
Porbandar, Gujarat: देशी को विदेश की मिट्टी नही भाती, लोग विदेश में लाखों की जॉब करते है, लेकिन फिर भी उनको वो खुशी नही मिलती है जो अपने देश की मिट्टी से मिलती है। हर कोई का सपना होता है अमीर बनने का विदेश में घर बनाने का। लेकिन कुछ इनसे अलग लोग भी है जो जाते तो है, विदेश जॉब करने लेकिन उन्होंने वहां बहुत अधूरा महसूस होता है।
अपने देश से दूर नही रह पाते है। इन लोगो मे शामिल है आज के ये शख्स। रामदे और भारती (Ramde and Bharti) दोनों ही ब्रिटेन में रहते थे। भारत से दूर लेकिन इनको वहां की जिंदगी रास नही आई। रामदे की बहन UK में रहती हैं। उन्हीं के साथ वो 2006 से 2008 तक रहे फिर वापस अपने वतन लौट आए। शादी के बाद 2010 में फिर UK चले गए। वहां नौकरी करने लगे।
भारती को अपनी पढ़ाई आगे जारी रखनी थी, तो वो वहीं से हॉस्पिटल मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन करने लगीं। जिंदगी सेट हो गई थी। भारती की पढ़ाई भी खत्म हो चुकी थी, उन्हें भी जॉब मिल गई थी। लेकिन रामदे के मन में गांव में रह रहे अपने माता-पिता की चिंता शताने लगी थी। कहते हैं, मैं अपने माता पिता की एक ही संतान हूं, इसलिए 2016 में सब छोड़कर गांव वापस आ गये।
घर में खेती का माहौल पहले से ही था, घर में बड़े बुजुर्ग सब खेती ही करते आए हैं, इसलिए रामदे को खेती करने में कोई परेशानी नही हुई। खेती करना सभी के लिए आसान नही है। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन भी स्टार्ट कर दिया। सात भैंसे खरीद लीं। दो घोड़ी भी उनके पास हैं। एक डॉगी भी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हमने यूट्यूब से पैसे कमाने की नहीं सोची थी।
हम तो मोबाइल से अपनी प्रतिदिन के हर पल के वीडियो शूट करके अपलोड कर देते थे, ताकि वो यूट्यूब पर Save हो जाएं और हम जब चाहें, उन्हें देख कर उस पल को महसूस कर सकें। मेमोरीज को बनाए रखने के लिए Video अपलोड करना स्टार्ट कर दिया था। इसलिए न ही कभी कोई स्क्रिप्टिंग की और न ही कोई एडिटिंग करवाई।
रामदे और भारती किसी वीडियो (Ramde and Bharti Youtube Video) में गाय-भैंस को चारा खिलाते दिखते हैं, तो किसी में चूल्हे पर खाना बना रहे होते हैं। किसी वीडियो में खेत में काम करते दिखाई देते हैं, तो किसी में माता-पिता के साथ खुशी के पल बिताते हुये नजर आते है।
इनके वीडियो न स्क्रिप्टेड होते हैं और न ही उसमें बहुत परिवर्तन देखने को मिलता है। लेकिन फिर भी ये यूट्यूब पर खूब देखे धमाल मचाये हुये हैं। महीने का साढ़े चार से पांच लाख रुपए सिर्फ यूट्यूब से कमाई हो रही है। कहते हैं कि यूट्यूब के लिए video ये पैसे के लिए नही बनाते, शौक से बनाते हैं, मुख्य काम तो खेती करना है।
रामदे की पत्नी भारती ने यूके से पढ़ाई की है, लेकिन अब गांव में ही खेती और पशुपालन का काम आसानी से कर लेती हैं। सभी वीडियो में से एक भैंस वाला वीडियो अचानक यूट्यूब (Live village life with Om & family) पर तहलका मचा दिया। एक दिन में ही करीब साढ़े तीन लाख views आए।
कहते हैं, ‘वीडियो Viral होने के बाद हमने गूगल पर यूट्यूब वीडियो (Youtube Video) के बारे में सारी जानकारी जनने के लिए सर्च किया, कि कैसे मॉनेटाइजेशन (How to Monetize You tube Channel) होता है। Video अपलोड करने की पॉलिसी क्या है। वीडियो कैसे बन रहे हैं।
ये सब जानकारी एकत्रित करके मॉनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर दिया। 6 महीने बाद हमारा चैनल (Live village life with Om & family) मॉनेटाइज हो गया। फिर हर रोज एक-एक Video अपलोड करने लगे।’ वीडियो का उद्देश्य गांव की लाइफ स्टाइल लोगों को पहुचना था।
रामदे के अनुसार, ‘मैं और पत्नी ने देश-दुनिया के हर कोने में बहुत समय गुजारा हैं। हम ये जानते थे कि हमारी गांव में जो लाइफ स्टाइल है, वो सबसे अलग है इस लाइफ स्टायल को शहर वाले नही जानते, ये सब शहर वालों के लिए नई है। इसलिए हम नेचुरल वीडियो ही अपलोड करते थे।’ जैसे खेत में साथ में खाना खाते हुए, पैरेंट्स के साथ समय बिताते हुए, खेती-बाड़ी करते हुए, घोड़ों के साथ मस्ती करते हुए, ट्रैक्टर चलाते हुए, पूजा आरती करते हुए।
यूट्यूब Video से फिर भी साढ़े चार-पांच लाख रुपए महीना हो जाता है। हमारा मुख्य काम तो खेती करना है। यूट्यूब पर तो हम सिर्फ एक Video रोज अपलोड कर देते हैं। जैसी जिंदगी के पल जी रहे हैं, उसे ही शूट करके Video बना लेते हैं। अब कई तरह के कैमरे भी ले लिए हैं। जिससे video अच्छे से बन सके, रोज महज एक से दो घंटे यूट्यूब पर देना स्टार्ट कर दिया हैं।



