MP में कमलनाथ सरकार अब अफसरों के बाद कुत्तों के साथ भी कर रही यह काम, देखें

0
446





भोपाल मध्यप्रदेश में सरकारी अफसरों के बाद अब कुत्तों के ट्रांसफर की प्रकिया प्रारम्भ हो गई है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने PTS DOG 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के टोटल 46 कुत्तों के तबादले का निर्देश जारी कर दिया है। हैरान कर देने बाली बात यह है कि इन कुत्तों के साथ ही उनके राखराखव करने वालो का भी तबादला किया गया है।

सूत्रों की खवरो के मुताविक कमलनाथ सरकार ने जिन 46 कुत्तों का स्थान्तरण किया है उनमें स्निफर, नार्को और ट्रेकर डॉग्स मौजूद हैं। खवरो के अनुसार पुलिस विभाग के DOG Handlers के स्थान्तरण किए गए हैं, जिसकी बजह से सरकार को उनके साथ उनके DOGS को भी स्थान्तरण करना पड़ा, जिससे DOGS के रखरखाव में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े, नही तो DOGS हैंडलर्स के बिना इन कुतो का रखरखाव कर पाना असंभव है।



कुत्तों के स्थान्तरण की इस सूची में स्वयं मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला भी नहीं बचा है। खवरो के अनुसार छिंदवाड़ा से जिस डफी नाम के स्निफर डॉग का तबादला किया गया है। वह अब से मुख्यमंत्री निवास में अपनी हाजरी देगा।

कुत्तों के ट्रांसफर की सूची आने के बाद विपक्षी पार्टी ने प्रदेश की वर्तमान कमलनाथ सरकार पर तीर छोड़ने प्रारम्भ कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी प्रदेश में कुत्तों के ट्रांसफर की बात को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीर छोडते हुए कहा है ‘हाय रे बेदर्दी कांग्रेस सरकार कुत्तो को भी न बख्सा।



पुलिस विभाग ने दर्जनों से अधिक कुतो जा ट्रांसफर कर दिया है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का हुकमत चले और कोई अच्छा पैसा देने वाला मिल जाए तो वो धरती और आसमान का खुद के व्यय पर ट्रांसफर कर दे’।


इसी बात को लेकर एक अन्य नेता विजेश लुणावत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘वाह री कमलनाथ सरकार ट्रांसफर उद्योग में कुत्तों को भी नहीं बख्सा। मध्यप्रदेश में डॉग स्क्वाड के तबादले, वक्त है बदलाव का।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here