इंजीनियर ने बढियाँ नौकरी छोड़ गांव की बंज़र ज़मीन पर ऐसे ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की, लाखों कमा रहे

0
8160
Dragon Fruit Farming
UP's computer Engineer Atul Mishra started dragon fruit farming in barren lands, reaps huge profit. dragon fruit farming tips in Hindi.

Shahjahanpur: पढ लिखकर एक अच्‍छी नौकरी बड़े शहर मे करना। हॉलिडे में अपने परिवार संग अच्‍छी अच्‍छी जगह घूमना। बस यही लोग चाहते है। यही सुखी जीवन की लोग कल्‍पना करते है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है, जो इन सब से हटकर सोचते है। उनके लिये आराम की जगह मेहनत करना और कुछ अनोखा करना ही सपना होता है।

आज की हमारी कहानी अतुल मिश्रा (Atul Mishra) की है। जोकि यूपी के शाहजहॉपुर में रहते है। जिस तरह के सपने की हमने बात की वह हर युवा देखता है। लेकिन अतुल उन युवाओं से थोड़ा हटकर है। अतुल ने इंजीनियरिंग की हुई है।

उसके बाद मे अतुल को एक नौकरी भी मिली। लेकिन जॉब की जगह अतुल ने अपने गॉव (Village) अपनी खेती (Farming) को चुना। अपनी मेहनत से वह इसमें सफल भी हुये आज अतुल लाखो रूपये कमाते है। आइये अतुल की अनोखी खेती करने की पूरी कहानी जानते है।

अपने गॉंव मे आकर युवा ने की ड्रेगन फ्रूट की खेती

अतुल ने चेन्‍न्‍ई से कंम्‍प्‍यूटर इंजीनियरिंग की है। यह करने के बाद हर कोई शायद जॉब करना ही अपने भविष्‍य के लिये सही समझता। लेकिन जॉब को छोड़ अतुल ने कुछ ऐसा किया, जिससे वह एक युवा मिसाल बन गये। अतुल यूपी के जिले शाहजहॉपुर में स्थित गॉंव चिलहुआ में रहते है।

इंजीनियरिंग करने के बाद अतुल अपने गॉंव अपने घर आ गये। यहॉं आकर उन्‍होंने ड्रेगन फ्रूट की खेती (Dragon Fruit Farming) करने का डिसिजन लिया। जब अतुल ने यह डिसिजन लिया उस समय उनके गॉंव के बहुत से लोगो को यह पता भी नही था कि ड्रेगन फ्रूट आखिर क्‍या होता है। अतुल ने इंटरनेट के सहारे ड्रेगन फ्रूट की खेती करने की सभी जानकारी हासिल की।

गेंहूँ की खेती से नही मिला लाभ ड्रेगन फ्रूट से हुई लाखो की कमाई

महाराष्‍ट्र से अतुल 2018 में कुछ ड्रेगन फ्रूट के पौधे (Dragon Fruit Plants) खरीदकर ले आये। अपनी 7 एकड़ जमीन पर अतुल ने ड्रेगन फ्रूट लगा दिया। अतुल ने काफी ज्‍यादा जमीन पर ड्रेगन फ्रूट लगाया था। इन पौधो को लगाने के बाद में देखरेख के लिये अतुल ने एक महिला तथा 3 पुरूष को रख लिया था।

Dragon Fruit Farming
Organic Dragon Fruit Farming Demo Photo From Pixabay

अतुल ने जिस जगह पर यह खेती की थी, उस पर पहले गेंहूँ उगाई जाती थी। लेकिन इस जमीन पर पैदावार कम होती थी। जिस वजह से काफी नुकसान उनके परिवार को उठाना पड़ता था। उनके घरवाले इस जमीन को बंजर कहकर छोड़ देते थे। लेकिन जब अतुल ने ड्रेगन फ्रूट इस बंजर जमीन पर लगाया तो उनको बहुत ही ज्‍यादा लाभ मिला।

मेहनत से बंजर जमीन को किया उपजाऊ

अतुल ने जब इस जमीन से ज्‍यादा लाभ कमाया तो लोगों ने कहा कि अतुल ने उस बंजर जमीन को अपनी मेहनत से उपजाऊ बना दिया। अलग अनोखी सोच के चलते अतुल ने जो खेती कि उससे वह बहुत से लोगो के रोल मॉडल बन गये।

आज सभी के लिये वह प्रेरणा बन गये है। आज अतुल अपने खेत के ड्रेगन फ्रूट को अन्‍य राज्‍य जैसे एमपी, बिहार, हरियाणा में भेजते है। अतुल की मेहनत का ही परिणाम हे कि वह लाखो कमाते है।

अतुल कहते है कि वह यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिलकर ड्रेगन फ्रूट की खेती को पूरे यूपी मे फैलाने के विषय में बात करना चाहते है। अतुल कहते है कि मैं यह चाहता हूँ कि हर किसान को इससे संबंधित जानकारी पता लगे ओर वह भी इसकी खेती करके ज्‍यादा से ज्‍यादा मुनाफा कमाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here