260 करोड़ के प्राइवेट जेट से आलीशान बंगले तक, इन 5 बेशकीमती चीजों के मालिक हैं अक्षय कुमार

0
1207
Akshay Kumar owns Jet
Actor Akshay Kumar net worth and income. Private jet to Rolls Royce Phantom, Here are 5 expensive things Akshay Kumar owns: Ek Number

Mumbai: बेहद साधारण परिवार में जन्में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के चंद अभिनेता में अपना नाम शामिल कर चुके है। अक्षय कुमार केवल सुपरस्टार ही नही, बल्कि काफी शौकीन भी हैं। आज अक्षय कुमार कई बेशकीमती चीजों के मालिक हैं। इसमें शानदार प्राइवेट जेट से लेकर आलीशान बंगला तक शामिल है।

फ़िल्मी जगत के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर का शुभारंभ पहली फिल्म ‘सौगंध’ (Saugandh) और फिर ‘दीदार’ से किया था। इसके बाद बहुत सी फिल्मो में अभिनय करने पर भी उन्हें कामयाबी हासिल नही हो रही थी। इस बात को दरकिनारे कर वेयो आगे बढ़ते चले गये। आज ये आलम है कि उनकी दुनिया दीवानी है।

जब उन्होंने फिल्म खिलाडी में अभिनय किया तब से उनकी सराहना होने लगी। तबसे उन्हें पहचान मिली और सभी अक्षय को खिलाडी के नाम से जानने लगे। अक्षय को हिट फ़िल्म अजनबी में विलेन के किरदार के लिए पहला फ़िल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इस मंजिल को हासिल करने के लिए सुपरस्टारअक्षय कुमार ने बहुत संघर्ष किया है।

उनका जीवन भी संघर्षो से भरा हुआ था। लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को कभी सामने नही आने दिया। अक्षय ने ये सब एकदम से हासिल नही किया इसे पाने में कई साल मेहनत करनी पड़ी और आज उनका नाम बॉलीवुड के जाने माने सेलेब्रिटीज़ की सूची में शामिल होगया। अक्षय रॉयल और लग्जरी लाइफ स्टाइल जीना पसंद करते है। और अक्षय को कीमती चीजों का शौक है।

बेहद साधारण परिवार में जन्में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के चंद अभिनेता में अपनी पहचान बना चुके हैं। अक्षय देश के उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। इस जेट की लगभग कीमत 260 करोड़ बताई जाती है।

अक्षय कुमार का बंगला देखने मे किसी आलीशान महल से कम नहीं लगता है। उनका घर मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद है जहां से समंदर का खूबसूरत सुनहरा नजारा दिखाई देता है। ट्विंकल खन्ना ने ही घर का पूरा इंटीरियर डिजाइन किया। अक्षय के पास मुंबई के जुहू में एक बंगला है जिसकी कीमत 80 करोड़ के लगभग बताई जाती है।

अक्षय कुमार के पास 3.2 करोड़ की Bentley Flying Spur है, जो कि कुछ ही लोगों के लिए बनाई जाती है। उनमें से एक अक्षय है। अक्षय कुमार के पास Rolls Royce Phantom है। इसकी कीमत 3.34 करोड़ है। जिसे बारे में आम इंसान सोच भी नही सकता है जिसे हर कोई अफोर्ड भी नहीं कर सकता है। अक्षय को जॉन अब्राहम ने Harley Davidson V-Rod गिफ्ट की थी। इस बाइक की कीमत 20 लाख रुपये है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) साल में सबसे अधिक फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। हर साल अक्षय की चार से पांच फिल्में रिलीज़ होती हैं। अक्षय को बॉलीवुड में कदम रखे 39 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इन सालों में अक्षय बिना रूके बिना रेस्ट किये अपने काम को ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार को बॉलीवुड का ‘100 करोड़ी’ हीरो नाम दिया गया है। यही कारण है कि वह बॉलीवुड के सबसे महंगे हीरो में से एक हैं।

ऐसे में लोगों के ज़हन में ये सवाल तो जरूर आता होगा कि इतने पैसों का अक्षय आखिर क्या करते हैं, तो आपको बता दें कि अक्षय ने अपनी मेहनत की कमाई को बेहद समझदारी के साथ प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया हुआ है। बॉलीवुड के सबसे कमाऊ स्टार अक्षय कुमार करीब 2000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में उनके कई आलीशान बंगले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here