बेटी ने सामाज कि परवाह किये बिना ऐसा बिज़नेस शुरू किया, जो 700 करोड़ टर्नओवर का हो गया

0
1798
Richa Kar Zivame Lingerie Brand Bra
Richa Kar Who is Founder of Zivame Lingerie Brand. Richa Kar started Undergarments Business and selling online Bra. She is Earning in Crores.

File Photo Credits: Twitter

Jamshedpur: अगर एक लड़की मार्केट में बिजनेस करने की सोचे, तो उसके जीवन में कई तरह क‍ि समस्‍यायें आती है। हमारी फेमिली में भी अगर लड़की ने बिजनेस करने का मन बनाया है, तो उसे सपोर्ट नहीं किया जाता है। क्‍योंकि लोगो कि सोच होती है, कि लड़की शादी करके अपने ससुराल जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

इन सब परिस्थितियों के चलते उसका बिजनेस चलाना बहुत ही कठिन हो जाता है। इसलिये लड़की को बिजनेस करने कि इजाजत नहीं दी जाती है। लेकिन अगर लड़की फिर भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहे, तो उसे कई तरह कि कठिनाइयों को झेलना पड़ती है।

आज लड़कियों को लड़को से कम नहीं समझा जाता है। उसे अपनी इच्‍छा से कार्य करने कि इजाजत होती है और लड़कियॉं भी अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ती जा रही है। हर क्षेत्र में वह अपना लोहा मनवाते जा रही है चाहे वह नौकरी हो, बिजनेस हो, या फिर खेल।

आज के जमाने में लड़की हर क्षेत्र में आगे है, वह किसी से कम नहीं है। वह सब हासिल कर पा रही है, जिसे वह हासिल करना चाहती है। हमारी सरकार भी लडकियों को आगे बढ़ाने के लिये कई तरह कि योजनाएँ चला रही है और उनका हौसला बढ़ा रही है। ताकि लड़कियॉं हर फील्‍ड में आगे बढ़ सके।

वैसे तो परिवार आज लड़कियों को आगे बढ़ने में हर तरह कि मदद करता है। उनका सपोर्ट करता है। क्‍योंकि हमारा समाज पुरानी रूढ़ीवादी सोच और परंपरा से बहुत आगे निकल चुका है। लेकिन आज हम जिसकी बात कर रहे है, उन्‍होंने एक ऐसा बिजनेस करने का विचार बनाया, जिसे लेने के लिए लड़किेयाँ जब मार्केट में जाती है, तो उन्‍हें समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। अगर शॉप में कोई जेन्‍ट्स हो, तो उस बारे में बात करने में भी शर्म महसूस होती है। यही सोचते हुये इस बिजनेस को स्‍टार्ट करने में उनकी मॉं ने मना कर दिया था।

आज हम बात कर रहें है, जीवामे लिंगेरी ब्रांड (Zivame Lingerie Brand) की कंपनी की सीईओ और फाउंडर रिचा (Richa) की। जिन्‍होंने समाज कि परवाह किये बगैर अंडर गारमेन्‍टस का बिजनेस (Undergarments Business) शुरू किया। कोई उनके बारे में क्‍या सोचेंगे, लोग क्‍या कहेंगे। यह सब सोचे बगैर उन्‍होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिससे आज उन्‍हें पहचान मिली है।

Money india

अपनी मेहनत से उन्‍होंने 700 करोड़ से भी ज्‍यादा के टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी कर दी। रिचा ने सामाज कि परवाह किये बगैर अपनी मेहनत और लगन से जो कदम उठाया वह सराहनीय है। उनके इस कदम कि हम तरीफ करते है और शुभकामनायें देते है। लेकिन रिचा को भी यह कार्य स्‍टार्ट करने से पहले कई तरह कि समस्‍याओं का सामना करना पड़ा था। आइये देखते है, उनके जीवन संघर्ष के बारे में कि किस तरह से उन्‍हें दिक्‍कतों का सामना करते हुए सफलता पाई।

रिचा का प्रारंभिक जीवन

रिचा (Richa Kar) का जन्‍म झारखंड के जमशेदपुर शहर में 17 जुलाई 1980 को हुआ था। रिचा के फादर टाटा स्‍टील कंपनी में काम किया करते थे और रिचा की मां एक हाउस वार्कर थी। रिचा कर ने अपनी स्‍कूलिंग झारखंड से ही की थी।

