मछुआरे ने पद्मा नदी में पकड़ी 18 किलो की विशालकाय कतला मछली, भारी कीमत में बिकी: Catla Fish

0
10139
Biggest Catla Fish
This Catla fish, weighing 18.20 kg, was caught in Padma river in Bangladesh. It was sold at a market in Pabna for around 25,000 taka (Rs 21,597), setting a record.

Photo Credits: Twitter

Dhaka: पूरी दुनिया में मछली पकड़ने का काम और व्यापार किया जाता है और हर देश की तरक्की और विकास में मछली व्यापार का अहम् योगदान होता है। हर मछुआरे (Fisherman) में आस रहती है की उसके जले में अच्छी किस्म की बड़ी और महंगी मछलियां फसे और उसकी किस्मत चमके। ऐसे ही बांग्लादेश के एक आदमी के साथ हो गया है।

बांग्लादेश के एक मछुआरे ने पद्मा नदी (Padma river in Bangladesh) से विशालकाय कतला मछली (Catla fish) पकड़कर रेकॉर्ड बना दिया है। विदेशी मीडिया में इस मछली का टोटल वजन 18.2 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस विशालकाय कतला मछली को पबना के एक बाजार (Pabna Fish Market) में लगभग 25,000 टका (भारत के 21,597 रुपये) में बेचा गया। एक कतला मछली से 21,597 रुपये की कमाई कर मछुआरे ने रेकॉर्ड कायम कर दिया है।

बंगलादेश के मीडिया ढाका टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरे गुरुदेव हलदर (Gurudev Halder) ने बीते शनिवार तड़के गोलंदा उपजा के दौलतदिया फेरी घाट पर पद्मा नदी से 18.2 किलोग्राम कतला मछली पकड़ ली थी। बताया जा रहा है की यह पद्मा नदी से पकड़ी गई अब तक की सबसे विशालकाय कतला मछली है।

मछुआरे गुरुदेव हलदर (Fisherman Gurudev Halder) ने बताया कि वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ सुबह मछली पकड़ने के लिए नाव लेकर निकला था। इतनी बड़ी मछली को पकड़ने के बाद उसे अपने भाग्य पर विश्वास नहीं हो रहा था। मछुआरे और उसके साथी आनन-फानन में इतनी बड़ी मछली को नीलामी के लिए दौलतदिया घाट से सटे स्थानीय मछली बाजार में लेकर गए।

अब नीलामी में ले जाने पर लोकल मछली व्यापारी मोहम्मद चंदू मोल्ला ने 1,400 टका प्रति किलो की दर से कुल 25,480 टका में इस मछली को खरीदा और रिकॉर्ड बनवा दिया। यह अब तक की सबसे महंगी कतला मछली बन गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक़ इस मछली के खरीदार चंदू मोल्ला ने कहा कि वह इस मछली को 1500 टका के भाव से खुदरा ग्राहकों को बेचेगा। पद्मा नदी की स्थिति और मछलियों की उपलब्धता के बारे में चंदू मोल्ला ने कहा कि मानसून के कमजोर होने से नदी का पानी कम होने लगा है और कतला, रुई, बोआल, पंगा जैसी कई मछलियां अब काफी बड़ी संख्या में पकड़ी जा रही हैं।

खरीदार (Catla Fish Buyer) ने बताया कि माणिकगंज और पबना जिलों के मछुआरे हमेशा से ही बड़ी संख्या में मछलियों को पकड़ रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई भी हो रही है। गोआलैंडा के एक मछली अधिकारी मोहम्मद रेजौल शरीफ ने मीडिया में बताया कि पद्मा का पानी कम होने के कारण अब बड़ी मछलियों के जाल में फंसने की संभावना बनी है। इससे मछुआरों में बहुत बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here