एक सड़क के कुत्ते को नौकरी मिली, हुंडई शोरूम ने इस डॉगी को शोरूम में कार सेल्समैन बनाया

0
1151
Hyundai Dog Tucson
Hyundai adopts street dog and makes him car salesman in Brazil. Car showroom adopts stray dog as ‘sales person’, gives it ID card.

Photo Credits: Twitter(@Grammar_nazzzi)

Delhi: पूरी दुनिया में बहुत लोग पशु प्रेमी है। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो लोगो को कुत्ते (Dogs) बहुत पसंद आते हैं। ऐसे लोगो को डॉग लवर्स (Dog Lovers) कहा जाता हैं। भारत समेत विश्व के सभी देशों में घरों में डॉग पाले जाते हैं। कुत्ते बहुत ही ज्यादा मिलनसार और वफादार माने जाते हैं। कुत्ते पालने के पीछे एक उद्देश्य अपने घर की लखवाली करवाना भी होता है। कई बच्चे भी अपने पेरेंट्स से ज़िद्द करते हैं की उन्हें एक पेट पप्पी या डॉगी ला दो।

कई बार देखा गया है की इंसान और कुत्ते की दोस्ती मिसाल बन गई है। कई किस्सों में कुत्ते की समझदारी और वफादारी देखकर लोगो को हैरानी भी हुई है। इसलिए एक कहावत भी है की इंसान के ज्यादा कुत्ते बफादार होते हैं। ऐसा देखा गया है की कुत्ते खाना देने वाले इंसान से बहुत प्रेम करते हैं और उसे तनिक भी नहीं छोड़ते। ऐसे में एक किस्सा दूर देश में भी देखने को मिला है।

डॉगी कार शोरूम के बाहर घूमता था

ऐसे ही एक स्ट्रीट डॉग के साथ हुआ है। उस आवारा कुत्ते को बड़ी कार कंपनी हुंडई (Hyundia Company) ने अपने कार शोरूम का सेल्समैन (Sells-man) बना दिया है। मतलब जो डॉगी कार शोरूम के बाहर घूमा करता था, अब वह उसी शोरूम में बाकायदा ID कार्ड गले में टांगे सेल्समैन का काम करेगा।

यह खबर फुटबाल प्रेमियों के देश ब्राजील से आई है। इस देश में कार बनाने वाली कंपनी हुंडई ने एक कुत्ते को अपना सेल्समैन (Dog Sells Man) बनाया है। यह कुत्ता पहले हुंडई शोरूम (Hyundia Showroom) के बाहर घूमता यहता था। फिर समय रहते यह कुत्ता कार शोरूम के वर्कर्स के साथ मित्रता बनाने में सफल हो गया और उनकी बातें भी मानने लगा।

ऑफिसियल आईडी कार्ड भी दिया

इस कुत्ते का नाम टक्सन (Tucson) रखा गया। अब कुत्ते की एक्टिवनेस देखते हुए शोरूम के अधिकारियों ने उसे अपने यहाँ नौकरी पे रख लिया है। अब उसे ऑफिसियल तौर पर आईडी कार्ड (ID Card) भी दिया गया है।

कंपनी ने पोस्ट पर खुद जानकारी दी

सबसे अच्छी बात यह रही की कार कंपनी हुंडई ब्राजील (Hyundia Brazil) ने अपने इस नए कर्मचारी कुत्ते की फोटो शेयर भी की है। कंपनी ने इस इन फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, हुंडई प्राइम डीलरशिप में सेल्स डॉग टक्सन प्राइम से मिलिए। नए मेंबर की उम्र 1 साल है। हुंडई परिवार इसका स्वागत करता है। यह इससे पहले से भी शोरूम के वर्कर्स और कस्टमर्स के साथ अच्छे से पेश आता था।

बताया गया है की इस किस्मत वाले डॉगी को कार शोरूम के अंदर अपना एक केबिन और रहने के लिए घर भी दिया गया है। हैरानी की बात है की शोरूम के कर्मचारियों की मिटिंग में भी दाग टक्सन को शामिल किया जाता है। वह अधिकारियों के सभी आर्डर फॉलो भी करता है।

इस खबर के आने के बाद कई आम लोग भी इस कुत्ते को देखने और इससे मिलने कार शोरूम आ रहे हैं। यह प्यारा कुत्ता अब पूरी दुनिया की मीडिया में छाया हुआ है। हर कोई इसके बारे में जानता चाहता है। यह कार शोरूम अब इस कुत्ते की पूरी ज़िम्मेदारी निभाने को भी तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here