Presentation Photo Used
Delhi: सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) हमारे समाज और सरकार के लिए काफी सम्मानीय नागरिक होते हैं। यह वह नागरिक होते हैं, जिन्होंने अपनी 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके होते हैं। इन नागरिकों को सरकार और समाज काफी ज्यादा लाभ देती है, क्योंकि यह एक ऐसी उम्र होती है, जिसमें व्यक्ति यदि सरकारी नौकरी में है, तो वह रिटायर्ड हो जाता है।
बैंक हो या रेलवे, सरकारी की कोई भी स्कीम इन सभी का लाभ सीनियर सिटीजन को ज्यादा मिलता है। यदि हम रेलवे की बात करें, तो रेलवे में टिकट सब्सिडी के रूप में उन्हें लाभ मिलता है और सरकार की बात करें तो सरकार इन नागरिकों को वृद्धा पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ देती है। परंतु आज हम बात करेंगे बैंक की। बैंक में व्यक्तियों का पैसा और सोना दोनों ही सुरक्षित रूप से रखा जाता है।

यदि कोई व्यक्ति पैसे जमा करता है या हम कह सकते है की किसी योजना और नियम के रूप में जमा किए गए पैसे फिक्स्ड डिपॉजिट याने FD कहलाता है। आज की पोस्ट में सीनियर सिटीजन के लिए एक फायदे को डील लेकर आए हैं, तो आइए जानते हैं क्या है यह डील।
21 अगस्त को सीनियर सिटिजन डे के रूप में मनाया जाता है
प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को इंटरनेशनल सीनियर सिटीजन डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वृद्ध नागरिकों के लिए काफी खास होता है। आपको बता दें, इससे पहले आरबीएल बैंक के द्वारा एक नई FD स्कीम लांच की गई है।
इस स्कीम के तहत यदि 15 महीनों के लिए सीनियर सिटीजन के द्वारा दो करोड़ रुपए से कम राशि यानी जितनी वे चाहे उतनी धनराशि इस योजना के तहत जमा करते हैं, तो सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत ब्याज मिलता और जो सुपर सीनियर सिटीजन है, उन्हें 7.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। खैर सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन की ब्याज दर नॉनरेजिडेंट फिक्स्ड डिपॉजिट से मुक्त है।
जाने सीनियर सिटीजन के बारे में
लोगों के मन में प्रश्न होता होगा कि सीनियर सिटीजन कौन है और सुपर सीनियर सिटीजन (Super Senior Citizens) कौन है, तो हम आपको बता दें सीनियर सिटीजन 60 वर्ष से 80 वर्ष के व्यक्तियों को सीनियर सिटीजन के अंतर्गत रखा गया है और जो व्यक्ति 80 वर्ष से अधिक आयु का है वह सुपर सीनियर सिटिजन नागरिकों में आता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें आरबीएल बैंक (RBL Bank) सीनियर सिटीजन को सभी अन्य बैंकों की अपेक्षा काफी अच्छी दरों पर व्याज देता है। यदि कोई भी सीनियर सिटीजन या सुपर सीनियर सिटीजन इस FD स्कीम का लाभ लेना चाहता है, तो वे RBL बैंक की वेबसाइट, RBL मोबाइल बैंक ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग, कॉन्टेक्ट सेंटर या फिर डोरस्टैप बैंकिंग सर्विस के माध्यम से इस योजना में धनराशि निवेश करके लाभ ले सका है।
जाने आरबीएल की एफडी ब्याज दर
वर्तमान में आरबीएल बैंक 7 दिन 14 दिन से 240 महीने तक की एफडी स्कीम (FD Scheme) चला रहे है। इसमें सभी नागरिकों को 3.25 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इसमें लाभ दर (FD Interest Rate) थोड़ी बढ़ा दी गई है। इस वजह से सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75 प्रतिशत अन्य व्यक्तियों से ज्यादा ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।
NRE/NRO इस योजना के पात्र नहीं
आरबीएल बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इस FD स्कीम की संपूर्ण जानकारी देते हुए लिखा है कि वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष के व्यक्ति हो और अति वरिष्ठ नागरिक को जो 80 वर्ष से अधिक के व्यक्ति है।
इन दोनों को क्रमशः 0.50 प्रतिशत और 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी। इस लेख में आगे लिखते हुए RBL की वेबसाइट में बताया गया है कि इस योजना के पात्र NRE (NON Resident External) और NRO (Non Resident Ordinary) खाते नहीं होंगे।




