
Delhi: आज हम सबकी निर्भरता मोटर गाड़ियों पर हो चुकी है। छोटे काम से लेकर के लंबी दूरी तक के सफर के लिए ज्यादातर लोग स्वयं की गाड़ियों का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं। एक समय था जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट ही एकमात्र साधन हुआ करते थे। परंतु आज लगभग हर घर में एक कार आपको देखने मिलेगी।
सरकार भी दिन-प्रतिदिन फोरलेन, सिक्स लेन जैसे एक्सप्रेसवे बना रहे हैं, जिसमें ड्राइविंग का अपना ही आनंद है। हम इंडियन लोगों का एक ही फंडा है गाड़ी कितनी भी स्मार्ट या लग्जरी हो परंतु आदमी का सबसे पहला ध्यान इस बात पे होता है कि, वह कितना एवरेज देती है। इसलिए कार बनाने वाली कंपनियां भी अधिक से अधिक माइलेज वाले इंजन बनाने की कोशिश करती रहती है।
इसी सिलसिले में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने हाल ही में अपने सबसे प्रसिद्ध कॉन्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा विटारा को सीएनजी फ्यूल के वर्जन में लॉन्च (Maruti Brezza CNG Launched) करने की पेशकश की है। जैसा हम सब जानते हैं सीएनजी पेट्रोल एवं डीजल दोनों की तुलना में सस्ती आती है साथ ही इससे माइलेज भी अधिक प्राप्त होता है। आइए जानते हैं सीएनजी ब्रेजा के बारे में डिटेल से।
मारुति की सीएनजी ब्रेजा में आप आएंगे बेहतर इंजन के साथ जबरदस्त माइलेज
आपको बताना चाहेंगे मारुति ने अपनी कॉन्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा विटारा कार (Brezza Vitara Car) को सर्वप्रथम 2016 में भारतीय बाजार में उतारा था। अपने कंपैक्ट साइज परंतु बेहतर हाइट और लेग स्पेस की वजह से लोगों की बहुत जल्दी फेवरेट कार बन गई।
Maruti Brezza CNG launched in India Priced from ₹9.14 lakhs to ₹12.05 lakhs(Ex-Showroom),
Claimed mileage is 25.50 Km/Kg pic.twitter.com/lMBshxkhbA— QalaCAR (@QalaCAR) March 17, 2023
मारुति ने अभी इसी का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें 1.5 लीटर का ड्यूल फ्यूल इंजन लगाया गया है। जिससे एक तरफ पिकअप तो बेहतरीन मिलेगा ही कंपनी का दावा है। यह कार ऑन रोड 25 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक का एवरेज प्रदान करेगी। चुकी इसमें कंपनी फिटेड सीएनजी किट (CNG Kit) है, इसलिए इस कार का ओवरऑल परफारमेंस बहुत ही बेहतरीन होगा। ब्रेजा कार लवर्स के लिए ये बहुत ही बड़ा तोहफा दिया है मारुति ने।
ब्रेज़ा सीएनजी में इंजन की परफॉर्मेंस और तकनीकी डिटेल्स
चलिए आगे बात करते हैं गाड़ी की इंजन परफॉर्मेंस और उससे मिलने वाले पावर आउटपुट के बारे बारे में। जैसा कि ऊपर बता चुके हैं इस गाड़ी में 1.5 लीटर का इंजन फिट किया गया है। सी एन जी से चलाने पर यह वीवीटी इंजन 87.7 पीएस का पावर जनरेट करेगा वही 121 एनएम का टॉर्च मिलेगा।
Maruti Brezza CNG
Expected Price (Ex showroom)
CNG MT – ₹ 8.74 L – ₹ 13.05 L
CNG AT – ₹ 11.72 L – ₹ 14.56 L#brezza #suv #cng #new #marutibrezza pic.twitter.com/cJ0vetK79R— Team Car Delight (@teamcardelight) January 14, 2023
यदि पेट्रोल से चलाते हैं तो करीब 100 ps का पावर जनरेट होगा, और 136 एनएम का हाईएस्ट टॉक प्राप्त होगा। इसमें मैन्युअल गियर बॉक्स लेने पर 5-speed गियर बॉक्स मिलने वाला है। वही ऑटोमेटिक मॉडल चूस करने पर सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स मिलेगा जो आपको एक स्मूथ ड्राइव प्रदान करेगा।
ब्रेज़ा सी एन जी की ये होगी On Road मार्केट प्राइज जो दे रही अन्य ब्रांड को कंपटीशन
दोस्तों मारुति ने मार्केट को बेहतर ढंग से कैप्चर करने के लिए ब्रिजा S-cng कार को 4 वर्जन में लॉन्च करने का निर्णय लिया है। जिसमें बेस मॉडल की बात करें तो इसकी कीमत करीब 9.14 लाख से शुरू होगी एवं जैसे जैसे फीचर्स ऐड होंगे इसकी टॉप एंड मॉडल 15 लाख तक जाने वाला है। यह सभी एक्स शोरूम प्राइस है इसमें अभी गवर्नमेंट टैक्सेस एवं आरटीओ टैक्स जोड़कर ऑन रोड कीमत आप अपने करीबी शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं।
कई हाई टेक फीचर्स से लैस किया गया है इस कार को
मारुति ने अपनी ब्रेजा सीएनजी कार को मार्केट कंपटीशन को देखते हुए काफी हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ लैस किया है। इसमें 9 इंच का टच प्रो स्मूथ डिस्प्ले वाला एक बेहतरीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया है। जिसके जरिए कार की सभी इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।
Maruti Brezza CNG launched, priced from ₹9.14 lakhs (ex-showroom) pic.twitter.com/pYewmXXmor
— MotorBeam (@MotorBeam) March 17, 2023
साथ ही 360 डिग्री एंगल को कवर करने वाला बैक कैमरा, बहुत ही अट्रैक्टिव सनरूफ के साथ एक हेडअप डिस्प्ले भी दिया गया है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें 6 एयर बैग दिए जा रहे हैं। तो देर किस बात की जल्द ही अपने करीबी मारुति शोरूम में जाकर इसकी टेस्ट ड्राइव का आनंद लें और प्लान करें एक फैमिली सीएनजी कार जो आराम के साथ देती है बेहतर माइलेज।



