
आज इस लेख के जरिये से हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं “राजपूत जाति की गोत्र सूची”। अगर आपको नहीं है जानकारी तो हम आपको बता दें, राजपूत जाति भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित जातियों में से एक मानी जाती है।
इस जाति में बड़े-बड़े शूरवीर योद्धाओं ने जन्म लेकर बुलंदी हासिल की है, जहां एक ओर राजपूत वंश में महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा थे वहीं दूसरी ओर अपने उसूलों के मजबूत “रावल रतन सिंह” जैसे राजा थे। इसीलिए आज इस लेख के जरिये से हम आपके साथ “Rajput Caste Surname Gotra information” आप सभी के साथ Share कर रहे हैं, आशा करते हैं यह लेख आपके लिए अहम साबित होगा।
सबसे पहले हम बात करेंगे राजपूत जाति की वंशावली (राजपूत वंशावली) के बारे में। राजपूत जाति की वंशावली में कई वंश देखने को मिलते है, लेकिन उनकी शाखाएं विभिन्न प्रकार की हैं, वंश और शाखाओ की जानकारी विस्तार से।
सूर्य वंश की शाखा के अंतर्गत कछवाह, राठौड, बडगूजर, सिकरवार, सिसोदिया, गहलोत, गौर, गहलबार, रेकबार, जुनने, बैस, रघुवंशी आते हैं। चन्द्र वंश की शाखा के अंतर्गत जादौन, भाटी, तोमर, चन्देल, छोंकर, होंड, पुण्डीर, कटैरिया, दहिया आते हैं।
अग्नि वंश की चार शाखा के अंतर्गत चौहान, सोलंकी, परिहार, पमार आते हैं। ऋषि वंश की बारह शाखा के अंतर्गत सेंगर, दीक्षित, दायमा, गौतम आते हैं। अनवार (राजा जनक के वंशज) के अंतर्गत विसेन, करछुल, हय, अबकू तबकू, कठोक्स, द्लेला, बुन्देला आते हैं।
चौहान वंश की चौबीस शाखा के अंतर्गत हाडा, खींची, सोनीगारा, पाविया, पुरबिया, संचौरा, मेलवाल, भदौरिया, निर्वाण, मलानी, धुरा, मडरेवा, सनीखेची, वारेछा, पसेरिया, बालेछा, रूसिया, चांदा निकूम, भावर, छछेरिया, उजवानिया, देवडा, बनकर, रघुवंश आते हैं।
रघुवंश वह वंश है, जहां श्री राम के अलावा कई महान हस्तियों ने जन्म लिया, महान आत्माओं में इक्ष्वाकु, हरिश्चंद्र, भगीरथ, ककुत्स्थ, मांधाता, सगर, अंबरीष, दिलीप, रघु, दशरथ आदि प्रमुख शामिल थे।



