
Presentation Photo
Delhi: इस दुनिया में हर कोई अपने सपने पुरे करने के लिए पैसा कमाना चाहता है। कुछ लोग नौकरी करते हैं और कुछ लोग व्यापार करना चाहते है। ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं की क्या व्यापर किया जाये और कोनसा काम शुरू किया जाये। परन्तु बहुत से काम में पैसा लगाने में रिस्क होता है।
यदि आप बिना ज्यादा दिक्कत के स्मार्ट इनकम करना चाहते है और कुछ पैसा बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप एक सरकारी विभाग के ज़रिये भी कुछ काम करके पैसा कमा सकते है। यह आपका भरोसेमंद भारतीय पोस्ट ऑफिस है। डाक विभाग की ओर से फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) दी जा रही है मतलब आप पोस्ट ऑफिस खोलकर पैसा कमा (Earn Money) सकते हैं। इसमें कमीशन के हिसाब से हर महीने आपकी कमाई होती है।
डाक विभाग वक्त-वक्त पर जहां भर्तियां भी करता रहता है। वहीं, लोगों को अपने साथ व्यापार शुरू कर हर माह बंपर कमाई का मौका भी देता है। इसी कड़ी में डाकखाना के साथ आप सिर्फ 5000 रुपये खर्च कर नया व्यापार प्रारंभ कर आराम से हर वर्ष लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
आप डाक घर खोलकर पैसा कमा सकते हैं
दरअसल, डाक विभाग की तरफ से फ्रेंचाइजी (Post Office Franchise) दी जा रही हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप डाक घर खोलकर पैसा कमा सकते हैं। इस वक़्त देश में लगभग 1.55 लाख डाक घर हैं। इसके बाद भी सभी जगह पर डाक घर की पहुंच नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए फेंचाइजी दी जा रही है।
पोस्ट ऑफिस की ओर से दो प्रकार की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं। इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण इलाकों में पोस्टल स्टैम्प्स तथा स्टेशनरी घरों घरों पहुंचाते हैं। इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है।
बता दें कि फ्रेंचाइजी प्राप्त करने हेतु आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे। फ्रेंचाइजी मिलने के पश्चात आप कमीशन के आधार पर कमाई कर सकते हैं। यह आपके कार्य पर तय होता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं।
फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्श से अधिक होनी चाहिए। कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है। फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले फॉर्म भर के जमा करना होगा। सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर करना होगा।
एमओयू में कितना तय होता है कमीशन
रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर 3 रुपया, स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर 5 रुपया, 100 से 200 रुपया के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपया, हर 200 से अधिक के मनी ऑर्डर पर 5 रुपया, हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 % अधिक कमीशन बनता है।
Post Office News: Earn huge monthly income in return for Rs 5000 – Know how https://t.co/jGWYMfccyt
Set up a Post Office in your home town. Indian Postal Department is come up with a franchise model based on commissions.— Satheesh PK (@aditheesh) September 21, 2021
इसके अलावा पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म को बेचने पर सेल अमाउंट का 5 फीसदी, रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टांप्स आदि को बेचने समेत रिटेल सर्विसेज पर डाक विभाग को हुई कमाई का 40 फीसदी कमीशन तय होता है।



