Tulsi Gabbard Image Credits: IANS
Delhi: अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड हमेशा ही मीडिया की सुर्ख़ियों के छाई रहती है। कभी अपने जनसेवा के कार्यो को लेकर, तो कभी अमेरिकी सेना में रहकर अपने दिए योगदान को लेकर, परन्तु आज वे अपने एक बयान की वजह से सुर्ख़ियों में आ गई है। हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड ने श्रीमदभागवत गीता की शिक्षाओं से युवाओं को सीख लेने की बात कही है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बातों और शिक्षाओं को जीवन का मूल आधार करार दिया है। उन्होंने कहा है कि श्रीमदभागवत गीता में बताए गए भक्ति और कर्म योग के ज्ञान से मालूम पढता है की हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है।अमेरिका में एक कार्यक्रम हिंदू स्टूडेंट्स काउंसिल की ओर से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दुनिया के कई विश्वविद्यालयों के हिंदू छात्रों के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान तुलसी गाबार्ड ने यह बात बताई है।
विदेशी मीडिया में बताया गया है की अमेरिका और कनाडा के कॉलेज कैंपस में हिंदू युवा छात्रों के बीच काम करने के लिए साल 1990 में बनाये गए हिंदू स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम इवेंट में तुलसी गाबार्ड ने भारतीय संस्कृति में नमस्ते की परंपरा की तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि नमस्ते हमें एक दूसरे से कैसे कनेक्ट बरता है।
How about Tulsi Gabbard as #BidenVP ?
One can dream. Lol.
But come on, she's :
✔ a Veteran
✔ woman of color
✔ extremely charismatic, a fierce debater
✔ would pull votes away from Trump voters toward Biden
✔ Broad appeal, everyone from Ron Paul to Bernie like her#Biden2020 pic.twitter.com/9AWfewN8pC— Zed (@Zed26122341) June 8, 2020
तुलसी गाबार्ड ने अपने सम्बोधन में कहा कि गीता हमारे प्रचीन ज्ञान का मैन बेस है। सभी पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने जीवन के मकसद के बारे में जानकरी होना चाहिए। यह हमारे जीवन के एक अगल चरण का आरम्भ होता है। ऐसे में हमें अपने ऐसो आरएस की नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा पर जरुरी ध्यान देना चाहिए।
तुलसी गाबार्ड ने आगे कहा, “गीता के भक्ति योग और कर्म योग का पाठ विद्यार्थी हमेशा ध्यान करें। श्रीकृष्ण ने कहा है कि दूसरों की सेवा खुशी का सबसे बड़ा रूप है। धन और योग्यता का उपयोग आपको अच्छे काम के लिए करना चाहिए या फिर अपने निजी मतलब के लिए? इस सवाल के जवाब में ही जीवन का उद्देश्य छिपा है।” आपको बता दे की यह लाइन श्री कृष्णा जी ने कही थी, जो तुलसी गाबार्ड ने स्टूडेंट्स को बताई।
#TulsiGabbard (@TulsiGabbard), the first Hindu member of the #USCongress, has appealed to the youth to draw inspiration from Shrimad Bhagwat Geeta, describing the lessons drawn from Shri Krishna's life as the basis and essence of life. pic.twitter.com/ECKew9rPaV
— IANS (@ians_india) June 9, 2020
सांसद तुलसी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं कालसमय से अलग और सार्वभौमिक हैं। यह संकट का समय है। कोई भी पुष्टि के साथ नहीं कह सकता कि आने वाले कल अब क्या होने वाला है। किन्तु श्री कृष्ण की शिक्षाओं से हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। भक्ति योग और कर्म योग का हमें हमेशा अभ्यास करना चाहिए, इससे सही मार्गदर्शन मिलता है।
आपको बता दे की हिंदू स्टूडेंट्स काउंसिल के छात्र नेता ने मीडिया में कहा की अमेरिका और कनाडा में रहने और पढ़ने वाले हिंदू छात्रों को एक मंच पर लाकर उन्हें समुदाय में एकजुट करने में इस इवेंट बहुत मदत मिली है। हिंदू स्टूडेंट्स को तुलसी गाबार्ड ने अपने भाषण से बहुत प्रेरित किया है। साल 1990 में बना यह हिंदू स्टूडेंट्स काउंसिल नार्थ अमेरिका में हिंदू छात्रों का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन से दो लाख से अधिक छात्र जुड़ चुके हैं।



