बाढ़ में डूबे अपने घर की परवाह न करते हुए हिमा दास ने देश को जिताया चौथा गोल्‍ड मेडल।

0
550
Hima Das
Golden girl Hima Das wins fourth gold in 15 days. India,s Golden Girl Hima Das wins 4th Gold in 15 days. Achievement of Hima Das; Ek Number News

वर्ल्ड जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हिमा का सर्वश्रेष्ठ टाइम 23.10 सेकंड का हैं, जो उन्होंने पिछले वर्ष प्राप्त किया था।
भारत की युवा स्प्रिंटर हिमा दास का सुनहरा सफर थमा नही है उन्‍होंने जोरदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 15 दिनों के अंदर चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने चेक गणराज्य में हुए टाबोर एथलेटिक्स टूर्नामेंट में 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पर जीत के साथ अपना नाम लिखा। हिमा ने बुधवार को 23.25 सेकंड में 200 मीटर रेस पूरी की और सोना जीतकर अपना रिकॉर्ड बनाया।भारत की ही वीके विसमाया 23.43 सेकंड का टाइम निकालते हुए सेकंड पायदान पर रही। यह इस सीजन का उनका सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है।

पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय record होल्डर मोहम्मद अनस ने 400 मीटर की स्पर्धा में 45.40 सेकेंड का टाइम निकालते हुए स्वर्ण अपने नाम दर्ज किया। अनस ने 13 जुलाई को इसी स्पर्धा में 45.21 सेकेंड के टाइम के साथ सोना जीता था।2 जुलाई के बाद से हिमा का यूरोप के टूर्नामेंट में यह 4 स्वर्ण जिसपर उन्होंने अपने नाम की मोहर लगाई है।


जीत के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘आज 200 मीटर में फिर एक स्वर्ण जीता और टाबोर में अपना टाइम शानदार करके 23.25 सेकेंड किया।’ उन्होंने 2 जुलाई को पोलैंड में हुई पहली रेस को 23.65 सेकेंड में जीतकर बिजयी हासिल की थी। अपने इस गोल्डन सफर को हिमा ने कुंटो एथलेटिक्स टूर्नामेंट में भी कंटिन्यू रखा।

8 जुलाई को पोलैंड में हुई प्रतियोगिता में हिमा ने 23.97 सेकंड का समय लेकर 200 मीटर का गोल्ड जीता। 14 जुलाई को क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमा ने 200 मीटर स्पर्धा का गोल्ड पर अपने नाम दर्ज किया। India की इस धाविका ने इस रेस को पूरा करने में 23.43 सेकंड का टाइम लिया।


World जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में नेशनल Record होल्डर हिमा का शानदार टाइम 23.10 सेकंड का हैं, जो उन्होंने पिछले साल प्राप्त किया था। हिमा बैक की परेशानी से जूझ रही है और ऐसे में भी वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन वह अपने सर्वश्रेष्ठ टाइम से बहुत दूर हो गई है।

असम की रहने वाली हैं हिमा दास और यह राज्‍य अभी बाढ़ की समस्या से परेशान है। हिमा ने पिछले दिनों बाढ़ की समस्या से परेशान लोगों की हेल्प करने की अपील भी की थी। उन्‍होंने अपनी आधी सैलेरी बाढ़ से जूझ रहे लोगो की मदद के लिए दे दी थी।

Photo & Info Courtesy: Twitter

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here