Delhi: क्या आप परेशान हैं हर महीने आने वाले भारी और अनाप शनाप बिजली बिल से और आप इस से बचत का रास्ता खोज रहे है। तो हम बता रहे हैं एक ऐसा रास्ता जिस से आप हर महीने के बिजली बिल में काफी कम कर के बचत कर सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं सोलर पैनल की जो आप अपने घर या ऑफिस की छत पर आसानी से लगवा सकते हैं जिसके लिए सरकार सब्सिडी प्रदान करती है और आप का खर्च बहुत कम हो जाता है।
सोलर पैनल काम कैसे करता है, कितना किलो वाट लगवाना चाहिए
सबसे पहले ये देखना होता है आपकी बिजली की आवश्यकता कितनी है, मतलब आप कितने यूनिट बिजली हर महीने लगभग खर्च करते हैं। फिर उस हिसाब से आपका बिजली के कनेक्शन को देखते हुए सोलर पैनल किलो वाट के हिसाब से लगता है।
इसे ऐसे समझते हैं मान लीजिये आपकी बिजली की खपत हर महीने 500-600 यूनिट के आस पास हैं, तो आपको 5 किलो वाट सोलर पैनल की ज़रूरत होगी जो लगभग 20 यूनिट बिजली रोज़ बना कर बिजली बोर्ड को भेज देगा जो महीने का लगभग 600 यूनिट होता है, जो आपकी महीने की खपत है वो सोलर से पैदा हो कर बिजली बोर्ड मे जमा हो जाएगी।
आप बिजली बिल बचा पायंगे, इसे लगवाने में सरकार सब्सिडी भी देती है, जो ऊर्जा विकास निगम और राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। केंद्र सरकार की योजना के चलते घर के कनेक्शन के लिए 10 किलो वाट तक हम सोलर पैनल लगवा सकते हैं। जिसके लिए सरकार सब्सिडी देती है और इसके लिए सरकार ने कई सोलर पैनल कंपनी और विक्रेताओं से अनुबंध करके रखा है जिनसे संपर्क कर के हम आसानी से घर पर सोलर पैनल लगवा सकते है।
सोलर पैनल लगवाने के फायदे बहुत हैं
आज बहुत से घरो में लोगो ने छत पर सोलर पैनल लगवा रखा है, जिस से वे काफी बचत कर रहे हैं और वे खुश भी हैं, क्योंकि मेंटेनेंस लगभग न के बराबर है। गुजरात में जनि मानी सोलर कंपनी के मैनेजर दिलीप पटेल का कहना है, इसको ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम कहते हैं ये दिन की धुप में जितने यूनिट बिजली पैदा करते हैं है वो सीधे बिजली विभाग को चले जाते हैं।

फिर महीने में उस हिसाब से बिल जेनेरेट होता है, राजिस्थान के एक सोलर पैनल विक्रेता का कहना है एक बार सोलर पैनल लगवा लिए तो इसकी लाइफ लगभग 25 साल रहती है और मान लीजिये सोलर से 600 यूनिट बिजली बनती है।
इसका मतलब लगभग 6000 रुपये के बिजली बिल की बचत हो गयी, जो साल भर में लगभग 70,000 होते हैं। सोलर पैनल लगवाने में जो लागत आयी है 2-3 सालों में आसानी से निकल जाती है। सोलर पैनल लगवाने में जो खर्च आता है उसमे लगभग 40 प्रतिशत सब्सिडी सरकार दे दे देती है। लागत निकल जाने के बाद सालों आपको बिजली फ्री पड़ने लगती है। ये बहुत फायदे का सौदा है लोग बहुत तेज़ी से सोलर पैनल्स लगवा रहे हैं।
सोलर पैनल कैसे लगवाएं और कहाँ आवेदन करें? सब्सिडी कैसे मिलेगी?
मंत्रालय और अक्षय ऊर्जा निगम सोलर पैनल्स योजना आरम्भ कर चुके हैं, जिसके तहत पहले 3 किलो वाट पर 40 प्रतिशत और फिर 3 से ऊपर 10 किलो वाट तक 20 प्रतिशत की छूट ज़रूर मिलेगी।
A national portal for the rooftop solar program launched by Hon'ble @PMOIndia @narendramodi
Anyone who wants to install rooftop solar in their home can submit an online application.#sesi #solarenergy #technology #india pic.twitter.com/LlcwjCYyg1— Solar Energy Society of India (@SolarEnergyInd) August 2, 2022
Solar Rooftop Yojana के लिए वेबसाइट http://solarrooftop.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये उसके बाद स्क्रीन पर होम पेज पर Apply For Rooftop Solar के ऑप्शन पर जायें सोलर रूफटॉप योजना आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
इसके बाद सामने दिख रही लिंक को क्लिक करें इस से फॉर्म ओपन हो जायेगा फॉर्म को भर कर सबमिट कर दे। अपनी जानकारी एकदम सही भरना होगा। इसके बाद विभाग से मान्यता प्राप्त सोलर विक्रेता की लिस्ट मिलती है। जिस से संपर्क करके आगे काम करवा सकते हैं।
Link to join the launch of our National Portal for Rooftop Solar installation: https://t.co/58JT9yGD0U pic.twitter.com/syGAO5um1t
— Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) (@mnreindia) July 29, 2022
सोलर पैनल लगाने के लिए ग्राहक के पास 1 kw सोलर पैनल लगवाने हेतु 10 स्क्वायर मीटर साइज की आवश्यकता है। सोलर रूफटॉप एक बहुत अच्छी योजना है। इसकी Starting भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर की है। देश में कई लोग सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं।
रूफ टॉप सोलर पैनल्स योजना से सम्बंधित आवश्यक जानकारी
भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई 2022 को रूफटॉप सोलर के लिए National Portal का शुभारंभ किया। श्री आर के सिंह, केंद्रीय विद्युत और एनआरई मंत्री उपस्थित थे। श्री भगवंत खुबा, राज्य मंत्री, वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे।




