Presentation Image
यह खबर पड़ोसी देश बांग्लादेश से आ रही है, वैसे तो बांग्लादेश से भारत की सीमा पर अवैध बांग्लादेशी आये दिन घुसपैठ करते रहते है, किन्तु अब भारत से बांग्लादेश की में अवैध घुसपैठ करते हुए एक भारतीय भैंस चली गई। उस भारतीय भैंस ने बांग्लादेश की सीमा से सते एक गाँव में बांग्लादेशी ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही एक बांग्लादेशी महिला ने अपने प्राण गवा दिए।
भारत बांग्लादेश सीमा के नजदीकी गाँव गौरंगोला की घटना
आपको बता दें की द डेली स्टार न्यूज़ की ख़बर के अनुसार बांग्लादेशी ग्रामीणों के हवाले से बताया कि भारत से एक हिंदुस्तानी भैंस पुटिया सीमा क्षेत्र के निकट से प्रवेश कर गई। पुटिया गाँव को पार करने के बाद हिंदुस्तानी भैंस ने नजदीकी गाँव गौरंगोला में घुसकर ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। इस दौरान भैंस ने गाँव में काफी देर तक कोहराम मचाया, जिसमें गाँव के लगभग 10 लोग घायल हो गए और 5-6 लोग गंभीर हो गए।
बांग्लादेशी पुलिस ने हिंदुस्तानी भैंस को गिरफ्तार किया
फिर जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंचकर बांग्लादेशी पुलिस ने सभी घायलों को कमिला के कुछ अस्पतालों में भर्ती कराया। अब मीडिया में खबर आई है की इस घटना में गाँव गौरंगोला की 65 वर्षीय महिला सफ़िया बेगम पत्नी मुख्तार हुसैन ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपने प्राण गवा दिए है।
हिंदुस्तानी भैंस ने बांग्लादेश में घुसकर धावा बोला, 7 घायल और एक के प्राण गए, भैंस पर FIR करके उसे बांग्लादेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
Indian buffalo romps into Bangladesh territory. Indian Bull Entered in Bangladesh and created Rampage there. pic.twitter.com/wpN72JoK6g— sanatanpath (@sanatanpath) February 3, 2020
Indian buffalo romps into Bangladesh territory. Indian Bull Entered in Bangladesh and created Rampage there.
अब बांग्लादेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई भारतीय भैंस के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हो गई है। ऐसे में उस हिंदुस्तानी भैंस का क्या होना है, यह बहुत बड़ा सवाल है। हमने कुछ जानकारों से बात की तो पता चला है की भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बांग्लादेशी लोग भारतीय भैंसो और गायों को चोरी करके ले जाते है और उन्हें अपना भोजन बना लेते हैं। ऐसे में हो सकता है की यह भारतीय भैंस किसी अपने को खोने की वजह से काफी उग्र हो गई हो और उसके इस घटना को अंजाम दे दिया।



