सुशांत सिंह राजपूत Case में सुब्रमण्यम स्वामी ने PM मोदी से संपर्क साधा, आखिरी उम्मीद यही

0
644

Demo Image Credits: Social Media

Delhi: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पिछले माह 14 जून को दुनिया छोड़ गए थे। उनके पास से कोई नोट भी नहीं मिला था, इस मामले को खुद खुशी दिखने और बनाते की अनेकल कोशिश की गई है और सबूतों के अभाव में मुंबई पुलिस इस केस को बंद करने वाली है, ऐसी खबर भी मीडिया में आ रही है। इस पर सेलिब्रिटी और सुशांत के फैंस इस बात को नहीं मान रहे की सुशांत खुद ऐसा कदम उठा सकते थे। ये सभी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इस केस में नया मोड़ आया, जब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सामने आ गए।

भाजपा नेता और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने कल ही ट्वीट किया था, ‘मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।’ स्वामी ने अपने ट्वीट में बताया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच की मांग और पीआईएल फाइल करने के कार्य के लिए डेटा एकत्र करेंगे।

सुशांत मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत, रूपा गांगुली और अभिनता शेखर सुमन लगातार आवाज़ उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब सुशांत मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी मैदान में आ गए है। उन्होंने सुशांत मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

स्वामी ने ट्वीट करते कहा कि भारत और विदेशों में विशेष रूप से दुबई में इन 3 खान द्वारा बनाई गई संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की उन्हें दुबई में बंगले और संपत्ति किसने गिफ्ट दी है और उन्होंने इसे कैसे खरीदा है, इसकी सीबीआई, आईटी और ईडी की एसआईटी जाँच करवाने की जरुरत है।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह केस में CBI जांच की मांग कर दी है और अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सुशांत केस (Sushant Singh Rajput Case) में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ये पत्र ट्विटर पर वकील इशकरण सिंह भाडंरी ने ही साँझा किया है।

इस पत्र में लिखा है, ‘हम सभी फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की घटना से अवगत हैं। मेरे एसोसिएट इशकरण सिंह भंडारी ने इस मामले में रिसर्च की है, हालांकि पुलिस FIR दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है, मुझे मुंबई में स्थित अपने सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम, जिनके दुबई के डॉन से संबंध हैं, इसे पुलिस जांच के जरिए कवर-अप करना चाहते हैं, ताकि इसे खुद खुशी साबित किया जा सके।’ ऐसा दर्शाया भी जा रहा है।

पात्र में आगे लिखा है, ‘महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड में ऐसे अनेक बातें है, जिससे ये साबित हो जाए कि सुशांत ने खुद खुशी की है। परन्तु मैं जनता के भरोसे के लिए ये मांग करता हूं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच निष्पक्षता से करे। मैं ये मांग करता हूं कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को इस मामले की CBI जांच कराने के लिए राज़ी करें।’ इसमें लिखा है कि मुंबई पुलिस पहले ही कोरोना वायरस और इससे उत्पन्न परिस्थितियों के कारण व्यस्त है। इसलिए जनता के भरोसे के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

https://twitter.com/ishkarnBHANDARI/status/1283311643972079617

आपको बता दे की इस मामले में CBI जांच कराने के लिए बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसके बाद पत्र को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित मंत्रालय को अग्रसारित किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं। बिहार के गौरव फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी Case की CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था। उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया है।’ अब जनता ने भी इस मामले में अपनी आवाज़ उठाई है।

अब लोगो के बयान और आरोपों के आधार पर हर रोज़ नए नए बयान और सुशांत से जुडी बातें सामने आ रही है। सोशल मीडिया में हर हर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए नए नए ट्रेंड चलाये जा रहे है। देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक इस मामले में CBI जाँच की मांग की गई है। सुशांत मामले में अनेक लोगो से पूछताछ है दौर ज़ारी हैं। अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ करने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत केस कोई खास लीड नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here