रात के अंधेरे में जान पर खेलकर भारतीय सेना जवानों ने बाढ़ में फंसे 150 लोगों की जान बचाई

0
944
Assam Flood News Updates
Indian Army rescued 150 marooned people at Nalbari district in Assam. Indian Army cares for everyone, rescued more than 150 people who were marooned during overflow and breach of Pagladiya River Assam.

Photo & Info Credits: All India Radio News on Twitter

Assam : बीती रात भारतीय सेना के जवानों ने असम में 150 लोगों को बाढ़ के पानी में डूबने से बचा लिया। इन लोगों में 60 महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस के अंतर्गत बीती रात तेज बारिश के के कारण असम के नलबारी जिले के बलीतारा गांव में बाढ़ का लेबल तेजी से बढ़ने लगा और लोगों के डूबने के स्थिति दिखाई देने लगी।

लोगों के बचाव कार्य के लिए पोस्टिंग भारतीय सेना को जैसे ही इन्फॉर्मेशन मिली, सेना तत्काल लोगों के बचाव के लिए निकल पड़ी। भारतीय सेना ने यहां पहुंचकर अपनी जान की परवाह किये बिना 150 लोगों को बाढ़ के पानी में डूबने से बचा लिया। इन लोगों में 60 महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।
भारतीय सेना के जवान इस राहत अभियान के दौरान छोटे बच्चों को स्वयं अपनी गोद में लेकर बाढ़ से निकालते हुए दिखाई दिए।

वहीं महिलाएं और पुरुष घर से आवश्यकता की वस्तुओं को पॉलिथिन में लेकर जाते हुए नजर आए। भारतीय सेना ने अपने हौसलों का परिचय देते हुए रात के अंधेरे में बाढ़ के पानी के बीच खुद पानी मे भीगकर लोगों की जान बचाते रहे। दो दिन पहले आए आंकड़ों के मुताबिक बिहार और असम इन दो राज्यों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या तकरीबन 166 से ऊपर पहुँच गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों में कुल मिलाकर बाढ़ की चपेट में आने वाले लोगों की तादात 1 करोड़ 11 लाख से अधिक बताई जा रही है।
बिहार का सीतामढ़ी जिला इस बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। पिछले शनिवार तक यहां पर बाढ़ से गई जानो का ग्राफ 27 था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों का जाकर दौरा किया था।


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अफसरो ने कहा कि कुल 1.79 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि जल में डूब गई थी और लगभग 90 प्रतिशत राइनो स्थानीय स्थान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में जल से भरा हुआ है। गोलाघाट जिले के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मोरीगांव जिले के पोबितोरा में पानी का निकलना प्रारम्भ हो गई था। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गैंडों, हाथियों, भैंसों और हिरण जैसे जानवरों ने जंगलों के भीतर बनाए गए कृत्रिम उच्च मैदानों पर अपना स्थान बना लिया है।

Lt Gen Gyan Bhushan said on media Army cares for everyone, rescued more than 150 people who were marooned during overflow and breach of Pagladiya River Assam, overnight rescue in darkness and inclement weather.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here