मारा गया बगदादी, सुरंग में चारो ओर से घिरने पर खुद को बम से उड़ा लिया: राष्ट्रपति ट्रंप

0
541
Baghdadi Dead News Hindi
The raid on Abu Bakr al-Baghdadi’s compound took place at 3:30 PM. 46-1 didn’t leave the golf club until 3:33 PM, arrived at the White House at 4:18 PM. Inside the dramatic US military raid.

Baghdadi Image Credits thedailystar.net & Trump Image Credits Twitter Video Crap

वाशिंगटन दुनिया का मोस्ट इस्लामिक स्टेट का सरगना और वॉन्टेड आतंकी अबु बकर अल बगदादी आखिरकार उसका अंत हो ही गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम बगदादी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि “अमेरिकी सेना के Operation में ISIS सरगना कुत्ते की मौत मारा गया। एक डरपोक की तरह उसकी मौत हुई”।




राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अमेरिकी सेना ने बड़े ही बेहतरीन तरीके से मिशन को कामयाबी तक पहुँचा दिया। मैंने पूरा ऑपरेशन देखा। इसमें हमारे एक भी जवान को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ।” उन्होंने बताया कि “हमने बगदादी को एक सुरंग में चारो ओर से घेर लिया था। खुद को घिरा हुआ देख अपनी हार मानकर उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया”।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अबू बकर अल बगदादी के खात्मे की पुष्टि की

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बगदादी द्वारा किए धमाके में उसके तीन बच्चे भी उड़ गए, जिन्हें वह भागने के प्रयास में अपने साथ ले गया था। उन्होंने कहा “अबु बकर अल बगदादी अब किसी बेकसूर नागरिक, महिला या बच्चे को मार नहीं पाएगा। वह कुत्ते की मौत मारा जा चुका है। एक डरपोक की तरह दुनिया को अलविदा कह गया। दुनिया अब एक सुरक्षित स्थान है”।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मिशन में सहायता के लिए तुर्की, रूस, सीरियाई कुर्दों को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, “मैं सेना और मरीन्स को भी शुक्रिया देना चाहता हूं, जिन्होंने इस मिशन को पूरा कामयाब बनाया”।



ट्रम्प का ट्वीट था की कुछ बहुत बड़ा हुआ है

राष्ट्रपति ट्रंप ने बिना विस्तृत इन्फॉर्मेशन दिए रविवार सुबह Tweet किया था, “कुछ बहुत बड़ा हुआ है”। राष्ट्रपति ट्रंप की इस टिप्पणी को बगदादी के अंत से ही जोड़ कर देखा जा रहा था। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1188264965930700801
संकटग्रस्त क्षेत्रों पर नजर रखने वाली ब्रिटेन स्थित संस्था सीरियन ऑबर्जबेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इदलीब प्रांत के एक क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट IS से जुड़े आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद अमेरिकी हेलिकॉप्टर से वहां कुछ जवानों को उतारा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर्स ने इदलीब प्रांत में बारिशा के समीप एक गांव के पास स्थित एक घर और उसके पास खड़ी एक कार को अपना निशाना बनाया।



बग़दादी के अलावा अन्न भी मारे गए

उस पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई, जिसमें IS आतंकी अबू यमान के साथ दो महिलाएं और एक बच्चा भी सम्मिलित है। इस अभियान से जुड़े पेंटागन के सेना के अधिकारी और एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि बगदादी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आखिरी गढ़ में बहुत गुप्त अभियान के फिराक में था।

दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसियों द्वारा Search किये जाने और अमेरिकी अधिकारियों द्वारा उसके बारे में इन्फॉर्मेशन देने के लिए ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम रखने के बाद भी बगदादी कभी किसी के हाथ नहीं आ पाया।

बगदादी ने खुद को खलीफा भी ऐलान कर रखा था और वह सार्वजनिक रूप पर केवल एक बार जुलाई 2014 में मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में दिखाई दिया था और सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के जन्म का ऐलान किया था। इस मस्जिद पर इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 में अपना हाथ जमा लिया था। इस वर्ष अप्रैल में वह 5 साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक Video में दिखाई दिया था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here