साल1908 में बनी Harley Davidason कंपनी की एंटीक बाइक नीलामी में 7.7 करोड़ रु में नीलाम हुई

0
753
1908 Harley Davidason
1908 Harley Davidason bike sold on Rs 7.7 crore. A vintage Harley-Davidson bike was sold off at auction fetching a record sum of Rs 7.7 crore.

Delhi: दोस्तों चीजें जैसे-जैसे पुरानी होती जाती है उनकी ऐतिहासिक कला एवं बेजोड़ नमूने की वजह से उनकी कीमत भी बढ़ती जाती है। ऐसे ही एंटीक गाड़ियों का भी लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। हम आए दिन सुनते रहते हैं कि, आज से 100 साल पुरानी या उससे अधिक पुरानी कार या बाइक नीलामी के दौरान बहुत ऊंचे दामों पर बिकी।

वास्तव में यह गाड़ियां चलाने लायक नहीं होती, परंतु अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण यह एक साधारण गाड़ी से एंटीक पीस में बदल चुकी होती है। जो बड़े बड़े बिजनेसमैन अपने घरों एवं ऑफिस में शो पीस के तरह डिस्प्ले में लगाने का काम करते हैं।

ऐसी ही एक 1908 मॉडल की हार्ले डेविडसन बाइक (1908 Harley Davidason Bike) काफी चर्चा में है। जिसे अमेरिका में नीलामी के दौरान 7.7 करोड़ रुपए में बेचा गया। जैसे ही इसकी एक झलक इंटरनेट पर पहुंची लोगों ने इसकी तस्वीर को हाथों-हाथ शेयर किया और यह उस समय की साधारण सी दिखने वाली बाइक आज एंटीक पीस के चलते लोगों में चर्चा का विषय बन गई। आइए जानते हैं इस बाइक के पीछे की पूरी कहानी।

लास वेगास के एक सेंटर में 7.7 करोड़ में नीलाम हुई है एंटीक बाइक

नई गाड़ियां लेना हो तो आपको अपने शहर में ड्यूरो शोरूम मिल जाएंगे, जहां पर अब गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करने के बाद उसे खरीद सकते हैं, परंतु जब बात एंटीक पीस इसकी हो तो उनकी नीलामी भी बहुत बड़े स्तर पर होती है।

हम आज जिस बाइक की बात कर रहे हैं, उसे अमेरिका के लास वेगास में मैकम ऑक्शन के द्वारा नीलाम किया गया। नीलामी से पहले मैं मैकम ने इसकी फोटो को इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए कहा था कि यह दुनिया की सबसे दुर्लभ बाइक है।

यह काफी रेयर बाइक है जिसके दुनिया में सिर्फ 12 पीस ही उपलब्ध है

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उस समय हार्ले डेविडसन ने इस तरह की सिर्फ 450 बाइक ही मैन्युफैक्चरिंग ही की थी, जो समय के साथ गुम हो गई। वर्तमान परिस्थिति में इस बाइक के सिर्फ 12 मॉडल ही उपलब्ध है।

वही हाल ही में हार्ले डेविडसन की एक और बाइक जो 1907 मॉडल बताई गई है। उसकी नीलामी भी की गई जो नीलामी के दौरान 715000 डॉलर में बेची गई थी। पुरानी गाड़ियों की इतनी कीमत सुनकर एक बात तो समझ आती है कि, एंटीक चीजों को पसंद करने वाले लोग भी इस दुनिया में मौजूद है जो किसी भी चीज की इतनी ऊंची कीमत देने की क्षमता रखते हैं।

आइए जानते हैं 1908 में बनी इस हार्ले डेविडसन बाइक

मैडम ऑक्शन कंपनी के मोटरसाइकिल डिवीजन को संभालने वाले मैनेजर मिस्टर ग्रेग अर्नोल्ड के अनुसार 1908 निर्मित हार्ले डेविडसन की यह बाइक विंस्कन को 1941 में एक खेत में मिली थी। जिसे इतने सालों तक वह संभाल कर अपने पास रखे थे।

बाद में इस बाइक के मेंटेनेंस के तौर पर उन्होंने इसका सीट कवर, टंकी, चेन पुली, जैसे कुछ पार्ट्स को चेंज किया और पोलिश करके इसे फिर से नया रूप दे दिया गया। इस बाइक में इंजन की टंकी को निकोल प्लेटेड स्टील की पट्टी के द्वारा मोटरसाइकिल के फ्रेम के साथ जोड़ा गया था, इसलिए इस गाड़ी के मॉडल का नाम स्ट्रेप टैंक पड़ा।

दुनिया की सबसे मंहगी बाइक्स

दोस्तों अभी तक हम बात कर रहे थे एंटीक गाड़ियों की परंतु वर्तमान समय में क्या आप जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है और उसे किस कंपनी ने बनाया है। तो हम आपको बताना चाहेंगे, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है “मेडूसा” बाइक का। इस बाइक को टीटी कस्टम्स चोपर्स ने निर्मित किया है।

आपको बता दें इस बाइक का ज्यादातर हिस्सा सोने से बना है, जिस वजह से इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर्स से भी अधिक है। भारतीय मुद्रा में कहे तो 8.5 करोड़ रुपए से भी अधिक है इसकी कीमत।

वहीं भारत में उपलब्ध अब तक की सबसे महंगी बाइक का नाम है डुकाटी 1299 सुपरलेगरा जिसकी कीमत लगभग 1.1 करोड रुपए है। दोस्तों स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोलता है, इसलिए आज भारत में भी एक से बढ़कर एक महंगी बाइक देखी जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here