Presentation Image
Delhi: आज पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। सबसे ज्यादा हंगामा ट्विटर पर पसरा है। ट्विटर पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ है। अमेरिका (America) के कई बड़े लोगो के ट्विटर (Twitter) अकाउंट हैक कर लिए गए। इसमें अमेरिकी नेता जो बिडन, टेसला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स, बराक ओबामा और एपल के कई और अन्न महत्वपूर्ण अकाउंट शामिल हैं।
ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद इन अकाउंट से अजीब मैसेज पोस्ट किए गए। इनके अकाउंट से एक लिंक पोस्ट किया गया और बिटकॉइन की डिमांड की गई। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह रही की ट्विटर हैंडल हैक करके दावा किया गया कि लोगों को बिटकॉइन डबल करके वापस किए जाएंगे।
विश्व के बड़े अरबपति बिज़नेसमेन और नेता पॉइंट किये गए
विश्व के बड़े अरबपति बिज़नेसमेन एलन मस्क, वॉरेन बफे, जेफ बेजोस और बिल गेट्स सहित अनेक बड़े बिज़नेसमेन और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की यह एक बिटकॉइन स्कैम है। इसे समझने के लिए हमने काफी पड़ताल ही है। आपको बता दे की हैक किए गए ट्विटर अकाउंट से किए गए पोस्ट में बिटकॉइन में पैसे मांगे गए और उन्हें दोगुना करने की बात कही गई।
आपको जानकर हैरानी होगी की बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है। आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए, मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा।’ मतलब दोगुना वापस देने को लाहा गया।
वही टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट से किये ट्वीट में कहा गया कि अगले एक घंटे तक बिटकॉइन में भेजे गए पैसों को दोगुना करके वापस लौटा दिया जायेगा। बिटकॉइन की एड्रेस लिंक के साथ ट्वीट में लिखा गया, ‘मैं कोरोना महामारी की वजह से दान कर रहा हूं।’ पोस्ट किए जाने के कुछ ही मिनटों में ये ट्वीट डिलीट भी हो गए है।
#BREAKING: There appears to be a major hack underway, targeting numerous prominent accounts and using them to push a crypto scam. Hacked accounts include Bill Gates, Elon Musk, CashApp, Apple, and more. pic.twitter.com/m8wBNp4X1J
— Caroline Orr Bueno, Ph.D (@RVAwonk) July 15, 2020
जानकारी हो की अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन, विख्यात रैपर कानये वेस्ट, मॉडल किम कार्दशियन और दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल उबर और एपल के अकाउंट में भी सेंध लगा दी गई है। जिन अकाउंट को पॉइंट किया गया है, उन सभी के मिलियंस में फोलोअवर हैं। बड़े अकाउंट हैक किए जाने के बाद ट्विटर सकते में आ गया। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट किया, ‘आप अभी ट्वीट नहीं कर पाएंगे और अपना पासवर्ड नहीं बदल पाएंगे। हम इसकी जांच कर रहे हैं’, अभी पूरी दुनिया में हलचल है।
आपको बता दे की यह पैसा बिटकॉइन (Bitcoin) में माँगा गया है। बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है। बताया जाता है की इसे सातोशी नकामोति ने 2008 में बनाया था। परन्तु यह नहीं पता चल पाया है कि सातोशी नकामोति कौन है, कोई आदमी है या संस्था और कहा है, यह भी कोई नहीं जानता। इसे पहली बार 2009 में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में जारी किया गया था।
जाने, क्या होता है बिटकॉइन और कैसे काम करता है
Bitcoin को कोई बैंक या सरकार कंट्रोल नहीं करती है। भारत में रिजर्व बैंक ने इसे मान्यता नहीं दी है, परन्तु सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल करेंसी के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में लेन देन की पेर्मिशन दे दी है। यानी भारत में भी बिटकॉइन (Bitcoin) के ज़रिये खरीद करने में कोई परेशानी नहीं है। दुनिया में लाखों व्यापारी भी बिटकॉइन से लेनदेन करते हैं। हालांकि किसी भी केंद्रीय बैंक ने अभी इसको मान्यता नहीं दी है। अमेरिका की कई दिग्गज कंपनियां भी बिटकॉइन को स्वीकार करती हैं।
यह ऐसी ऐसी चीज है, जो रियल नहीं है। क्रिप्टो करेंसी एक ऐसी मुद्रा है, जो कंप्यूटर एल्गोरिद्म पर बनी होती है। यह केवल इंटरनेट और कंप्यूटर पर इस्तेमाल होती है। इसे स्वतंत्र मुद्रा भी कहा जाता है। यह मुद्रा किसी भी एक अथॉरिटी के कण्ट्रोल में नहीं होती है। क्रिप्टो करेंसी डिजिटल और ऑनलाइन इंटरनेट पर चलने वाली एक वर्चुअल करेंसी हैं। बिटकॉइन के अलावा विश्व में अन्य क्रिप्टो करेंसी भी इस्तेमाल की जाती हैं।
क्रिप्टोकरेंसी के जरिये ऑनलाइन खरीदारी से लेन-देन आसान होता है। सबसे नदी बात यह है की नोटबंदी और करेंसी के अवमूल्यन जैसे हालातो का इस पर कोई असर नहीं होता है। 2009 में जब बिटकॉइन को लांच किया गया था, तब उसकी वैल्यू 0 डॉलर थी। फिर 2010 में भी इसकी वैल्यू 1 डॉलर भी नहीं हो पाई थी, फॉर आज 1 बिटकॉइन का रेट 9,087.81 United States Dollar पहुंच गया है। अगर भारतीय मुद्रा में इसे नापा जाये तो, 1 बिटकॉइन का रेट 6,83,705.03 लाख रुपये है।



