
दुनिया भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की लीलाओं में डूबे हुए दिखाई दिए। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी बांसुरी बजाते हुए दिखाई दिए।
महेंद्र सिंह धोनी का बांसुरी बजाने वाला Video सोशल मीडिया पर बहुत Viral हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के बांसुरी पकड़ने के Style और उससे निकलते राग को सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उन्होंने पहले भी बांसुरी बजाई हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर बांसुरी बजाते समय धोनी ने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ था और उन्होंने टीम इंडिया के लोगो वाली कैजुअल यूनिफार्म पहन रखी थी।
इस Video में पीछे की ओर टीम इंडिया के कुछ और लोग भी दिखाई पड़ रहे हैं। Video बनाने वाले का सारा ध्यान धोनी पर ही है। धोनी के बांसुरी बजाने वाले इस 7 सेकंड के इस Video पर अब तक करीब काफी Like आ चुके हैं। सभी धोनी की बहुत प्रशंसा कर रहे है।
https://twitter.com/imDhoni_fc/status/1164849088300347392
जन्माष्टमी का पर्व इस बार दो दिन 23 और 24 अगस्त को पूरे जश्न के साथ मनाया गया है। सभी कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दिए। सभी कृष्ण जन्मोत्सव में डूबे हुए नजर आए।



