इस ग्रह पर भविष्य में बस सकेंगे, वैज्ञानिकों को प्लेनेट की ज़मीन के भीतर तीन झील मिली

0
1253
Water on Mars
Water on Mars news update. Radar reveals 3 more subsurface polar lakes on Mars. Researchers have detected 3 lakes hidden under the Mars.

File Photo Credits: NASA Percy rover Image

Delhi: हमने कुछ हॉलीवुड फिल्मो में देखा है की प्रारहवी से दूर अंतरिक्ष में दूसरे ग्रह पर मानव की कॉलोनी बसा दी गई है। वह फिल्मे भविष्य को देखने हुए बनाई जाती है। भले ही वे फिल्मे अभी फ्रिक्शन हों, परन्तु नासा के वैज्ञानिक में अंतरिक्ष और दूसरे ग्रहो में मानव को बसाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

पहले मानव केवल जंगल में भटकने वाला आदिमानव था और अब मॉर्डन ज़माने में आकर वह अंतरिक्ष की खोज में जुटा हुआ है। अब हमें यह पृथ्वी भी कम पड़ने लगी है और कुछ देशों की स्पेस एजेंसियां अंतरिक्ष के अन्न ग्रहों पर जीवन की तलाश में पानी की खोज (Founding Water) कर रही है। अब इस काम में कुछ कामयाबी भी मिलती दिखाई दी है।

मंगल ग्रह की जमीन के नीचे 3 झीलें पाई गई

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़ी काम की जानकारी का पता लगाया है। नासा वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी के स्त्रोत की खोज की है। मंगल ग्रह की जमीन (Red Planet Mars icy surface) के नीचे 3 झीलें पाई गई (3 Lakes found at Mars) हैं। एक मीडिया प्लेटफार्म नेचर एस्ट्रोनॉमी में पब्लिश रिपोर्ट में एक पेपर के अनुसार, शोधकर्ताओं ने मार्स में एक खारे पानी की झील के होने की बात मानी है, जिसे 2 साल पहले खोजा गया था।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगल पर ये झीलें करीब 75,000 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैली हुई हैं। अब इस बात का पता लगाना बाकी है कि इन जल के स्त्रोतों का पानी प्रयोग में लाया जा सकता है या नहीं। यदि यहां का पानी इस्तेमाल करने लायक होता है, तो भविष्य में मंगल ग्रह पर जाकर बसने की संभावना कई गुना बढ़ जाएँगी और फिर उस हिसाब से आगे की Research की जाएगी।

विदेशी मीडिया में आ चुकी खबर के मुताबिक यूरोपियन स्पेस एजेंसी के स्पेसक्राफ्ट मार्स एक्सप्रेस ने 2018 में मार्स के जिस स्थान पर बर्फ के नीचे नमकीन पानी की झील खोजी थी। उसकी पुष्टि के लिए 2012 से 2015 तक मार्स एक्सप्रेस सैटेलाइट 29 बार उस एरिया से क्रॉस हुआ और तस्वीरें भी खींची। उसी एरिया के आसपास उसे इस बार फिर तीन और झीलें (Lakes) होने का पता चला।

इस खबर से नासा के वैज्ञानिकों ने अब नए एंगल से शोघ करना चूरू कर दिया है। इन देखी गई नई तीन झीलों के लिए स्पेसक्राफ्ट को 2012 से 2019 के बीच 134 बार ऑब्जरवेशन करना पड़ा है। अब दुनिया भर के स्पेस जानकार यह कह रहे है की इससे जीवन के अनुकूल परिस्थितियों की संभावनाएं बनती दिख रही है। भविष्य में हमें एक नई घरती की भी जरुरत जरूर पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here