अब दिल्ली से कटरा के एक बेहतरीन बस चलेगी और गुडगांव होते हुए रहेगा रूट, किराया भी जान लें

0
81758
Delhi To Katra Bus
Fantastic bus will run from Delhi to Katra (Vaishno Devi Dham) via Gurgaon by road. You can visit Vaishno Devi Temple. Know about fare.

Delhi: जब भी किसी राज्य मे रोडवेज बसों कि संख्या मे बढ़ोत्तरी होती है, तो सबसे ज्यादा फायदा आम जनता को मिलता है। क्योंकि आसपास की जगह मे जाने के लिए लोग बस या फिर अपने छोटे मोटे साधनो का ही उपयोग करते है। अब रोडवेज से ही संबंधित खबर राज्य हरियाणा (Haryana) से आ रही है।

कहा जा रहा है कि एक बार फिर से राज्य हरियाणा मे रोडवेज बस (Haryana Roadways Bus) की रफ्तार तेज होगी। जी हां लगातार राज्य हरियाणा मे वेसे भी हम देख रहे हैं कि रोडवेज बसों के नंबर मे बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे मे लोगों को यात्रा में काफी आराम मिल रहा है और अगर और भी बसों का संचालन होगा तो और भी आराम आराम मिलेगा।

हम देख रहे है कि हरियाणा राज्य रोडवेज को यात्रियों की सुविधा कर लिए काफी ज्यादा दिनों से प्रयत्न कर रहा है। हालांकि की आपको बता दें कि अभी काफी दिनों पहले कुछ न्यू बसें आई थी। इन बसों को राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखण्ड और राज्य हिमाचल प्रदेश मे नए रूट पर संचालित किया गया था। इसी कारण आम यात्रियों को यात्रा के समय काफी ज्यादा आराम मिल रहा है।

हरियाणा रोडवेज ने वैष्णो देवी यात्रा के लिए शुरू की बस सुविधा

आपको बता दे कि राज्य हरियाणा के लोग बहुत पहले समय से हरियाणा रोडवेज से वैष्णो देवी की यात्रा (Vaishno Devi Yatra) करने के लिए बस चलाने को कहा रहे थे। मांग को देखते हुए जैसे ही राज्य हरियाणा मे रोडवेज के पास नई बस आई तो हरियाणा रोडवेज के द्वारा तुरंत ही लोगों की वैष्णो देवी की यात्रा के लिए बस की मांग को पूर्ण कर दिया गया।

मांग को पूरी करते हुए हरियाणा रोडवेज ने राज्य हरियाणा के सभी लोगों को गिफ्ट देते हुए शहर गुरुग्राम (Gurugram) से शहर कटरा तक पहुचने के लिए बस की सेवा को प्रारंभ कर दिया। हरियाणा रोडवेज के इस गिफ्ट से वैष्णो देवी धाम जाने के लिए यात्रा करने वाले सभी यात्रीगण बहुत ही ज्यादा हैप्पी और खिले हुए दिखाई दे रहे हैं।

हरियाणा रोडवेज के द्वारा चलाई जा रहीं बस इस तरह पहुंचेगी कटरा

हमने देखा कि गुरुग्राम से कटरा हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के लिए बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया है। यह बस किस तरह कटरा (Katra) पहुंचेगी आइए जानते है। सबसे पहले यह सुपरफास्ट बसें शहर गुरुग्राम के डिपो से होकर शहर करनाल और उसके बाद शहर अंबाला होते हुए रास्ते के सहारे जम्मू (Jammu) पहुंचेगी। यहा पर पहुच कर यात्रियों को यह बस कटरा पहुंचा देगी।

अगर समय की बात की जाए तो आपको बता दे कि यह बस शहर गुरुग्राम के डिपो से साड़े बारह बजे (12:30 बजे) निकलेगी और यहा से निकलकर अगले दिन लगभग दोपहर के ढेड़ बजे (1:30 बजे) सभी यात्रियों को शहर कटरा में पहुंचा देगी।

यहा पहुंचकर और यात्रा करने के बाद फिर यह बस शहर जालंधर से होते हुए फिर से गुरुग्राम की ओर वापसी कर जाएगी। आपको बता दे कि इस बस के संचालन होने से राज्य हरियाणा के सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा सहायता प्राप्त होगी।

जी हां अब से इस बस का संचालन स्टार्ट हो जाने की वजह से राज्य हरियाणा के लगभग सभी लोगों को आसानी होगी और वह लोग बिना परेशानी के माँ वैष्णो धाम के दर्शन बिना यात्रा में परेशानी के कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here