
Mumbai: महिंद्रा ग्रुप्स के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने कार्य से पहचाने जाते है। उन्हे नए नए प्रोडक्ट और नए सुझाव बेहद पसंद आते है। भारत और भारत से बाहर भी आनंद महिंद्रा के द्वारा लॉन्च की गई गाडियां काफी ज्यादा फेमस है।
आपको बता दें महिन्द्रा ग्रुप्स (Mahindra Groups) में 6.7 बिलियन अमरिकी डॉलर के सम्पत्ति है और भारत के दस सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में से एक है। साथ ही यह विश्व की तीन सबसे अच्छी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी में से एक है। सन 1945 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी। तब से आज तक महिन्द्रा ग्रुप ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी विशेष क्षेत्रों में एक विशेष पहचान बना चुका है।
लगातार अपने नए उत्पादों के चलते इस कंपनी ने विश्व के कई देशों में अपना मार्केट फेला लिया है। इस कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी काफी नेक आदमी है। वे हमेशा मेहनत कर रहे व्यक्तियों की मदद करते है।
इसी बीच एक खबर मिली है जिसके मुताबिक आनंद महिंद्रा को कश्मीर (Kashmir) के एक शिक्षक के द्वारा बनाई गई सोलर कार (Solar Car) बेहद पसंद आई है। उन्होंने उस कार निर्माता की बेहद तारीफ भी की ओर उसकी मदद के लिए प्रस्ताव रखा है तो आइए बात करते है।
मेथ टीचर की कार देख आनंद महिंद्रा उसके फेन बन गए
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की खूबसूरत वादियों में रहने वाले मैथ टीचर (Maths Teacher) के द्वारा बनाई गई कार के प्रोटोटाइप डिजाइन को देख महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा उनके फेन बन गए। उन्होंने मैथ टीचर की खुले दिल से तारीफ की ओर उनको काफी सारे सुझाव दिये।
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) द्वारा उनको एक बहतरीन ऑफर भी दिया। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने काम और अपने व्यापार से जाने जाते है। वे हमेशा लोगों को नए नए आइडिया पर काम करने के लिए मोटिवेट करते है। सोशल मीडिया के माध्यम से वे कई लोगो की हर तरह से मदद करते है। अब वे एक गणित के शिक्षक की मदद के लिए आगे आए है।
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के माध्यम से बिलाल अहमद की सोलर कार को वायरल किया
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमे सोलर ऊर्जा से चलने वाली प्रोटोटाइप कार के निर्माता कश्मीर के श्रीनगर के निवासी गणित विषय के अध्यापक मिस्टर बिलाल अहमद (Bilal Ahmed) की वीडियो उसकी कार के साथ है।
बिलाल अहमद ने सूरज के प्रकाश से उत्पन्न ऊर्जा (Sun Energy Power) का उपयोग कर कार का निर्माण किया। पेट्रोल-डीजल के लगातार दोहन से खनिज पदार्थ में कमी आ गई, जिससे पेट्रोल डीजल के स्त्रोत लगभग समाप्त होने पर है, इसलिए बिलाल अहमद ने सोलर पॉवर का इस्तेमाल कर चार्ज होने वाली कार बनाई है। इस कार के रूफ के साथ सभी दरवाजों, बोनट और पीछे के भाग पर सोलर पैनल लगा हुआ है।
बिलाल को अपने साथ काम करने का प्रपोजल दिया
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो ट्वीट की है, उसके कैप्शन पर लिखते हुए कहते है कि बिलाल अहमद की हिम्मत और लगन वाकई में काबिले तारीफ है, भारत को ऐसे ही व्यक्तियों की जरूरत है।
Bilal’s passion is commendable. I applaud his single-handedly developing this prototype. Clearly the design needs to evolve into a production-friendly version. Perhaps our team at Mahindra Research Valley can work alongside him to develop it further. @Velu_Mahindra ? https://t.co/p6WRgQmcXo
— anand mahindra (@anandmahindra) July 20, 2022
वे आगे कहते है कि उनके द्वारा निर्मित इस प्रोटोटाइप कार को बिना किसी मदद के निर्माण करने के लिए में उनकी सराहना करता हूं। स्पष्ट डिजाइन और वातावरण के अनुकूल बनी इस कार को देश में काफी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिंद्रा रिसर्च वैली में हमारी टीम इस कार को ज्यादा मात्रा में बनाने के लिए बिलाल के साथ कार्य करने को लेकर उत्साहित है।
11 वर्ष की मेहनत और 13 लाख के इन्वेस्टमेंट से निर्मित सोलर कार
कश्मीर के श्रीनगर के सनात शहर में बिलाल अहमद और उसका परिवार निवासरत हैं। बिलाल ने 1950 के दशक की एक कर को सोलर कार में तब्दील किया है। इस कार को बनाने ने उन्हे करीब 11 वर्ष का समय लगा है और इसको बनाने में करीब 13 लाख रुपया की लागत आई है। इस कार की डिजाइन काफी अच्छी है। कार के अंदर चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए है।
Bilal Ahmed, a maths teacher from Srinagar, has developed a solar car. Bilal has been working on this project for last 11 years pic.twitter.com/Co0eq9X44h
— Basit Zargar (باسط) (@basiitzargar) June 20, 2022
आनंद महिंद्रा के द्वारा दिया गया ऑफर यदि बिलाल स्वीकार करते हैं, तो उनकी इस कार को और बेहरीन बनाने के लिए महिंद्रा की रिसर्च टीम इस काम में लग जाएगी। इससे बिलाल के द्वारा निर्मित सोलर कार एक शानदार लुक के साथ सड़क पर दौड़ती नजर आएगी।



