Startup योजना की मदत से लोन लेकर बिज़नेस शुरू किया, अब सालाना 70 लाख का व्यापर हो रहा

0
12366
mojek tiles business
Ashwini Rathi quits his job and get loan with Startup Yojana to start own business. Now his mojek tiles business turnover goes Ru. 70 Lakh.

Bengaluru: हम जानते है की दुनिया में जन्मे हर इंसान को अपनी जिंदगी को चलाने के लिए कुछ न कुछ करना ही होता है। चाहे फिर वो नोकरी करे या फिर व्यापार। लोगों ने एक मानसिकता बना रखी है कि सरकारी नोकारी से अच्छा कुछ नहीं होता परंतु यह एक बहुत बड़ा मिथ है। क्योंकि नोकारी से बढ़ कर व्यापार होता है, जो लोगो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।

व्यापार की एक खासियत होती है कि हम जितना ज्यादा काम करते है, व्यापार में आय उतनी ज्यादा बढ़ते जाती है परंतु नोकारी में इनकम सरकार के बढाने पर बढ़ती है। बढ़ती आबादी के कारण देश में हर युवा को नोकारी मिलना असंभव है, इसलिए सरकार देश के युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए आर्थिक तौर पर मदद कर रही है।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्टार्ट अप योजना (Startup Yojana) के तहत सरकार युवाओ को अपना व्यापार शुरू करने के लिए उन्हें लोन दे रही है। इसी लोन से एक युवा ने अपना खुद का 70 लाख का व्यापार बना लिया आइये जानते है कैसे बनाया अपना व्यापार।

एक ऐसा व्यक्ति जिसने अच्छी खासी नोकरी छोड़ी

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे व्यक्ति की बात करेंगे, जो काफी प्रेरणा दायक है। उस व्यक्ति ने अपनी उच्च शिक्षा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है और पढ़ाई पूर्ण कर वो एक बड़ी सी कंपनी जिसका नाम एमसीए (MCA) है, उस कंपनी में अच्छे खासे पैकेज पर नोकरी कर रहे थे।

इसके साथ ही उन्होंने गुरुग्राम शहर की कई सारी बड़ी-बड़ी कंपनियों में सॉफ्टवेयर डेवलपर (Software Engineer) के पद पर काम किया है। लेकिन वे अपनी नोकरी से खुश नहीं थे वे तो कुछ अलग ही करना चाहते थे। इसी लिए उन्होंने नोकारी छोड़ दी।

नोकरी छोड़ शुरू किया खुद का कारोबार

जब उनका मन अपनी नोकरी में नहीं लगा, तो उन्होंने नोकरी छोड़ दी और अपना ही एक स्टार्टअप किया। स्टार्टअप करने के लिए उस व्यक्ति ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्किम के तहत लोन ली और अपना व्यापार प्रारम्भ किया। उनके इस कारोबार ने अभी तक 15 अन्य लोगो को रोजगार दिया है। उस व्यक्ति का नाम अश्विनी राठी है। जो अपने काम से जाने जाते है।

मिली जानकारी में पता चला की अश्विनी राठी (Ashwini Rathi) दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके है, उन्होंने वर्ष 2015 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे कई बड़ी बड़ी कंपनियों में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर काम किया हुआ है।

मुख्यमंत्री स्वालंबी योजना से मिली मदद

अश्विन राठी कहते है की जब आपके मन में कोई और काम करने की इच्छा होती है, तो आप जो काम कर रहे है उसमें मन नहीं लगता। कुछ ऐसा ही उनके साथ हो रहा था, वे अपनी नोकरी में मन नहीं लगा पा रहे थे।

Money Presentation Image

कुछ समय पश्चात उन्होंने लगी लगाई नोकरी को ठुकरा दिया और मुख्यमंत्री स्वावलंबी योजना से 15 लाख का लोन (Loan) लेकर अपना व्यापार की शुरुआत की। आज वे इसी व्यापार के कारण 15 लोगों को रोजगार दे सके हैं और काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

जाने अश्विन किस चीज़ का करते है व्यापार

अश्विनी राठी का काम छोटे-छोटे टुकड़ों से मोजेक मतलब टाइल (Tiles) बनाने का काम करते है। पहले पहल अश्विन ये काम स्वयं करते थे और अब उनके साथ 15 कर्मचारी उनके साथ काम करते है। वे अपने कर्मचारियों के साथ मिल कर छोटे-छोटे टुकड़ों की टाइल बनाते हैं।

वे कहते है कि लोन के पैसे से उन्होंने कुछ मशीने खरीदी थी, जो उनके कारोबार में मददगार साबित हुई। आज वे उस मशीनरी के कारण ही यह काम करने में सक्षम हुए है। अश्विन का कहना है कि सिलेट गड़सा टाइल उनका पुश्तैनी कारोबार है और वे अपने पुश्तैनी कारोबार को लेकर चल रहे है।

वर्तमान समय में उनका कारोबार काफी अच्छा चल रहा है, वे इस काम को 15 से 20 कर्मचारियों के साथ कर रहे है और उनका कारोबार इतना बढ़ गया है कि वे साल भर में 70 लाख का टर्न ओवर (Ru 70 Lakh Turnover) करते है। वे काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे है और अपने कर्मचारियों को अच्छा खासा वेतन दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here