पहले करोडो की लॉटरी लगी, फिर खेत की जुताई में खज़ाना मिला, किस्मत हो तो ऐसी हो बाबा

0
522
Treasure Found in India

अक्सर आपने लोगो को यह कहते सुना होगा की इसकी किस्मत अच्छी है, तो उसकी किस्मत ख़राब है। कुछ लोग किस्मत वाली बातों पर भरोसा नहीं करते हैं। आज की खबर जानकार आपको किस्मत वाली कहावत पर यकीन जरूर हो जायगा। साऊथ इंडिया के राज्य केरल में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहाँ के के 66 साल के एक व्यक्ति बी. रत्नाकर पिल्लई के ऊपर अच्छी किस्मत का छप्पर फट पड़ा है।

बी रत्नाकर पिल्लई ने साल क्रिसमस लॉटरी की एक टिकट ली थी। उस लॉटरी में पिल्लई ने 6 करोड़ रुपये का जैकपॉट इनाम जीता था। अब पिल्लई ने सोचा की एक खेत ले लिया जाये, तो उन्होंने उस इस जीते हुए पैसे के कुछ भाग से केरल में ही तिरुअनंतपुरम के किलिमनूर नामक स्थान में खेत खरीद लिया।

खेत की जुताई में मिला सिक्कों से भरा मटका

अब पिल्लइ ने सोचा की कुछ खेती की जाये। तो जब पिल्लई ने शकरकंद की खेती करने के मकसद से अपने नए खेत में थोड़ी खुदाई की, तो खेत से करीब 100 साल पुराना मटका मिला और ओस मटके में अनेकों पुराने सिक्के भरे हुए थे। मीडिया की खबरों में बताया गया है कि उस गड़े मटके में से 2595 प्राचीन सिक्के मिले और सिक्कों का वजन 20 किलो 400 ग्राम बताया गया।

अनुसार पाए गए पूरे प्राचीन सिक्के तांबे के हैं

मीडिया की खबरों के अनुसार पाए गए पूरे सिक्के तांबे के हैं, जो की त्रावणकोर साम्राज्य के दौर के माने जा रहे हैं। सिक्कों की असली कीमत का पता अभी नहीं चल पाया है, हालाँकि प्राचीन सिक्कों के कीमत काफी ज्यादा होती है। अब इन सभी सिक्कों को जाँच के लिए लैब भेज दिया गया है। जाँच की बाद इनकी कीमत का पता चलेगा।

अगर सिक्कों की कीमत बहुत ज्यादा होगी तो पिल्लई की किस्मत फिर खुल जाएगी। आपको बता दें की कानून के अनुसार गढ़े खजाने पर वैसे तो सरकार का हक़ होता है, किन्तु उसका कुछ भाग खोजकर्ता या ज़मीन के मालिक को भी दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here