नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस से कट्टी हो गई, ना घर के रहे ना घाट के, दे दिया इस्तीफ़ा

0
619





नवजोत सिंह सिद्धू ने भी छोड़ा कांग्रेस सरकार का साथ दे दिया अपना त्यागपत्र। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से चल रहा था नोकझोक। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। खवरो के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के अपना त्यागपत्र देने की मुझी कारण उनके और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच बहुत समय से चल रही नोकझोक हैं।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिलकर अपना त्यागपत्र दे दिया है। खवरो की माने तो शनिवार को कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा मोहिंद्रा ने अपने मंत्रिमंडलीय सहायक सिद्धू से कहा था की वह ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार की जिम्मेदारी लें, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से खफा सिद्धू ने पद की जिम्मेदारी लेने की बजह अपना त्यागपत्र देने उचित समझा और राहुल गांधी से मिलकर अपना त्यागपत्र उन्हें दे दिया है।


सिद्धू ने अपने ट्विटर से त्यागपत्र को सार्वजनिक करते हुए इन्फॉर्मेशन दी है कि उन्होंने 10 जुलाई को ही अपना त्यागपत्र दे दिया था। लेकिन इस बात की पुष्टि आज कि है। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सिद्धू के मध्य बहुत समय से बहस छिड़ी थी। जिसके कारण उनके सम्बन्धो में टकराव आ गई थी।



लोकसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को कम संख्या में सीट मिलने की बजह भी नवजोत सिंह सिद्धू को ही बता दिया है।मुख्यमंत्री का कहना है कि सिद्धू की वजह से कांग्रेस को कम संख्या में वोट मिले है। इस बात के चलते दोनों के मध्य बहस का मुद्दा ओर भी गरमा गया।जिसके चलते सिद्धू को अपनी पार्टी से त्यागपत्र देने पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here