
Aurangabad: आज हम बात कर रहे हैं फेमस टिक टॉक और सफल यू-टूबर काव्या श्री यादव (Kavya Yadav) की। जी हां काव्यश्री का नाम पढ़ते ही कई लोगों को उनके द्वारा बनाए गए वीडियो जो कि टिक टॉक पर देखे गए हैं याद आ गए होंगे।
काव्यश्री यादव टिक टॉक (Tik Tak) और यूट्यूब (Youtube) के कारण ही बहुत अधिक फेमस हुई, हालांकि वह एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी और आज वें एक सफल यूट्यूबर (Successful Youtuber) हैं।
यूट्यूब पर उन्हें बिंदास काव्यश्री (Bindaas kavya) के नाम से जाना जाता है वह अपनी खूबसूरती और क्यूट स्माइल के लिए फेमस है। यूट्यूब पर वह वीडियो गेम खेलने के लिए भी काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर छाई हुई बिंदास काव्यश्री को लगभग सभी लोग जानते हैं, उनके द्वारा बनाई गई टिक टॉक वीडियो बहुत अधिक फेमस है।
काव्या श्री का परिचय
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 30 मार्च 2003 में बिंदास काव्यश्री का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम सूरज कुमार यादव और माता का नाम सुलोचना देवी यादव है। इनके माता-पिता ने भी अपने जीवन काल में काफी संघर्ष किया, क्योंकि यह मध्यमवर्गीय परिवार से बिलॉन्ग करते हैं, इसलिए जीवन में आने वाले सारे संघर्षों को झेला।
माता-पिता ने आज अपनी बेटी काव्या श्री के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ दिया और आज की स्थिति में वह एक सफल महिला है। जिनके माता-पिता ने उनके सपनों को अपने सपना के जैसा समझा।
काव्यश्री ने बचपन से ही संघर्षों के बीच में अपने जीवन को देखा है और अपने माता पिता के संघर्षों को भी बहुत ही नजदीक से जाना है उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई के ही स्कूल में हुई थी।
मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण अमीर घर के बच्चे उन्हें प्रताड़ित किया करते थे, जिससे काव्यश्री को काफी परेशानी होती थी और आगे चलकर कॉलेज में भी इन्हीं परिस्थितियों का सामना करना पड़ा इन सब परेशानियों के कारण कुछ समय के लिए उन्हें अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी।
काव्या श्री का कैरियर
काव्यश्री से बात करने पर यह बात निकलकर सामने आई कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया को ज्वाइन कर लिया था। सर्वप्रथम उन्होंने टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया उन्होंने इस पर भी काफी संघर्ष किया लेकिन हार नहीं मानी और अपने कार्य को अंजाम देती रही और धीरे-धीरे उनके कार्य को काफी सराहा जाने लगा।
Har har mahadev bam bam bhole #Mahashivratri
Mahadev itne bhole hai ki bas sirf ek belpatra se bhi khiche chale aate hai
Aur man chaha vardan de dete hai
Agree??? pic.twitter.com/qbC8vkrZy4— Kavya (@bindass_kavya) March 1, 2022
कुछ समय बाद टिक टॉक पर बैन होने पर उनके कार्य पर रोक लग गई किंतु उन्होंने हार नहीं मानी और यूट्यूब चैनल पर अपने कार्य को करने लगी काव्यश्री का कहना है कि उनके मां बाप ने उनका साथ हर कदम पर दिया हर परेशानी में उनके माता-पिता सपोर्ट करते थे।
#NewProfilePic pic.twitter.com/cAM3vNhkCM
— Kavya (@bindass_kavya) August 24, 2022
काव्यश्री बताती हैं कि टिक टॉक बेन होने के बाद उन्होंने 7 नवंबर 2020 को यूट्यूब को ज्वाइन किया। यूट्यूब पर काम करना इतना आसान नहीं था, उस पर भी बहुत ही संघर्षों का सामना करना पड़ा, किंतु अपने धैर्य को बनाए रखा और अपने काम को करती रही और धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी और ज्यादा से ज्यादा लोग काव्य श्री यादव को सब्सक्राइब करने लगे, जिससे कि वह बहुत अधिक फेमस हो गई।
काव्या श्री का चैनल
सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली काव्या श्री ने अपनी एक वेबसाइट और काव्या बिंदास के नाम से चैनल की शुरुआत की। वह बताती हैं कि शुरू शुरू में उन्हें इस कार्य में लोगों का सही प्रकार से सांथ नहीं मिला, किंतु मैंने हार नहीं मानी और अपने कार्य को करती रही।
समय के साथ लोगों को उनके वीडियो और पोस्ट काफी पसंद आने लगी, जिससे उनकी फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी और लोग उनके चैनल और वेबसाइट को सब्सक्राइब करने लगे। इस समय काव्यश्री के चैनल बिंदास काव्या पर लगभग 4 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद हैं और वह इस चैनल पर ब्लॉगिंग वीडियो (Blogging Video) डालती है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं।
काव्यश्री का लाइव गेमिंग चैनल
काव्यश्री ने एक और चैनल की शुरुआत की जिसमें वह गेमिंग लाइव स्टीम करती है और यह चैनल बिंदास काव्या गेमिंग के नाम से मशहूर है इस चैनल पर उनके 1.6 मिलियन से भी ज्यादा सब स्क्राइवर मौजूद है, समाज का ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग इस चैनल से जुड़ा हुआ है। आज के समय में यदि हम उनकी इनकम की बात करें तो वह यूट्यूब पर लाखों रुपए कमा रही हैं इस प्रकार उनका कैरियर और भविष्य काफी उज्जवल है।



