पौधे और बागवानी से लगाव ने 20 साल के लड़के को सफलता दिलाई, टर्नओवर 30 लाख रुपए हुआ

0
1103
Gagan tripathi Plant Orbit
Gagan tripathi started online nursery brand Plant Orbit and earning 30 lakhs per year now. Gagan's Startup Plant Orbit success story.

Photo Credits: Gagan Tripathi on Social Media

Haldwani: हम आपके सामने ऐसी कई कहानी और किस्से आते रहते हैं, जिसमे किसी न किसी ने कुछ हटकर काम किया हो या कोई इनोवेशन किया हो। लोगो के सामने मिसाल पेश करने की कोई उम्र फिक्स नहीं है। हमारे देश में बच्चे से लेकर बूढ़े तक कई लोग ऐसे ऐसे उदाहरण पेश कर देते हैं की उनके काम या सफलता अन्न लोगो के लिए मिसाल बन जाती है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी मुखानी (Haldwani Mukhani) में रहने वाले गगन त्रिपाठी ने भी ऐस यही कमल कर दिखाया हैं। केवल 20 साल की उम्र में गगन त्रिपाठी ने लाखों रुपए कमाने शुरू कर दिए हैं। अपनी लगन और मेहनत के बल पर गगन त्रिपाठी (Gagan Tripathi) ने यह सफलता पाई है। गगन का आइडिया आज Plant Orbit के नाम से जाना जाता है।

पेड़ पौधों से खासा प्रेम रहा

अभी गगन त्रिपाठी बीएससी एग्रीकल्चर के स्टूडेंट है। उन्हें बचपन से ही पेड़ पौधों से खासा प्रेम रहा है। यही वजह है कि उन्होंने इसी क्षेत् रमें पढ़ाई भी शुरू की। फिरउन्होंने अपना स्टार्टअप (Plant Orbit) भी शुरू किया। स्टार्टअप शुरू करना कोई छोटा मोटा काम तो है नहीं। जब आप पूरी लगन और रिसर्च के साथ लागत कलागते है, तो कोई स्टार्टअप शुरू होता है।

प्लांट पर बेस्ड स्टार्टअप शुरू किया

गगन (Gagan tripathi) ने भी स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने प्लांट पर बेस्ड स्टार्टअप शुरू किया और बहुत सी मुश्किलें झेलकर कामयाबी हासिल की। गगन त्रिपाठी ने अपनी हॉबी को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया और प्लांट ऑर्बिट नाम से ऑनलाइन नर्सरी (online nursery) शुरू की। उन्होंने plantorbit.com वेबसाइट भी तौयार करवाई।

गगन का टर्नओवर अब के समय में 30 लाख पहुंचा

फिर 3 सालों की मेहनत से प्लांट ऑर्बिट ऑनलाइन नर्सरी के जरिए गगन ने अपना टर्नओवर उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जिसकी उन्होंने केवल कल्पना ही की थी। गगन का टर्नओवर अभी के समय में 30 लाख पहुंच गया है। गगन उत्तर भारत सहित कई राज्यों में 200 प्रजातियों के पौधे प्लांट ऑर्बिट के ज़रिये अपने ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। वे अभी पढ़ाई भी कर रहे है। गगन पढ़ाई में भी काफी अच्छे हैं।

Money in India
Money Presentation Photo

गगन त्रिपाठी को अपने इस काम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्थानीय मीडिया को अपने बारे में बताते हुए कहा की शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कतें आई थी। उन्होंने डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया का उनयोग करके पेड़ पौधों की जानकारी लोगो तक पहुंचाई और प्लांट ऑर्बिट को एक ब्रांड बना दिया।

इससे लोगो को रोजगार भी मिल रहा

गगन के अनुसार जैसे-जैसे उनका काम बढ़ रहा है, वैसे वैसे वह और भी लोगों को अपने इस काम से से जोड़ रहे हैं। इससे लोगो को रोजगार भी मिल रहा है। प्लांट ऑर्बिट गूगल की सप्लाई से कस्टमर्स संतुष्ट भी देखे जा रहे हैं और गगन की इनकम भी काफी बढ़ी है।

Money

गगन त्रिपाठी एक सेमिनार में विजिट के लिए गए थे। वहां पर उन्हें इंडोर प्लांट्स और आउटडोर प्लांट्स के रेट के बारे में जानकारी मिली, तो उन्हें अहसास हुआ कि वे इससे भी बहुत कम दाम में लोगों को पौधे उपलब्ध करा सकते हैं। इसी के बाद गगन ने प्लांट ऑर्बिट स्टार्टअप (Plant Orbit Startup) को शुरू करने का मन बनाया था। अब उनका स्टार्टअप सफलता की राह पर अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here