दुनिया में पहली बार ब्‍लैक होल साउंड सुना गया, NASA ने Black Hole की ऑडियो रिलीज किया

0
14665
NASA Captured The Sound From A Black Hole In Space. New NASA audio reveals what a black hole sounds like. Sound goes viral.

Delhi: ब्रम्‍हाण्‍ड में ना जाने कितने राज छिपे है। इसके राज अक्‍सर ही हमें हैरान करते है। ब्‍लैक हॉल के बारे मे आपने जरूर से सुना होगा। कहा जाता है कि हमारी आकाशगंगा के मध्‍य कुछ भी नहीं है। यह जगह पूरी तरह खाली है इसे ही ब्‍लेक होल के नाम से जानते है।

हमने काफी पोस्‍ट में सोशल साइट्रस पर हमारे सौरमंडल के ग्रह की आवाज सुनी है। जोकि काफी यूनिक होती है। पर क्‍या कभी ब्‍लेक हॉल का साउण्‍ड (Black Hole Sound) आपने सुना है। इस सवाल पर आप सोंचेंगे कि यह कैसे हो सकता है यह जगह तो पूरी तरह निर्वात है तो इसमें आवाज कैसी।

आज हम जो खबर आपके साथ शेयर करेंगे, इसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। क्‍योंकि वर्षो से जिस ब्‍लैक हॉल को निर्वात और बि‍ना किसी साउण्‍ड वाली जगह समझी जा रही थी, उससे संबंधित नासा ने एक वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसमें ब्‍लैक हॉल की आवाज सुनाई देती है। ब्‍लैक हॉल को अं‍तरिक्ष का शैतान कहा जाता है। इस वीडियो को जारी करके नासा ने बताया है कि ब्‍लैक हॉल पूरी तरह गूंगा नही होता है।

नासा ने पर्सियन आकाशगंगा के ब्‍लैक हॉल की नाद साझा की

हम जानते है कि अंतरिक्ष खाली होने के कारण यहॉं से किसी भी तरह की आवाज नहीं आती है। निर्वात होने के कारण कोई भी साउण्‍ड पास नहीं होता है। वैसे तो हमारे ब्रम्‍हाण्‍ड (Universe) में ऐसी बहुत सी जगह है, जहॉं पर गैस होती है। जिस वजह से घर्षण की आवाज हम तक पहुँच पाती है। हालांकि यह आवाज काफी विचित्र होती है तथा डरावनी भी लगती है।

इसी प्रकार की विचित्र ब्‍लैक हॉल की आवाज अभी नासा द्वारा पर्सियस आकाशगंगा के केंद्र से यानि की ब्‍लैक‍ हॉल से आने वाली आवाज को खोजा है। इस क्‍लस्‍टर में प्‍लाज्‍मा तथा गैस है, जिसके सहारे वास्‍तविक ध्‍वनि तरंग निकल रही है। यह क्‍लस्‍टर 250 मिलियन प्रकाश वर्ष हमसे दूर है।

1440 से लेकर 2880 लाख करोड़ की फ्रिक्‍वेसी का है यह साउण्‍ड

इस ब्‍लैक हॉल के बारे में नासा द्वारा बताया गया कि पर्सियन गैलेक्‍सी क्‍लस्‍टर मे जो ब्‍लैक हॉल है, जोकि 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष ब्रॉड है। इस क्‍लस्‍टर में काफी गर्म गैस है वही यह गैलेक्‍सी गैसों के बादल जेसा है।

इस हॉल की आवाज की बात करे, तो इसे नासा द्वारा 1440 लाख करोड़ से लेकर 2880 लाख करोड़ गुना तक की फ्रिक्‍वेंसी में अपलोड किया गया है। इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि आखिरकार इस साउण्‍ड को आप सभी के बीच पहुँचाने के लिये नासा वैज्ञानिको द्वारा कितना अधिक परिश्रम करना पड़ा होगा।

नासा के बाद आईपीएस अधिकारी संदीप मित्‍तल द्वारा इस आवाज को किया गया पोस्‍ट

इस ध्‍वनि को सबसे पहले नासा द्वारा शेयर किया गया। इसके बाद आईपीएस संदीप मित्‍तल (IPS Sandeep Mittal) द्वारा इसको रिशेयर करके बताया गया कि इस साउण्‍ड को ऋषियों द्वारा ओम का नाम दिया गया है। इसे जब संदीप मित्‍तल जी ने शेयर किया, तो ट्वीट पर लिखा कि बम्‍हाण्‍ड की शुरूआत और अंत सभी ओम है।

कहा जा रहा है कि यह जो आवाज है, उसमें प्रलय बुलाने की क्षमता है। यह नाद प्राणी, ग्रह, वस्‍तु इन सभी से भी ज्‍यादा प्रभावशाली है। वही उन्‍होंने विज्ञान पर कटाक्ष कसते हुये लिखा कि अगर इस आवाज पर हम कुछ कहे, तो इसे अंधविश्‍वास माना जाता है, पर नासा वैज्ञानिक कहे तो इसे विज्ञान कहते है।

सभी यूजर ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी

जब इस ब्‍लैक हॉल के साउण्‍ड से संबंधित पोस्‍ट को आईपीएस अधिकारी द्वारा ट्वीट किया गया, तो इस पर सभी सोशल साइट्स यूजर्स ने आईपीएस अधिकारी से मिली जुली ही प्रतिक्रिया दी। सभी ने उनकी बात का समर्थन किया। कई यूजर्स ने यह लिखा की सर आपने बिल्‍कुल ही सही कहा। हालांकि कुछ अधिकारी ऐसे भी थे, जिन्‍होंने अधिकारी की बात का समर्थन नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here