
Photo Credits: Twitter(@ShriRamTeerth)
Ayodhya: भारत ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में लोगो को इस बात को जानने की उत्सुकता रही है की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कितनी प्रगति हुई है और अभी क्या क्या काम हुआ है। जैसा की सभी जानते है की राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
देश की जनता और राम भक्तों को बड़ी लम्बी क़ानूनी पतिक्रिया के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने की जीत मिली थी। पूरे विश्व से अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) बनवाने के लिए ट्रस्ट को चंदा भी आया, ताकि मंदिर बनाने में कोई कसार ना छूट सके। यह मंदिर बहुत भी भव्य होने वाला है। पूरी दुनिया में इस मंदिर के पूरे बनने को लेकर बहुत उत्सुकता बनी हुई है।
कर्नाटक के पत्थरों से प्लिंथ निर्माण का कार्य जारी
इस मंदिर निर्माण प्रक्रिया में तैयार हो रहे श्री राम चबूतरे (Plinth work) की खास फोटो आज ट्रस्ट ने जारी है। जिसमें दिखाया जा रहा है। कि किस प्रकार से मंदिर निर्माण के पहले मंदिर के फर्श को तैयार करने के लिए कर्नाटक के पत्थरों से प्लिंथ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जल्दी इन पत्थरों के ऊपर मंदिर के स्ट्रक्चर को तैयार करने का कार्य भी शुरू किया जायेगा।
राम मंदिर बहुत भव्य होने वाला है
राम जन्मभूमि परिसर के 2.7 एकड़ (57400 स्कवायर फुट) एरिया के मंदिर निर्माण का काम ज़ारी है। इससे पूर्व मीडिया रिपोर्ट्स में नाट्य गया था की इस जगह पर तैयार होने वाला मंदिर 161 फुट ऊंचा और 3 मंजिल का होगा। जिसकी लंबाई 360 फुट चौड़ाई 235 फुट होने वाली है। मंडी के प्रत्येक तल की ऊंचाई 20 फुट रहेगी। इसके अलावा भूतल में 160 स्तंभ होंगे। पहले तल में 132 स्तंभ और दूसरे तल में 74 स्तंभ लगाए जाने है।

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में जारी मंदिर निर्माण कार्य 40 फुट गहरे नींव की ढलाई के कार्य को पूरा करने के बाद राफ्ट की ढलाई करके फाउंडेशन तैयार किया जा चुका है। जिस पर मंदिर के फर्श को तैयार करने के लिए प्लिंथ के लेयर को बनाया जा रहा है।
श्री रामजन्मभूमि मन्दिर स्थल पर फर्श निर्माण से पूर्व चबूतरा (प्लिंथ) के निर्माण का कार्य अब पूर्णता की ओर है।
The plinth work at Shri Ram Janmabhoomi Mandir site is reaching it's final stage. pic.twitter.com/1skLgzMuma
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) March 31, 2022
अभी करीब 21 फुट ऊंचा एयरप्लेन कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों के 7 लेयर में 17000 ब्लॉक लगाए जाएंगे। परन्तु अभी पहली लेयर का कार्य लगभग पूरा होने के साथ ही दूसरे का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसकी फोटो काफी ऊंचाई से क्लिक किये जाने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने फोटो जारी कर जानकारी दी है। इन फोटोज को ‘Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra’ के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।



