वर्ल्ड कप 2019 में अपनी हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने आप से ही खुश नही है। इस वर्ल्ड कप से लोगों को बहुत उम्मीदें थी।लेकिन भारतीय टीम अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा नही उतार पाई। Cricket World Cup 2019 से बाहर होने के बाद से ही Mahendra Singh Dhoni के सन्यास लेने की बात जोरो से चल रही थी।
सभी अपना अपना अनुमान लगा रहे थे। किसी का मानना था कि धोनी जल्द ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे, तो किसी का कहना था कि धोनी अभी नहीं बल्कि Next टी20 वर्ल्डकप खेलने के बाद ही अपने बल्ले को अलविदा कहेंगे। खवरो के अनुसार दुनिया के नंबर वन मैच फिनिशर में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी देश की सेवा करते हुऐ आर्मी में एक सख्त Posting की इक्छा रखते हैं।
सूत्रों की खवरो के अनुसार जो आपने पढ़ा वो सही है। महेंद्र सिंह धोनी की चाहत है कि उन्हें सियाचिन में तैनाती मिले। मीडिया की खवरो के अनुसार के ये खबर धोनी के एक करीबी मित्र से Media Person ने बात की, धोनी के सन्यास को लेकर तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनकी चाहत है कि देश की सेवा करे।
World Cup में सही तरीके से बल्ला न चलने के कारण उनकी बैटिंग के खराब प्रदर्शन से उनके फैंस उनसे काफी नाराज थे। Fans की आलोचना का निशाना भी होना पड़ा था। लेकिन कईं बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी को समर्थन किया। इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी का भरपूर समर्थन किया।
धोनी के करीबी मित्र ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी को सेना से बहुत लगाव है। धोनी के मित्र की बात मानें तो वह अब देश की सेवा में समर्पित होना चाहते हैं। उनके मित्र ने ये भी खुलासा किया है कि वह कुछ महीनों के लिए सियाचिन में तैनाती की ख्वाहिश रखते हैं। धोनी सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं, जैसे सैनिक करते हैं। वह जल्द सेना से संपर्क कर अपनी ख्वाहिश का इजहार कर सकते हैं।
टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) Indian Army का ही एक रूप है। जिसमें वॉलंटियर्स को हर साल दो से तीन महीनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर देश की रक्षा के लिए उनकी सेवाएं ली जा सके। टेरिटोरियल आर्मी पार्ट टाइम नोकरी है। इसे प्रादेशिक सेना के नाम से भी जाना जाता हैं।
जब उनके मित्र से धोनी के बारे में सवाल किया कि क्या धोनी इस विश्व कप के बाद अब Retirement के बारे में विचार कर रहे हैं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए उनके मित्र ने बताया कि कुछ भी कह पाना सम्भव नही है कि उनके दिमाग में क्या बात चल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी को जो करना है इसके बारे में तो सही धोनी ही जानकारी दे सकते हैं, उनके दिमाग में कब क्या बात चल रही है। जो भी हो, धोनी हमेशा भारतियों के दिल में रहेंगे!




