आनंद महिंद्रा ने जो कहा वो किया, जुगाड़ जीप बनाने वाले को जीप के बदले Mahindra की नई गाड़ी दी

0
2927
Anand Mahindra Gift
Anand Mahindra impresses on Sangli man who makes own Jugaad jeep. Anand Mahindra gifts SUV Mahindra Bolero to man who built jeep with scrap metal.

Photo Credits: Twitter(@anandmahindra)

Mumbai: भारत के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने सोशल मीडिया ट्वीटर अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहते हैं और समय समय पर कुछ फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वे अक्सर कुछ इनोवेटर और जुगाड़ू लोगो के बारे में भी पोस्ट करके तारीफ करते हैं। कई बार वादा भी कर देते हैं।

आज एक ऐसा ही वादा उन्होंने पूरा किया है। आनंद महिंद्रा ने बीते दिनों ट्वीटर पर एक शख्स का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो व्यक्ति कबाड़ से बनाई गई जुगाड़ जीप सफलतापूर्वक चला रहा था। उस वक्त आनंद महिंद्रा ने इस जीप के बदले नई Mahindra Bolero गाडी देने का वादा किया था। अब उन्होनें वो वादा निभा दिया है।

पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले दत्तात्रेय लोहार नाम के एक शख्स ने जुगाड़ से कबाड़ के सामान से एक ऐसी अनोखी जीप (Jeep) बनाई थी। जब यह वीडियो आनंद महिंद्रा के पास पहुंचा, तो इस वीडियो को उन्होंने ट्वीटर पर साझा किया और जीप को बनाने वाले दत्तात्रेय के इनोवेशन की तारीफ की थी। इस यूनिक जीप की सबसे ख़ास बात ये है कि ये सेल्फ से नहीं बल्कि बाइक की तरह किक से स्टार्ट (Kick Start) होती है।

इस जुगाड़ जीप का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि, “स्थानीय अधिकारी जल्द ही उक्त व्यक्ति को वाहन चलाने से रोक देंगे, क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इसके बदले में Bolero गाडी देने का ऑफर देता हूँ।” यह ट्वीट भी बहुत पसंद किया गया था।

आनंद महिंद्रा ने जीप (Jugaad Wali Jeep) बनाने वाले दत्तात्रेय लोहार को इस जीप के बदले नई महिंद्रा बोलेरो देने की जो बात कही थी। अब दत्तात्रेय को नई महिंद्रा बोलेरो गाडी दे दी गई है। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने जो कहा, वह किया।

इसे ट्वीटर पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘हमें खुशी है कि उन्होंने एक नई बोलेरो के लिए अपने वाहन का आदान-प्रदान करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। कल उनके परिवार को नई Mahindra Bolero मिली और हमने गर्व से उनकी जीप को अपने संग्रह में शामिल कर लिया है। यह जीप हमारी रिसर्च वैली में सभी प्रकार की कारों के हमारे संग्रह का हिस्सा होगी और हमें साधन संपन्न होने के लिए प्रेरित करता करेगी।’ दत्तात्रेय के परिवार ने भी आभार जताया है।

जानकारी हो की महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव (Devrashtre Village) के निवासी दत्तात्रेय लोहार (Dattatrya Vilas Lohar) का 45 सेकंड का वीडियो बीते दिनों छा गया था। किक से स्टार्ट होने वाली इस जीप को दत्तात्रेय ने केवल 60 हजार रुपये के खर्चे से बनाया था। जबकि एक जीप यदि आप खरीदने जायेंगे, तो आपको 10 लाख के आस पास खर्च करने पड़ जायेंगे।

दत्तात्रेय ने अपने बेटे के लिए एक जीप बनाई थी। उनके बेटे का मन था की उसके पास एक जीप होनी चाहिए। परन्तु पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण दत्तात्रेय अपने बेटे की इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे थे। फिर अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने स्क्रैप मैटल से ही एक जीप बना दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here