एक व्यक्ति ने विदेश से भारत वापस लौटकर नींबू की खेती शुरू की और मात्र 14 पेड़ से लाखों में कमाई कर रहे

0
19291
Lemon Farming
Lemon farming is profitable farming business in India. Kerala man Babu return back to India and started lemon production and earning in lakhs rupee.

Demo Free File Image Used

Kochi: हर इंसान का एक सपना होता है की वह बहुत पैसे कमाए और अपने परिवार को संपन्न रखे, इसके लिए या तो कोई अच्छी नौकरी करनी होती है या कोई मुनाफा देने वाला व्यवसाय। भारत में खेती किसानी भी एक अच्छा व्यवसाय बनकर उभरा है। अगर खेती या फल उत्पादन सही तरीके से किया जाये, तो इसमें बहुत फायदा है। यह एक अच्ची आमदनी का जरिया है।

यहाँ हम एक ऐसे ही शख्स की बात कर रहे है, जिसने खेती के ज़रिये एक उदाहरण पेश कर दिया है। भारत में केरल के रहने वाले बाबू जैकब ने नींबू की खेती (Lemon Farming) के की मदत से अपनी किस्मत चमका ली है। आज वो नींबू की खेती से लाखों रूपए की कमाई कर रहे हैं।

उन्होंने साफी समय देश के बहार विदेशों में नौकरी की। एक समय 15 साल बहरीन, डेनमार्क और पुर्तगाल में रहने के बाद साल 2015 में वापस अपने केरल आ गए। उन्होंने अपनी विदेशी जॉब के समय एक इंडस्ट्रियल वर्कर के रूप में कई जगहों काम किया था। उन्हें इसका अच्छा तजुर्बा था। उन्हें नींबू की खेती (Nimboo Ki Kheti) करने का आईडिया आया।

मीडिया के सवाल पर उन्होंने बताया की उन्होंने देखा की निम्बू की बहुत मांग है। बाकी सब्जियों की अपेक्षा निम्बू हमेशा डिमांड में बना रहता है। यह साल में तीन सीजन में उगता है। ऐसे में निम्बू की खेती शुरु करने के लिए उन्होंने 14 पौधे अपने पुश्तैनी घर से लिए और अपने 7 सेंट के प्लाट पर उगा लिया।

उनकी देखभाल करते हुए चार साल के अंदर भीतर ही उन्होंने 1000 किलो नींबू उगा लिए। उनका एक किलो नींबू 100 रुपये में बिकना शुरू हो गया। फिर उन्होंने और भी निम्बू के पौधे लगाए और हालिया समय में उनके पास लगभग 250 नींबू के पेड़ हैं। इससे उन्हें लाखो की कमाई हो रही है।

Money

बाबू Lemon Meadows नाम की एक नर्सरी चलाते हैं, जहां वो पौधे बेचते हैं। बता दें, नींबू के अलावा, बाबू अमरुद, ऐरेका नट्स आदि भी उगाते हैं। उन्होंने बताया कि नींबू बन्दर, चूहे, पक्षियों आदि के हमले से बचा रहता है। खट्टा होने के चलते वे इसमें मुँह नहीं मारते है। खुद की कामयाबी से प्रेरित होकर वे नए किसानों को निम्बू खेती के बारे में सही सलाह देते हैं।

निम्बू की डिमांड गर्मियों में हमेधा बनी रहती है और दक्षिण भारत में भी साल भर गर्मी बनी रहती है। निम्बू का जूस तो लोग पीते ही है, इसके अलावा यह सब्ज़ियों में भी स्वाद और खटास लाने के लिए इस्तेमान होता है। बैम्बू की अचार भी बहुत डिमांड में रहता है। ऐसे में निम्बू की खेती या उत्पादन में साल भर फायदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here