इसके बाद रिचा कर ने बिरला इंस्टिटयूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड साइंस में ग्रेजुएशन किया था। पिलानी से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ही उन्‍होंने यह बिजनेस स्‍टार्ट करने के बारे में सोचा। कॉलेज करते समय वह केदार गोविंद को डेट कर रही थी। रिचा कर ने कॉलेज के बाद उन्‍ही से शादी कर ली थी।

रिचा के पति ने शुरू से ही रिचा का साथ दिया था। उनके सहयोग और अपनी मेहनत से ही वह इस मुकाम पर पहुँच पाई है। उनके पति ने हमेशा उन्‍हें आगे बढ़ने के लिये मॉटिवेट किया। आज वह इस पॉजीशन में पहुँच गई कि करोड़ो कि मालिक बन गई है। आज वह कई लड़कियों के लिऐ एक उदाहरण बन चुकी है।

कैसे हुई जीवामे कंपनी कि शुरूआत

शुरू में जब रिचा ने अंडर गारमेन्‍टस कि कंपनी खोलने कि बात कही तो उन्‍हें बहुत सी समस्‍याओं का सामना करना पड़ा था। उनकी माँ ने भी रिचा का साथ यह कहकर छोड़ दिया था, कि में अपने रिश्‍तेदारों को क्‍या बताऊँगी कि मेरी बेटी किस चीज का बिजनेस करती है, लेकिन रिचा का इरादा इतना पक्‍का था, कि वह पीछे मुड़ कर देखना ही नहीं चा‍हती थी।

उन्‍होंने यह ठान लिया था, कि वह इस कंपनी कि शुरूआत करेंगी और सक्‍सेस भी हासिल करेंगी। इसलिए उन्‍होंने किसी कि परवाह नहीं करते हुए अपनी कंपनी जीवामे लिंगेरी ब्रांड (Zivame Lingerie Brand Company) कि शुरूआत की।

रिचा बताती है कि जब उन्‍होंने बिजनेस कि शुरूआत कि तो उन्‍हें मकान किराये से लेने में बहुत सी दिक्‍कतों का सामना करना पडा़ था। क्‍योंकि जब लोग उनसे पूछते थे, कि आप किस चीज का बिजनेस करती है, तो रिचा के पास कोई जबाव नहीं होता था। मकान किराये से मिल जाये इसलिए रिचा ने फिर लोगों को यह बताना शुरू किया, कि वह ऑनलाइन कपड़े बेचने का कार्य करती है।

कंपनी में 50 से भी ज्‍यादा ब्रेंडस के प्रोडक्‍ट है शामिल

रिचा ने ऐसी कंपनी खोली थी, जिसमें लेागों को बहुत ही आसानी से प्रोडक्‍ट मिल जाते थे। उनकी ई कॉमर्स कंपनी में सभी तरह के साइज और फिटिंग के अंडरगारमेंटस (Bra) मिलते है। रिचा बताती है, उनकी कंपनी में 2.5 मिलियन यूनिक कस्‍टमर आते है।

Success Story and Money
Success Presentation Image

वह बताती है, कि 1 मिनिट में उनके बहुत से अंडरगारमेंटस बिक जाते है, रिचा कि कंपनी में 5000 से भी ज्‍यादा रेंज, 1000 से भी ज्‍यादा साइज और 50 से ज्‍यादा ब्रांडस के अंडरगारमेंटस मिलते है। एक साल रिचा को लॉस भी झेलना पड़ा था। उन्‍हें 54 करोड़ रूपये का लॉस हुआ था। लेकिन रिचा ने फिर भी अपनी कंपनी को आगे बढ़ाया और आज वह 700 करोड़ रूपये कि कंपनी कि मालकिन बन चुकी है।

जीवामे आज ऐसी कंपनी बन गई है, जिसमें इन्‍वेस्‍टर्स पैसे भी इन्‍वेस्‍ट करते है। आज उनकी कंपनी बेस्‍ट क्‍वालिटी के प्रोडक्‍ट बेचती है और उनकी कंपनी को उससे बहुत फायदा भी हो रहा है। उनकी कंपनी लड़कियों को बहुत सी सुविधाएं भी देती है।

रिचा आज उन सभी महिलाओं के लिए उदाहरण बन कर सामने आई है। जो समाज के डर से या परिवार के बारे में सोच कर शर्म के कारण इस बिजनेस को नहीं करती है। उन्‍होंने यह साबित कर दिया कि पक्का इरादा हो तो हर कार्य को करके प्रॉफिट कमाया जा सकता है। आज उनकी यह उपलब्धि उनके परिवार को गर्व करा रही है। अब वह भी गर्व से अपनी बेटी कि ई कॉमर्स कंपनी (Ecommerce Company) के बारे में बताते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here