
Jaipur: आज के दौर में अनेक लोग और देश के युवा बड़े बिजनेसमेन बनने का खवाब देखते हैं और रिसर्च भी करके रहते हैं। इसके लिए सही मार्गदर्शन और लगन के साथ मेहनत का होना बहुत जरुरी है। ऐसा करने की इच्छा किसी न किसी प्रेरणा से ही आती है। यह प्रेरणा आपको किसी कामयाब शख्स से मिल सकती है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसे ही व्यक्ति की कहानी लेकर आये हैं, जिन्होंने मात्र कुछ 100 रुपये की नौकरी करते हुए कई-कई करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी।
यह कहानी है देश के एक व्यवसाई अनुज मुंदड़ा (Anuj Mundra) की, जो आज व्यापार जगत (Business World) में बड़ा नाम है। 2001 से 2003 के बीच, अनुज मुंदड़ा जयपुर (Jaipur) में साड़ी के एक शोरूम (Sari Showroom) में काम करते थे और हर महीने 1,400 रुपये की पगार पर अपना खर्चा चला रहे थे।
उन्हें लगा की वह इस सैलरी में तो अपना पूरा जीवन नहीं चला पाएंगे। ऐसे में उन्होंने अपना खुद का कोई छोटा मोटा व्यापार करने का मन बना लिया। 2003 में, उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर सूट के टुकड़ों का व्यापार (Own Business) चालू किया।
अब वे अन्न व्यापारियों से सूट सेट खरीदते और उन्हें दूसरे विक्रेताओं और दुकानदारों को बेच देते। ऐसा करते हुए उन्होंने कुछ बचत करना शुरू किया, तो अनुज ने जयपुर में ही अपनी ब्लॉक और स्क्रीन प्रिंटिंग यूनिट्स खोल ली। यह सिलसिला साल 2012 तक चला।
उनसे बाद अनुज दिल्ली चले गए और ईकॉमर्स मार्केटप्लेस Jabong और Snapdeal के विशाल होर्डिंग्स और विज्ञापन देशकार हैरान रह गए। उन्होंने यह अच्छे से समझ लिया था कि ईकॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग भारत में खरीदारी का भविष्य होने वाला है।
दिल्ली से जयपुर वापस आकर सबसे पहल एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) मिले और सभी कंपनी के नियमों और मापदंडों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 2012 में अपनी खुद की कंपनी Nandani Creation Pvt. Ltd. लॉन्च कर दी और ईकॉमर्स ऑफशूट को Jaipurkurti.com के नाम से ब्रांड बना दिया। अपने पहले साल में ही उनकी कंपनी ने 59 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया था।
अनुज ने अपने खुश खास दोस्तों से 50,000 रुपये जुटाए और बाद में अपने बिजनेस के लिए बैंक से लोन भी हासिल किया। पर्याप्त पैसो के जुगाड़ के बाद उन्होंने कुर्ती और सूट की सिलाई के लिए 10 सिलाई मशीनें खरीदीं थी। अनुज की पत्नी वंदना मुंदड़ा कुर्तियां डिज़ाइन करने का काम कर रही थी।
उस वक़्त जयपुर के करतारपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कुर्तियों की रंगाई, प्रिंटिंग, सिलाई, होने लगी थी। उन्होंने अपने प्रोडक्ट्स को Snapdeal और Jabong पर लिस्टेड किया और इन प्लेटफार्मों पर सेलिंग चालु कर दी।
एक मीडिया रिपोर्ट बताती है की अनुज के मुताबिक़ बड़े ऐथनिक ब्रांड और अन्य प्रमुख आउटलेट जैसे Adidas, Biba, Wills आदि ने खुद को ऑनलाइन लिस्टेड करने से लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा दिलवाने में सहायता की। उन्होंने डिलीवरी पैकेज में पैम्फलेट्स डालना शुरू किया, जिसमें बताया गया कि ब्रांड क्या था और इसमें कुछ डिस्काउंट कूपन के साथ कस्टमर केयर नंबर भी दिया जाता था।
#Jaipurkurti Yellow solid rayon straight kurta with placement contrast embroidery on front & thread work.
.#ethnicwear #newcollection #jaipurkurtilook #festivevibes #onlineshopping #ootd #ootdfashion #style #fashion #indianwear #womenclothing #diwalioutfit #festivewear pic.twitter.com/kDnVwx34dy— Jaipurkurti (@Jaipurkurti) November 11, 2020
उनका काम चल पड़ा था और अब कंपनी सूट, कुर्तियां, फ्यूजन वियर, बॉटमवियर और अन्य कपड़ों की वस्तुओं का ऑनलाइन व्यापर कर रही है। अब कंपनी दश के बाहर UK, USA, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया आदि जैसे देशों को कपड़ें एक्सपोर्ट (Cloths Export) करती है। अभी के समय में सूट का औसत बिक्री मूल्य 900 रुपये है और कुर्तियों के लिए, यह 650 रुपये तय है।
आपको बता दें की अनुज की Jaipurkurti.com को National Stock Exchange (NSE) एमर्ज पर सूचीबद्ध किया गया है, जो स्टार्टअप्स और मिड-साइज़ कंपनियों के लिए NSE के तहत एक प्लेटफॉर्म है, जिसे 2016 में लिस्टेड किया गया था। अक्टूबर 2016 में, Nandani Creation ने अपने Initial Public Offering (IPO) की घोषणा कर दी थी।
This Karwa Chouth celebrate the bond of Love & togetherness with Jaipur Kurti
Featuring: Zari Detailing A-Line Kurta With Maroon Pant & Dupatta
.
.#jaipurkurti #fashion #ethnicwear #style #jaipurkurtilook #ootdfashion #festivaloutfit #latestcollection #womenwear #onlineshopping pic.twitter.com/ZxXEEZ6p1w— Jaipurkurti (@Jaipurkurti) November 2, 2020
उनकी कंपनी के टोटल 14,44,000 इक्विटी शेयर 4,04,32,000 रुपये में सब्सक्राइब बताये गए थे। अब कंपनी आने वाले समय में NSE के मैन बोर्ड में लिस्टेड होने पर फोकस कर रही है। हालिया समय में उनके प्रोडक्ट्स उनकी वेबसाइट के अलावा Jabong, Snapdeal, Myntra, Flipkart, Tata Cliq और अन्य ऑनलाइन मार्केटप्लेस से भर्री ऑर्डर हासिल करता है।
This festive season, get your hands on enticing outfits from our occasion wear range that showcase the perfect blend of rich colour palette.🌸
.
Featuring: Printed Asymmetric Kurta with Printed Pant & Printed Dupatta.
.#jaipurkurti #occasionwear #ethnic #ethnicwear pic.twitter.com/77bMp3dmkd— Jaipurkurti (@Jaipurkurti) November 1, 2020
एक रिपोर्ट बताती है की कंपनी ने जून 2019 में 7.12 करोड़ रुपये की सेलिंग (Online Selling) कर ली थी और जून 2020 में यह लॉकडाउन और प्रतिबंधों के बाद भी 7.37 करोड़ रुपये की सेलिंग कर पाई थी। इसके अलावा पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 43.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।



