इस खूबसूरत प्रदेश की बेटी ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर किया कमाल: Success Story

0
1301
Prerna Gupta Indian Air Force
Prerna Gupta from Himachal Pradesh's Shimla has cleared SSB and became Flying Officer in Indian Air Force. Success story of Shimla girl Prerna Gupta who is a IAF officer: Ek Number News

Image Credits: Twitter

Delhi: भारत के स्टूडेंट्स में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में चयन पाना एक सपना होता है। अगर कोई चाहता है की वह इंडियन एयर फाॅर्स में अफसर या पायलेट बने और सफलता की ऊँची उड़ान भरे। भारतीय वायु सेना (IAF) की चयन प्रक्रिया के तीन चरण होते हैं। सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट, फिर शारीरिक परीक्षा और अंत में मेडिकल टेस्ट। इन तीनो परीक्षाओं के बाद आपका चयन भारतीय एयरफोर्स में होता है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की वादियों से शिमला (Shimla) की बेटी प्रेरणा गुप्ता का चयन भारतीय वायु सेना (IAF) में फ्लाइंग ऑफिसर (Flying Officer) के पद पर हुआ है। प्रेरणा गुप्ता ने फरवरी 2020 में देहरादून से फ्लाइंग ऑफिसर के लिए जरूरी एसएसबी (SSB) और एएफसीएटी (AFCAT) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इसके बाद वे भारतीय वायु सेना के हैदराबाद ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हासिल करेंगी। प्रेरणा गुप्ता ने यह मुकाम बहुत ही म्हणत और जातां से प्राप्त किया है।

हिमाचल की इस बेटी प्रेरणा गुप्ता (Prerna Gupta) ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से हासिल की है। फिर आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और अन्ना मलाई विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। प्रेरणा के पिता जितेंद्र गुप्ता हिमाचल राज्य सरकार के राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनकी माता कमलेश गुप्ता रिजनल ईपीएफ कार्यालय शिमला में कार्यरत हैं।

प्रेरणा गुप्ता ने सफलता का परिजनों और शिक्षकों को दिया है। प्रेरणा गुप्ता (Prerna Gupta) ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समर्पण अपने माता-पिता, शिक्षकों, दोस्तों और अपने भाई समृद्ध गुप्ता को दिया हैं, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। इसके अलावा अपने सपने और मकसद पर फोकस करने और कड़ी मेहनत की भी नहुत महत्वूर्ण भूमिका रही।

एसएसबी और एएफसीएटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कई स्टेप से होकर गुजरना होता है। भारतीय सेना, नौसेना तथा वायुसेना में अधिकारी पद पर जाने के लिए आपको रक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित कुल 11 SSB सेंटर में से किसी पर आपको पांच दिवसीय साक्षात्कार से गुजरना पड़ेगा जिसके बाद ही आपको भारतीय सेना, नौसेना तथा वायुसेना के कुल 08 ट्रेनिंग सेंटर में से किसी एक पर आपको ट्रेनिंग के लिए भेजा जायेगा। आपको बता दें की आप चाहे शार्ट सर्विस कमीशन के लिए जा रहें हो या फिर परमानेंट कमीशन के लिए, किसी भी सेना में अधिकारी पद के लिए ज्वॉइन करने के लिए एसएसबी इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here