अब ICC ने भी पाकिस्तान की चुटकी ऐसे ली, तो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस हुए नाराज़: Ek Number

0
736

Delhi: ICC World Cup 2019 में ICC भी अब पाकिस्तान की चुटकी लेने लगा है। ICC ने पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसको देखकर पाकिस्तानी फैन्स बौखला गए है। ICC क्रिकेट 2019 में पाकिस्तान ने अपने आखरी मुकाबले में बांग्लादेश को 94 रनों से मात दे दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा था और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 44.1 ओवर में 221 रन पवेलियन पहुँचा दिया था।

पाकिस्तान ने आखरी मुकावला तो जीत लिया, लेकिन वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। मैच के पहले तक पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर बाते हो रही थी। सभी पाकिस्तानी फैन्स अपनी टीम को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन पाकिस्तान की जीत होते हुए भी उसे सेमीफाइनल में जगह नही मिली।

बांग्लादेश के विरुद्ध जब उसने पहले वेटिंग करते हुए 315 रन का लक्ष्य रखा तो परिस्थिति कुछ ऐसे बानी कि यदि सेमीफाइनल में अपनी जगह निश्चित करनी है तो पाकिस्तान को बांग्लादेश को 7 या उससे कम रन पर पवेलियन पहुँचना होगा। ऐसा करना असंभव था क्योंकि बांग्लादेश की टीम भी मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में ही 8 रन का स्कोर पार कर लिया था।

जैसे ही 8 रन का स्कोर पार किया वैसे ही पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी जब समाप्त हुई तो ICC ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस आग बबूला हो गए।।

उन्होंने ICC को इस ट्वीट के लिए जमकर फड़कार लगाई। बही जब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने जब बांग्लादेश से मुकाबले के पहले 500 रन बनाने का वादा किया था तो वे भी बहुत तेज ट्रोल हुए थे।


ICC ने अपने ट्वीट के साथ 1994 की सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म डम्ब एंड डम्बर की एक GIF क्लिप लगा दी, जिसमें एक्टर जिम कैरी उत्साहित होकर कह रहे हैं, “तो आप मुझे बता रहे हैं कि अभी भी संभावनाएं हैं।” ICC का ये ट्वीट हास्य कम लेकिन पाकिस्तान पर तमाचा ज्यादा लगा। इसको देख पाकिस्तानी प्रशंसक बौखला गए और उन्होंने ICC को ट्रोल करना प्रारम्भ कर दिया।

पाकिस्तानी फैंस ने ICC पर प्रहार करते हुए कहा की पाकिस्तान को बाहर करने की चाल थी ।फैंस ने ये तक कह दिया कि ICC और भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने मिलकर पाकिस्तान को विश्वकप में जगह न देने की रणनीति बनाई थी और ICC का ट्विटर अकाउंट किसी भारतीय द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

पाकिस्तान ने भारत से मिली करारी मात के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुऐ वो आखरी तक सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डटी रही। लेकिन भारत की इंग्लैंड के हाथों हार के बाद उसकी संभावना कम हो गई ।आखरी में बांग्लादेश को मात देकर भी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह न बना पाई और फिर से उसे वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here