पूर्व सैनिक की किस्मत बदल गई, एक झटके में करोड़पति बन गया, जब 5 करोड़ की लॉटरी खुल गई

0
33095
Lottery Winner Haryana
The fate of the ex army serviceman turned won the lottery of 5 crores. Ex Army retired man from Bhiwani Haryana won lottery of 5 crores ru.

Bhiwani: किसी ने ठीक ही कहा है की किस्मत बदलते देर नहीं लगी और देने वाला जब भी देता हैं, तो छप्पर फाड़ के देता हैं। कुछ जानकार लोग बताते हैं की हर इंसान के जीवन में एक समय ऐसा जरूर आता है, जब उसकी किस्मत बलवान होती है। अगर उस वक़्त उस इंसान ने सही कदम ले लिया और सही काम कर लिया, तो उसे सफल या अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता।

यह बात हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) जिले के रहने वाले पूर्व सैनिक के ऊपर परफेक्ट बैठती है। पूर्व सैनिक पर किस्मत ऐसी पलटी कि उसने 5 करोड़ की लॉटरी (Lottery) जीत ली है। आज इस पूर्व सैनिक की सारी समस्याएं एक साथ सुलझ गई। अब अगर किसी के पास अचानक 5 करोड़ रुपया (5 Crore Ru) आ जाएँ, तो कोई समस्या नहीं रहेगी। 30 फीसदी टैक्स कटने के बाद उनको साढ़े तीन करोड़ रुपये मिलेंगे।

इन लॉटरी विजेता (lottery winner) ने लोकल पत्रकार को बताया कि वह यह लॉटरी जीतने के बाद भी एक नार्मल जीवन ही जीएंगे और इस कमाई का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में भी लगाएंगे। उन्हें अपने इस्वर पर पूरा भरोसा है। वे फालतू के खर्चे से हमेशा ही बचते रहे हैं।

खबर है की हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बड़दू मुगल निवासी पूर्व सैनिक अत्तर सिंह (Ex Army man Uttar Singh) ने नगालैंड सरकार से पांच करोड़ रुपये की लॉटरी (5 Cr Lottery) जीत ली है। बता दें की अत्तर सिंह सेना (Indian Army) में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं और बीते 15 साल से लगातार लॉटरी खरीद रहे हैं।

Money Earning
Money Presentation Photo

उन्होंने बताया कि वे अब तक लगभग 10 लाख रुपये लॉटरी पर खर्च कर चुके हैं। इस दौरान कई हालाँकि इस बीच उन्हें कुछ छोटे इनाम जीतने का मौका मिला और बहा इनाम वे अब तक नहीं जीत सके थे हैं, फिर 15 साल की कोशिश के बाद अब उनका पहला इनाम निकला है।

सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2007 में सेना से रिटायर हुए थे। उसके बाद किस्मत आजमाने के मकसद से उन्होंने लॉटरी खरीदनी शुरू किया। उनके दो बेटे हैं और वे दोनों भी सेना में ही हैं। करीब 6 महीने पहले भी उन्हें 90 हजार रुपये की लॉटरी लगी थी, परन्तु बड़ा इनाम ना जीत सके थे।

Money

उन्होंने विचार बनाया की जान तक अच्छी खासी लॉटरी नहीं लगती, तब तक कोशिश जारी रखेंगे। अब उनका सपना पूरा हो गया है। अत्तर सिंह ने बताया कि इस इनाम की राशि को खर्च करने के बारे में अभी तक उन्होंने कुछ नहीं सोचा है। शुरू में जब उन्होंने देखा कि उनकी टिकट का नंबर पहले स्थान पर आया है, तो उनको यकीन ही नहीं हुआ।

उन्होंने लगातार कई बार नंबर को मैच किया। उसके बाद उन्होंने टिकट देने वाली एजेंसी के संचालक से बात कर कन्फर्म किया। तब जाकर उन्हें पूरा भरोषा हुआ की उन्हें 5 करोड़ रुपये की लॉटरी फसी है।

अत्तर सिंह का कहना है की उन्होंने 24 दिसंबर को डीयर क्रिसमस एंड न्यू ईयर बंपर लॉटरी (Dear Christmas New year bumper lottery) के पांच टिकट 10 हजार रुपये में किल्लांवाली से खरीदे थे। 1 जनवरी को इंटरनेट पर उसका रिजल्ट आया तो वे बहुत खुश हुए। अब वे दोबारा जीवन में कभी भी लॉटरी की टिकट नहीं खरीदेंगे। अब उनका बड़ा इनाम जीतने का लक्ष्य पूरा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here