घर पर सांप निकले तो, उसे नुक्सान ना पहुंचायें, बल्कि इस मंत्र का जाप करें, वध करने से पीढ़ियां को नुक्सान

0
3855
Snake Mantra
Mantra Get Rid Away Snake. According to Astrology, this mantra that go away snake from house. Sapo Ko Bhagne Ka Mantra in Hindi.

File Photo Used

Ujjain: हमारे हिन्‍दु धर्म में नाग देवता (Naag Devata) को भगवान शंकर का आभूषण माना जाता है। नाग की पूजा करना हमारे हिन्‍दू धर्म में शुभ माना जाता है। नागपंचमी में हम घरों पर नाग कि छवि बना कर पूजा करते है, और उन्‍हें दूध चढ़ाते है।

कहॉं जाता है कि नाग कि पूजा करने से घर के संकट दूर हो जाते है और वह अपनी कृपा दृष्टि घर पर बना कर रखते है। पुराने शास्‍त्रों में बताया गया है, कि नाग पुराने धन कि रक्षा करते है। हमारे सनातन धर्म में नाग को भगवान कि, संज्ञा में रखा जाता है। राहू और केतू (Rahu And Ketu) के बारे में तो हम सभी को जानकारी है।

कहॉं जाता है, कि अगर हमारी कुड़ली में राहु केतु रहते है, तो कई तरह के दोष उत्‍पन्‍न हो जाते है। कहॉं जाता है कि राहू केतू ग्रहों कि‍ दिशा भी बदल देते है। ज्योतिष शास्‍त्रों (Jyotish Shaastr) में सांप के सिर को राहु और सांप कि पूंछ को केतू माना जाता है। जब हमारे घर में कभी-कभी सॉंप आ जाते है, तो उन्‍हें देख कर हमारे घर के सदस्‍य डर जाते है। कुछ जीव जहरीले होते है, सॉंप उनमें से एक है।

हमारे घर में सॉंप आ जाने पर डर कि वजह से कहीं यह हमें काट ना ले उसे मार दिया जाता है। लेकिन ज्‍योतिष शास्‍त्रों में माना जाता है, कि जो व्‍यक्‍ति सांप को मा-रता है, उसे जीवन भर इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। केवल अभी का जीवन ही नहीं, शास्‍त्रों कि माने तो कई पीढियों तक इस पाप कि सजा भुगतनी पड़ती है।

जो व्‍यक्‍ति सांप (Snake) को मा-रता है, कहा जाता है कि दूसरे जन्‍म में उस व्‍यक्‍ति के कुण्‍डली में कालसर्प का योग बन जाता है और इस कालसर्प के योग के कारण कहा जाता है कि उस व्‍यक्‍ति को पूरे जीवन भर कई तरह कि परेशानियों, कठिनाइयों और हर कार्य में असफलताओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातो को ध्‍यान में रखते हुये हमें कोशिश करनी चाहिए कि सॉंप को ना मा-रा जाये।

हमारे पुराण में इस बात का उल्‍लेख किया गया है कि जिस भी घर मे अगर बहुत ज्‍यादा सांप निवास करते हो, तो उस घर में निवास नहीं करना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम जल्‍द ही उस घर को छोड़ दे। क्‍योंकि माना जाता है कि घर में ज्‍यादा सांप हो, तो हमारे घर में किसी भी व्‍यक्‍ति कि मृत्‍यू हो सकती है।

सर्पदोष कि वजह से काम बिगड़ सकते है। इसलिए हमें उन्‍हें मारने कि जगह घर से भगा देना चाहिए। लेकिन अगर वह ना भागे तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए। वैसे तो कुछ सॉंप ऐसे होते है, जिनका घर में होना शुभ भी माना जाता है, जैसे दो सिर वाले सॉंप।

अगर घर पर दो सिर वाले सांप आ जाये तो माना जाता है, कि घर में शुभ काम होने लगते है। हमारे घर के आस पास अगर कहीं सांप का बिल दिखाई दे, तो उस बिल को मिटाने कि जगह या सांप को नुकसान पहुँचाने कि जगह इस मंत्र को पढ़ कर मिट्टी को अभिमंत्रित करके बिल के पास रख देना चाहिए। जिससे सांप उस जगह से चले जाते है और हमारा घर सुरक्षित हो जाता है।

वह मंत्र (Mantra to make a snake go away) कुछ इस प्रकार है

ओम नमो आदेश गुरू को जैसे के लेहु रामचंद्र। कबूत ओसई करहु राध विनि कबूत पवनवूत हनुमंत। धाव हन हन रावन कूट मिरावन श्रवई। अंड खेतही श्रवई अंड विहंड। खेतहि श्रवई वॉज गर्भ हो श्रवई। स्‍त्री चीलही श्रवई शाप हर हर जंबीर हर जंबीर हर हर हर।

Snake in India
Mantra Get Rid Away Snake. File Photo Credits Pixabay

इस मंत्र को पढ़ कर मिट्टी अभिमंत्रित करने से आपके घर से सॉंप भाग जायेंगे और सर्प दोष लगने का कारण भी खत्‍म हो जायेगा। ऐसा हिन्दू धर्म और शास्त्रों में बताया गया है।

सांपो का संरक्षण है आवश्यक

भारत में सांपो की कई तरह की प्रजाति पाई जाती है, इन प्रजातियो में 20 प्रतिशत ही जहरीले होते हैं, बाकी 80 प्रतिशत जहरीले नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि सांपों को बचाना इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि ये प्रकृति के भोजन चक्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में ये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

भारत कृषि प्रधान देश है, यहां पाए जाने वाले चूहे फसल का पांचवां भाग चट कर देते हैं। हमारे खेतों में पाए जाने वाले नाग और धामन सांप इन चूहों का शिकार आसानी से कर लेते हैं जिससे हमारे फसल सुरक्षित रहती हैं। इसलिए सांपों का संरक्षण आवश्यक है। पंडितों की मानें, तो कोशिश करें, कि सांप को मा-रने कि जगह इस मंत्र को पढ़ कर दिया गया उपाय करें, ताकि आपकी पीढी बिना किसी बाधा के अपना जीवन खुशी से जी सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here