भारत के पड़ोसी देश के जंगल में एक बड़ा छेद मिला, अंदर जाने पर ‘दूसरी दुनिया’ ही मिल गई: रहस्य जानें

0
4823
China Forest
Ancient forest found at bottom of huge sinkhole in China. Hidden Huge forest Discovered 630 Feet Down Sinkhole In China.

Photo Credits: Twitter

Delhi: ब्रम्‍हाण्‍ड में पाये जाने वाले सभी ग्रहो में पृथ्‍वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसमें जीने योग्‍य सभी आवश्‍यक जीचें है। पृथ्‍वी के 100 प्रतिशत हिस्‍से कि बात करें तो उसमे 29 प्रतिशत पर स्‍थल तथा 71 प्रतिशत पर जल है।

समुद्र के सभी हिस्‍से कि बात तो दूर है, अभी तक लोग इस 29 प्रतिशत स्‍थल के भी सभी भाग में नहीं जा पाये है। लेकिन अब हम देखते है कि मनुष्‍य बहुत ही ज्‍यादा हाइटेक हो गये है। हर दिन हमें नई नई जगह के विषय मे कुछ ना कुछ जानने मिलता है। ऐसे में इन नई जगह के कई राज भी हमारे सामने आ जाते है।

चीन में मिला विशालकाय गड्ढा

कुछ ऐसी ही एक जगह चीन (China) देश में मिली है। चीन हमारा पड़ोसी देश है इसके जंगल (Forest) में कहा जा रहा है कि एक विशाल गड्ढा (Large Pit) खोजा गया है। यह गड्ढा पूरी तरह से जंगल में मौजूद पेड़ो से ढका हुआ है।

इस गड्ढे कि जब खोज हुई तो लोग इस गडढ़े को दूसरी दुनिया का रास्‍ता मान रह थे। इस गडढे में सूर्य कि रोशनी बिल्‍कुल भी नहीं पड़ती है। लेकिन इसके बाद भी सर्वे विभाग कि टीम इस जगह पर होकर आई तथा इस गडढे के अंदर दबे रहस्‍यों को सभी के सामने लाये।

अंतहीन मानते थे इस गडढे को

चीन कि मीडिया ने जो इस गडढे के बारे में रहस्‍यों को उजागर किया है, उसके अनुसार यह गडढा बहुत ही बड़ा है। यह पूरे 630 फीट का गडढा (Sinkhole in China) है। जो कि चीन के लेये काउंटी जंगल पर है। इस गडढे को बहुत से लोग दूसरी दुनिया से जोड़कर देखते है।

चीन में रहने वाले एक स्‍थानीय निवासी जिनका नाम शेनयिंग तिआंकेंग है। उन्‍होंने इस गडढे के बारे में बताया कि यह गडढा अंतहीन है तथा इस गडढे को दूसरी दुनिया (Second World) भी कहा जाता है। लेकिन यह धारणा तब तक रही जब तक इस गडढे के अंदर से कोई व्‍यक्‍ति होकर नही आया था। जब सर्वे कि टीम इससे होकर आई तो सारी कहानिया सारी धारणाए घरी रह गई।

कई रास्‍ते है इसके अंदर जाने के

मिली जानकारी के अनुसार इस गडढे में 6 मई को लिक्सिन चेन नाम के व्‍यक्‍ति गये थे। उनके साथ उनकी पूरी टीम भी थी। इस गडढ़े कि लंबाई 630 फीट तथा चौड़ाई 490 फीट है। पहले माना जाता था कि इस गडढ़े में सिर्फ एक ही रास्‍ते से जा सकते है।

सर्वे टीम कि रिसर्च के बाद पता लगा कि इस गडढे में जाने के एक नहीं बल्‍कि 3 रास्‍ते है। इस गडढे में गई टीम ने इसके अंदर कि कुछ फोटो भी खीची जिसे देखने से पता लगता है कि इसमें कुछ भी संदिग्‍ध नहीं है।

30 सिंकहोल्‍स कि हो चुकी है खोज

आपको बता दे यह गडढा (Pit) पुरी तरह से खाली नहीं है, बल्‍कि इस गडढे के अंदर टीम को 130 फीट के ऊँचे ऊँचे पेड़ मिले है। यह पेड़ गडढे के अंदर जाने वाले रास्‍ते पर झुके हुये है। यही कारण है कि इस गडढे में सूरज का प्रकाश नहीं पहुँच पाता है।

यह गडढा जहॉं मिला है सर्वे टीम के अनुसार उस जगह में सिर्फ यही एक गडढा नही है। बल्‍कि यहा पर पूरे 30 सिंकहोल्‍स है। सर्वे टीम ने यह भी दावा किया कि इन गडढो में पेड़ो कि कुछ नई स्‍पीसीज भी पाई जाती है। जिनके बारे में इंसान अभी नहीं जानते है।

इस थ्‍योरी को माना जा रहा है सही

इन गड़ढो का निर्माण इस जंगल पर किस प्रकार से हुआ, इसके कोई पुख्‍ता जानकारी टीम को नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि शायद इस जंगल पर कभी पानी का तेज बहाव आया होगा।

जिस कारण से जंगल में स्थित पहाड़ अंदर कि ओर धस गये होंगे। फिर यही धसे हुये पहाड़ गडढे में बदल गये। लेकिन यह एक्‍सपर्ट थ्योरी किस हद तक सही है। यह किसी को नही मालूम। अभी इसमें ओर भी रिसर्च कि आवश्‍यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here