MNC की नौकरी छोड़ 12 हज़ार के इस बिजनेस से हुआ करोड़ों का मुनाफा, दूसरों को दिया रोजगार

0
1279
Shineel Tilwani business
After leaving MNC job, Shineel Tilwani started startup Organic Luxury Skin Care of Hair Care business and earning crores.

Photo Credits: You Tube Video Crap

Mumbai: जिंदगी में आने वाले कई उतार-चढ़ाव लोगों के लिए दुख और तकलीफ लाते हैं, लेकिन इंसान को हमेशा अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ रहना चाहिए जिंदगी में कुछ अलग करने की इच्छा किसी भी व्यक्ति की सफलता का मुख्य आधार स्तंभ होता है।

यदि आप कुछ करने की मन में ठान लेते हैं, तो कोई भी विकट परिस्थिति आपकी सफलता की राह में नहीं आ सकती। बस उस काम को करने का जुनून होना चाहिए आपमे। सफलता आपके कदम जरूर चूमेंगी।

क्या आप ऐसा सोच सकते हैं कि कोई महिला अपनी अच्छी MNC की जॉब को त्याग कर केवल 12000 रुपए से अपना व्यापार स्टार्ट (Start Own Business) किया और बहुत ही कम समय मे करोड़ों की कमाई करने लग गई।

मुंबई की रहने वाली शिनील ने इस बात को 100 प्रतिशत सच करके बताया है। केवल 20 वर्ष की उम्र में ही अंडर ग्रेजुएट होते हुए अपना काम शुरू किया। ऑर्गेनिक स्किन केयर और हेयर केयर बेचने लगी यह सब उन्होंने केवल 12000 रुपए से प्रारंभ किया था।

Money Earning
Money Presentation Photo

आज वर्तमान समय में कंपनी करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है। शिनील के लिए पढ़ाई के साथ साथ व्यापार को करना इतना आसान नहीं था, उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी इसके लिए आइए हम आपको बताते हैं, उनकी लगन, मेहनत और सफलता की एक प्रेरणा दायक कहानी जो हम सब के लिए मिसाल बनी।

कौन है यह लड़की

जॉब छोड़ कर अपनी स्वयं की बिजनेस एंपायर को तैयार करने वाली लड़की का नाम शिनील टिलवानी (Shineel Tilwani) है। शिनील विद्यालय के टाइम से ही अपना व्यापार करने के लिए सोचती रहती थी। उसी सोच के चलते उन्होंने 20 वर्ष की उम्र में ही एक अंडर ग्रेजुएशन छात्रा होते हुए, उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। अपने सपनो को उड़ान दी। ऑर्गेनिक स्किन केयर और हेयर केयर आदि बेचने लगी।

10 महीने की नौकरी में ही शिनील ने निर्णय ले लिया कि वह नौकरी छोड़ कर अपने ख़ुद के बिज़नेस में फ़ुल टाइम समय देंगी। उनके परिवार ने सलाह दी कि उन्हें ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। जिस समय शिनील नौकरी छोड़ रही थीं, कंपनी उन्हें प्रमोशन देने को तैयार थी। उनके पिता इस बात को लेकर चिंतित थे कि वह उस नौकरी को छोड़ रही हैं, जहां उसे उसके काम की तारीफ़ मिल रही है।

होटल मालिक ने दिया आईडिया

पहाड़ी वादियों पर छुट्टियां बिताने के लिए वह जिस होटल में रुकी थी। वहीं से 1 दिन उसके मालिक से मिलने के लिए चली गई। उस होटल के ओनर ने शिनील के काम में दिलचस्पी दिखाई उन्होंने उससे सैंपल मांगा। करीब 15 दिन बाद उन्होंने अपने भतीजे की शादी को लेकर शिनील को कॉल किया और वही से उन्हें एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिल गया। जिसने उनके सपनों को उड़ान दे दी।

यही से उनका सफर शुरू हो गया। उस रॉयल शादी के बाद 17 रॉयल परिवारों से मित्रता हो गई। मित्रता के चलते कुछ ही समय मे उनसे आर्डर प्राप्त होने लगे। लग्जरी ब्यूटी ऑयल और उसकी पैकेजिंग की सराहना होने लगी, प्रोडक्ट एक तरह से अल्ट्रा लग्जरी बनने में सफल साबित हो गया।

शिनील एक अख़बार को बताती हैं कि हमारा हर सामान अनुकूलित होता है। मैं अपने समान को खेप के रूप में नहीं तैयार करती, बल्कि एक क्लाइंट के लिए एक सामान तैयार करती थी, इसके लिए वह अच्छी रकम भी लिया करती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह समान ऑर्डर के हिसाब से ही तैयार होता था उस दौरान 100 प्रतिशत एडवांस पर कार्य कर रही थी और इसमें उनका मुनाफा भी बहुत अच्छा था।

ऑनलाइन भी प्रारंभ कर चुकी हैं अपना व्यवसाय

अक्टूबर 2016 में उन्होंने अपने व्यवसाय को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रारंभ कर दिया। इसी बीच उन्हें मुंबई के एक डब्ल्यू एच स्मिथ दुकान स्टोर पर हाथ से बना हुआ हाथी का बच्चा बिकता हुआ नजर आया।

इस तरह के सामान 2000 से लेकर 4000 रुपए तक बिक जाते हैं, तभी उनके मन में ख्याल आया कि ऐसा काम उन्होंने एक लकड़ी के कारीगर के यहां देखा था। तब वह उनके सामानों की पैकिंग करता था।

Money

उसके बाद उन्होंने यह कार्य भी शुरू कर दिया आज के वर्तमान समय के दौर में वह 22 कारीगरों की एक पूरी टीम के साथ कार्य कर रही हैं। इस कारीगिरी के लिए भी 8 लोग रखे हुए हैं, उनको 5000 रुपए से लेकर 25000 रुपए तक की सैलरी देती है, कभी और किसी दूसरे के लिए जॉब करने वाली शिनील आज कई लोगों को रोजगार दे रही हैं।

बड़े परिश्रम से सफलता की ओर बढ़ी

वर्ष 2016 के प्रारंभ में शिनील Entrepreneurship में पूरी तरह रम गईं थी। लेकिन, उन्हें इसका अन्दाजा भी नहीं था कि एक बड़ी मुशीबत उनकी प्रतीक्षा कर रही है। उनके पास जो सेविंग्स थी, वो चार महीने में ही समाप्त हो गई। जब वह हाफ टाइम जॉब करती थीं, तो उन्हें दिन के कुछ ऑर्डर मिलते थे।

वहीं, जब वह सारा समय काम करने लगीं, तो उन्हें महीने के 20 ऑर्डर मिलने लगे। ऐसा उनके साथ 4 महीने तक लगातार हुआ। लेकिन उन्होंने हार नही मानी। अपनी मंजिल की ओर बढ़ती चली गई। इतनी मुश्किलो के बाद भी उनके होसलो में कमी नही आई।

आज करोड़ों की कमाई कर रही

शिनिल ने अपने व्यवसाय (Organic Luxury Skin Care) की शुरुआत मात्र 12000 रुपए से की थी और आज अपनी लगन मेहनत और संघर्ष के बाद करोड़ों की कमाई कर रही हैं। आज के समय में वह 22 लोगों की एक टीम के साथ आपने काम को आगे बढ़ा रही है।

शिनील ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर सफलता की एक नई कहानी लिखी है, उनकी संघर्ष भरी कहानी (Struggle Story) आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उनकी संघर्ष मेहनत और जज्बे की सराहना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here