने के बाद भी अपनी स्कूटी से सफ़र करते रास्तों में आसानी से देखे जा सकते हैं।
50 सालों की मेहनत को एक बार में दान किया समाज सेवा के लिये
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद (Moradabad) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उद्योगपति डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल एक सफल उद्योगपति होने के साथ साथ समाज के हर वर्ग की सेवा करने का जज्बा भी रखते थे।
उन्होंने काम के दौरान न केवल बहुत सारे लोगो को रोजगार दिया बल्कि समाज के जरूरत मंद लोगो और खासकर वृद्ध माओं की बहुत सेवा की जिसके चलते आज सैकड़ो माएं उन्हें अपना बेटा मानती हैं और उन्हें प्यार करते नही थकती।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान के हैं मालिक
आपको बता दें कि डॉक्टर गोयल मुख्यतः शिक्षण क्षेत्र में कार्यरत थे, उनके मुख्यतः 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में 225 शिक्षक संस्थान थे औऱ इन्ही राज्यों में समाज सेवा हेतु कई अस्पताल एवं वृद्धाश्रम भी बनाये। कार्य के दौरान लोगों के बीच स्वयं जा के सेवा कार्य करने के आदि रहे हैं और कही भी किसी जरूरतमंद को देखते ही मदद को आतुर रहते हैं, इसलिए इन्हें लोग महादानी डॉक्टर साहब के नाम से भी बुलाते हैं।
सैकड़ों बूढ़ी औरतों की पुत्र रूप में सेवा करते हैं डॉक्टर गोयल
डॉक्टर गोयल ने सेवा के लिये वृद्धों को प्राथमिता दी, आज उनके वृद्ध आश्रम में सैकड़ों वृद्ध महिलाएं हैं, जिनकी पुत्र के रूप में सेवा करते हैं उनके खाने पीने की व्यवस्था, कपड़े, स्वास्थ हर चीज़ का खयाल तो रखते ही हैं।
गरीबों के कल्याण के लिए योगी सरकार को ₹600करोड़ की संपत्ति दान करेंगे ये उद्योगपति:जानिए जूते की वो कहानी,जिसने बदल दी उनकी सोच
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के उद्योगपति डॉ.अरविंद कुमार गोयल ने अपनी पूरी संपत्ति सोमवार(18 जुलाई,2022) को अचानक योगी सरकार को दान करने की घोषणा कर दी pic.twitter.com/2m0LiAmgJG
— VISHNU KUMAR MISHRA (@VISHNUK35030487) July 19, 2022
इससे भी ज्यादा वो व्यक्तिगत तौर पे माताओं के साथ समय भी बिताते हुए कई तरह के खेल खेलते हैं जिससे उन्हें एक परिवार का एहसास हो। इसलिये वो डॉक्टर गोयल को ही अपना वास्तविक बेटा मानती हैं और कहती हैं कि कोई सगा बेटा भी इतनी सेवा नही कर सकता।
युवा मानते हैं अपना आदर्श, अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज लोगों से सम्मान भी मिला
डॉक्टर गोयल ने मुरादाबाद में सिविल लाइन्स स्थित सिर्फ एक घर अपने पास रखा है, बाकी समस्त संपत्ति जो 600 करोड़ से ज्यादा की है वो दान कर दी। बताया जाता है कि 3 राज्यों में उनके 225 से ज्यादा संस्थान थे इनमे से करीब 125 संस्थान आपदा काल मे ही लोगो के मदद हेतु दान कर दिये थे।
जीओ गोयल साब!!
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति दान की, अपने पास सिर्फ घर रखा, 50 साल की मेहनत से कमाई थी प्रॉपर्टी pic.twitter.com/XJ70nvuCye— Mahesh Sharma (@MaheshS87354498) July 20, 2022
उनकी इस सेवा भाव को देखते हुए आज कई युवक उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर जैसे कई बड़े लोगो से सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं, आज डॉक्टर गोयल न केवल महादानी समाज सेवी ही नही, बल्कि अपने जीवन की उपलब्धियों से सोशल मीडिया की चकाचौंध में गुम नई युवा पीढ़ी को सही मार्ग भी दिखा रहे।



