
Photo Credits: Twitter(@CQUni)
Delhi: हमारी यह पृथ्वी और दुनिया कई अपने अंदर संजोकर रखे हुए है। इस दुनिया में इतनी अजीब चीज़े हैं, जिनके बारे में हमने शायद ही कभी सुना हो। आज के समय में इंसान इस धरती पर राज कर रहा है, परन्तु मानव के वजूद में आने से लाखों साल पहले भी इस दुनिया में जीवन था और कई तरह जे जीव जंतु रहे थे।
अभी भी धरती के नीचे से लाखों साल पुरानी चीज़े और रहस्य मिलते रहते हैं। अब एक चीज ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खोजी गई है, जो कि 25 करोड़ साल पुरानी है। यह एक जीवाष्म है। इस खोज ने वैज्ञानिकों और खोजियों को हैरत में दाल दिया है। अब इस नई खोज पर चर्चा है दौर शुरू हो गया है।
करोड़ो साल पुराना बिच्छू का जीवाष्म मिला
विदेशी मीडिया में खबर आई है की कंगारुओं के देश ऑस्ट्रेलिया में बिच्छू (Scorpion) का जीवाश्म खोजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक़ यह बिच्छू एक ऐसी प्रजाति से आता है, जिनका नमो निशान इस धरती से मिट चूका है। यह जीव लगभग 25 करोड़ साल पहले रहा करता था। यह कोई नार्मल बिच्छू नहीं था, बल्कि एक विशालकाय समुद्री बिच्छू (Big Sea Scorpion) था।
इसे समुद्री शैतान कहा गया है
इस बड़े बिच्छू को समुद्री शैतान भी कहा गया है। ऐसा बताया गया है की उस वक़्त वुडवार्डोप्टेरस फ्रीमैनोरम (Woodwardopterus Freemanorum) नामक इस बिच्छू (Bichchu) का राज होता था। यह नदियों, समुद्र और झीलों में रहा करता था। इसका सामना करने की किसी अन्न जीव में हिम्मत नहीं थी।
क्वींसडलैंड के एक गांव में 1990 में भी पाया गया
विदेशी मीडिया में बताया गया है की एक मीटर लंबा यह बिच्छू ताज़े पानी में रहता था और इस तरह के बिच्छू का जीवाश्म (Scorpion Fossil) पहली बार 1990 में सेंट्रल क्वींसडलैंड के एक गांव के पास पाया गया था। इसके बाद इस पर रिसर्च की जाने लगी थी। अब इस बिच्छू का जीवाश्म क्वींसलैंड के म्यूजियम में देखा जा सकता है।
A fossil ‘cold case’ in @qldmuseum geosciences collection by a #CQU researcher has led to the description of a new species of sea scorpion – not only the last known one of its kind in the world, but the first fossil evidence of sea scorpions in QLD! 🦂🔬https://t.co/K4D4E9mRVV pic.twitter.com/gCpa7eZjh0
— CQUniversity (@CQUni) February 23, 2022
जानकार अब इस बिच्छु की प्रजाति और इसके जीवाश्म पर रिसर्च कर रहे है। रिसर्च में इस जीवाश्म और अन्य बिच्छुओं की प्रजाति के मध्य समानताओं पर ख़ासा ध्यान दिया जा रहा है। इस जीवाश्म पर बीते दिनों जमकर अध्यन किया गया है। यह जीवाश्म किसी दूसरी बिच्छू की प्रजाति से लगभग एक करोड़ साल नया माना जा रहा है। इस पर अभी बाकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Imagine going in the water knowing that these things were around – 1 m long!!!
Prehistoric sea scorpion fossil a first-of-its-kind find in central Queenslandhttps://t.co/VgKt8p3JVI pic.twitter.com/qsm2vtJkap
— Paul Higgins (@futuristpaul) February 18, 2022
क्वींसलैंड म्यूजियम (Queensland Museums) की तरफ से बताया गया है की कोयले के बीच प्रिजर्व करके रखे गए इस बिच्छू के जीवाश्म का बहुत घ्यान रखा जा रहा है, क्योंकि यह लगभग 25.2 करोड़ साल पुराना है। अब इस जीव की प्रजाति दुनिया से खत्म हो गई है। अभी इस पर शोध कार्य चल रहे हैं।



