
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर TV पर लाइव आकर राष्ट्र को संबोधित किया। लोग और मीडिया यह कयास लगा रहे थे की एक बार फिर मोदी नोटबंदी की तरह एक और झटका देंगे। आज सोशल मीडिया का यह अनुमान गलत साबित हुआ और मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद अब वहां क्या क्या कार्य किये जायेंगे और वहां के लोगो को इसका क्या लाभ होगा, इन बातों पर प्रकाश डाला।
इन सब बातों में एक बात PM मोदी ने बताई की कश्मीर की वादियों में एक पौधा होता है जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस पौधे का नाम सोलो है। PM मोदी ने बताया की सिर्फ कश्मीर में पाये जाने वाले सोलो पौधे में ऐसी खासियत है जिससे स्वास की परेशानी में लाभ मिलता है।
जिस जगह ऊँचाई होती है और कम दवाब वाली जगह होती है, जहाँ स्वास् लेने में समश्या होती है, इन स्थिति में यह सोलो पौधा संजीवनी बूटी का काम करता है। ऊँचे पहाड़ो में तैनात सैनिकों के लिए यह सोलो पौधा बहुत उपयोगी साबित हो सकता है और साथ ही अनेकों स्वास् के मरीज़ों के लिए भी दवाई बनाने में कारगर हो सकता है।
भारत के कश्मीर में चमत्कारिक गुणों से युक्त औषधीय वनस्पति और फल हिमालय क्षेत्र की ग्रामीण आबादी की आय बढ़ाने के लिए भी मदतगार हो सकेंगे। इन पौधे के चमत्कारिक गुणों को देखते हुए इसे संजीवनी बूटी के समान माना जाता है।
आपको बता दें की लेह में एक पौधा गोल्ड माइन के नाम से चर्चित है जो की औषधीय वनस्पति फल लेह बेरी है, यह भी बहुत उपयोगी है । इस पौधे से लेह बेरी जूस, चाय, जैम और अन्न जूस बनाये जाने है जो स्वस्थ लाभ देते है। इनका प्रयोग लोगों को हृदय संबंधी अनेकों बीमारियों को ठीक करने में किया जाता हैं।
आने वाने समय में जम्मू कश्मीर और लेह-लद्दाख में इन उपयोगी पौधों और जड़ीबूटियों की खेती की जा सकेगी, इन सब कार्यों से पूरी घाटी के लोगों को रोजगार के साथ साथ बेहतर सेहत भी मिलेगी।



