गुजरात के लिए नई सौगात दुनिया का सबसे बड़ा मैच स्टेडियम बनकर तैयार हो गया: Largest Stadium

0
1189
Largest Cricket Stadium Gujarat

Image Credits: Twitter

प्रधानमंत्री मोदी जी ने गुजरात को नई सौगात दी है। गुजरात अब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा। गुजरात को ये सौगात प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदान की है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना था गुजरात मे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर खड़ा हो। प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार होने जा रहा है। आज हर कोई इस स्टेडियम की चर्चा कर रहा है। गुजरात इस स्टेडियम को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है।

गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर खड़ा हो गया है। यह स्टेडियम 63 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी लागत 700 करोड़ रुपये आँकी जा रही है। इस स्टेडियम की खास बात है कि इसमें एक लाख 10 हजार क्रिकेट प्रेमियों के बैठने की क्षमता है।

अगर किसी प्रकार की कोई रुकावट नही आई तो अगले वर्ष मार्च में यहां वर्ल्ड इलेवन और एशिया इलेवन के बीच प्रदर्शनी मुकबला देखने को मिल सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह के बेटे और वर्तमान में BCCI के सचिव जय शाह से मिली जानकारी के मुताबिक यह स्टेडियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है।

गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का काम पूरा

गुजरात के अहमदाबाद में बनकर खड़े हुए दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी के आने की सम्भवना जताई जा रही है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने इन्फॉर्मेशन दी है कि स्टेडियम का काम समाप्त हो गया है।

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि आने वाले साल के मार्च महीने में ओपनिंग मैच के लिए ICC से की परमिशन लेंगे। रविवार को मुबंई में हुई बोर्ड की सालाना मीटिंग के बाद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मीडिया से बातचीत में तय किया कि ICC से परमिशन मिल जाने के बाद ही इस स्टेडियम में एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच मैच का आयोजन किया जाएगा।

World’s Largest Cricket Stadium in Ahmedabad. The Indian state of Gujarat is all set to house the world’s largest stadium. Yes, indeed, the Sardar Patel Gujarat Stadium that is located at Motera in Ahmedabad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here