
File Photo Credits: Twitter
Delhi: आजकल दुनिया में सबसे रहीस लोगो की लिंक बदलती रहती है और लिस्ट में लोगो के नाम ऊपर नीचे होते रहते हैं। वैसे तो हमारे देश भारत में सबसे रहीस आदमी मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) हैं। फिर भी देश के लोगो को एक अन्न विदेशी रहीस के बारे में जानना रहता है। यह व्यक्ति एलन मस्क हैं। एलन इस वक़्त पूरी दुनिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी रहीसी के लोग दीवाने हैं।
इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) बनाने वाली कंपनी टेस्ला के ओनर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Tesla owner Elon Musk) कमाई की लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ एलन मस्क केवल एक दिन में 2.71 करोड रुपए अर्थात 36.2 डॉलर की कमाई कर रहे हैं।
इसके अलावा एलन मस्क (Elon Musk) ने एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाले का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। विदेशी मीडिया में खबर है की टेस्ला कंपनी को लगभग 1 लाख कार का ऑर्डर मिला है, जिसके कारण एलन मस्क की कमाई में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है। बता दें, एलन मस्क टेस्ला के अलावा रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स के भी सीईओ (CEO of SpaceX) हैं।
विदेशी पोर्टल ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अनुसार, एलन मस्क की संपत्ति पहले से बढ़कर अभी करीब 289 अरब डॉलर (Elon Musk net worth 28,380 crores USD) हो गई है। अब वे इस खबर के आने के बाद मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। विदेशी रिपोर्ट बताती हैं की टेस्ला वाले एलन मस्क ने मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है।
मीडिया की खबर बताती है की हाल ही में टेस्ला कंपनी का शेयर बढ़ गया है। जिसके चलते एलन मस्क की दौलत में बढ़ोतरी देखी गई है। एक आंकड़े के अनुसार एलन मस्क ने बीते एक साल में उतना पैसा कमाया है, जितना की आज के सभी टॉप भी नहीं कमा पाए है। एलन मस्क के बाद कमाई करने के मामले में दूसरे नंबर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। हैरान करने वाली बात यह है की इन दोनों की संपत्ति में लगभग 90 अरब डॉलर का फर्क है।
मास्क की नेटवर्थ में 9.32 अरब डॉलर मतलब 69,821 करोड़ रुपये का उछाल आ गया है। मस्क की नेटवर्थ 311 अरब डॉलर पहुंच गई है। यह पाकिस्तान की जीडीपी (Pakistan GDP) के अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक 2020-21 में पाकिस्तान की जीडीपी अभी के हालिया मार्केट प्राइस पर 278.3 अरब डॉलर रही। 2018 में यह 314.56 अरब डॉलर रही थी। इस साल मस्क की नेटवर्थ में 141 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
Elon Musk’s net worth:
Age 50: $289 billion
Age 40: $680 million
Age 30: $22 million pic.twitter.com/v3bcIDsPs3
— Jon Erlichman (@JonErlichman) October 26, 2021
अनुमान है की मास्क की नेटवर्थ आने वाले दिनों में 1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच सकती है। Morgan Stanley के एनालिस्ट Adam Jones का मानना है कि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के ग्रोथ होने के पूरे आसार हैं। टेस्ला का मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ डॉलर पार कर चुका है। ऐसे में यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है।
Just 2% of Elon Musk's wealth could solve world hunger, the United Nations says.
UN food chief David Beasley says the Tesla CEO, who has a net worth of nearly $289 billion, would have to donate just $6 billion to help 42 million people across the world who suffer from hunger. pic.twitter.com/U7SSO588xh
— BFM News (@NewsBFM) October 29, 2021
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 195 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीर लोगो की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के चेयरमैन ऑफ चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड आरनॉल्ट (167 अरब डॉलर) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। यह फ्रांसीसी बिजनसमैन हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (136 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर हैं।
Bloomberg Billionaires Index 💰 Check out the new list of top 10 richest people in the world: https://t.co/r1j9OU3JbV#ElonMusk #JeffBezos #BillGates #BernardArnault #Billionaires pic.twitter.com/5U04a7fH7c
— Moneycontrol (@moneycontrolcom) January 11, 2021
इस लिस्ट में अमेरिका के कम्प्यूटर साइंटिस्ट और व्यवसाई लैरी पेज (Larry Page) 5th नंबर पर हैं। गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) 6th स्थान पर हैं। अमेरिकन मीडिया के दिग्गज और फेसबुक (Facebook) के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) 7th नंबर हैं। अमेरिकी बिजनसमैन स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) 8th नंबर पर है। लैरी एलिसन (Larry Ellison) 9th और निवेशक वारेन बफे (Warren Buffett) दसवें स्थान पर हैं।



