रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना की बनी शान “तेजस” में उड़ान भरी। प्रथम बार देश के रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान “तेजस” में उड़ान भरी जिसका वीडियो बहुत सुर्खिया बटोर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तकरीबन आधे घंटे तक तेजस विमान में बैठे रहे।
HAL हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए इस विमान का आधिकारिक नाम “तेजस” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने रखा था। तेजस शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है। जिसकी हिंदी में Meaning होती है “अत्यधिक ताकतवर ऊर्जा”। HAL ने इस विमान को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट LCA जिसका अर्थ काम वजन वाला युद्धक विमान प्रोजेक्ट के अंतर्गत डिज़ाइन किया है।
रक्षामंत्री राजनाथ ने उड़ान भरने के बाद कहा कि तेजस में उड़ान भरना बहुत अच्छा Expiration रहा। रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि तेजस लड़ाकू विमान से देश की हवाई सुरक्षा और शक्तिशाली होगी। आज दुनिया के कई देश ऐसे है जो तेजस की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों की खबरों के अनुसार 3 साल पहले ही तेजस को वायु सेना में सम्लित किया गया था। अब तेजस का अपग्रेड Version भी आने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस में सुबह 10 बजे उड़ान भरी और उन्होंने वापस 10.30 बजे Land किया। विमान लैंड कराने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह HAL के सदस्यों से भी मुलाकात की।
The ‘G-Suite’ & ‘Tejas’:
It was a memorable experience. Thank you @IAF_MCC @HALHQBLR & @DRDO_India for this proud moment.Special thanks to AVM, N.Tiwari, who is also the Project Director, National Flight Test Centre, ADA (Aeronautical Development Agency) for the sortie. pic.twitter.com/8F2tXh7dle
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 19, 2019
तेजस कम वजन वाला लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) ने डिज़ाइन किया है। 83 तेजस विमानों के लिए HAL को लगभग 45 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। तेजस में रक्षा मंत्री की यह उड़ान उस समय होने जा रही है जब HAL को देश में बनाए जाने वाले 83 LCA मार्क 1A विमान को तैयार करने के लिए 45 हजार करोड़ रुपये की स्क्रीम मिलने वाली है।



