डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की सरिता को संघीय अदालत का जज नामित किया, गर्व वाला पल मित्रों

0
2973
Saritha Komatireddy USA
Donald Trump Nominates Indian-American Attorney As Federal Court Judge Nominated as the judge of the US District Court for the Eastern District of New York, Saritha Komatireddy is a prosecutor and teaches law at the Columbia Law School.

Saritha Komatireddy image Credits: Twitter

Delhi: आज दूर देश अमेरिका से भारत के लिए अच्छी खबर आई है, इस खबर को आकर हर भारतीय को गर्व होगा। मीडिया मे आई इस खबर के मुताबिक़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी अधिवक्ता सरिता कोमातीरेड्डी ( Saritha Komatireddy) को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए नामित किया है।

आपको बता की अमेरिका के न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश के रूप में नामित हुई सरिता कोमातीरेड्डी एक अधिवक्ता हैं और कोलंबिया लॉ स्कूल में कानून की अध्यापिका भी हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को उनका नामांकन अमेरिकी सीनेट को भेजा है। इसके अलावा सरिता कोमातीरेड्डी इसी जिला अदालत के पूर्व न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के तहत लिपिक का काम कर चुकी हैं।

जानकारी मिली है की अभी सरिता कोमातीरेड्डी न्यूय़ॉर्क पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी न्यायवादी कार्यालय में सामान्य आपराधिक मामलों की उपप्रमुख के तौर पर पोस्टेड हैं। इससे पहले वह जून 2018 से जनवरी 2019 तक अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स एवं धनशोधन मामलों की कार्यवाहक उपप्रमुख और 2016 से 2019 तक कंप्यूटर हैकिंग और बौद्धिक संपदा समन्वयक के पद पर आसीन रही हैं।

आपको बता दें की भारतीय मूल की कोमातीरेड्डी हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोलंबिया सर्किट जिले की अपीली अदालत के उस वक़्त के न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के कानून लिपिक के तौर पर पद संभाल चुकी हैं। इस साल 12 फरवरी को, राष्ट्रपति ट्रंप ने कोमातीरेड्डी को न्यूयॉर्क पूर्वी जिला अदालत की जिला न्यायाधीश के तौर पर नामित करने की का ऐलान किया था। यह भारत और अमेरिका में रह रहे भारतियों के लिए बहुत ही शुभ समाचार है।

Donald Trump Nominates Indian-American Attorney As Federal Court Judge Nominated as the judge of the US District Court for the Eastern District of New York, Saritha Komatireddy is a prosecutor and teaches law at the Columbia Law School.

आपको बता दे की इस वक़्त कोरोना महामारी को छोड़कर भारत के लिए हर तरफ से अच्छे संकेत आ रहे है। दुनियाभर के देश चीन के खिलाफ मोर्चाबंदी करने में जुटे हैं, तो अब दुनिया के बड़े देश भारत की तरफ हाँथ फैलाये खड़े हैं। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देश भारत से अनुरोध कर रहे हैं कि चीन के खिलाफ भारत को भी उनका साथ देना चाहिए।

वही अब चीन से अपना बिज़नेस समेटने वाली कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भारत लग्जमबर्ग के दोगुने आकार का लैंडपूल तैयार कर रहा है। मीडिया के सूत्र के मुताबिक़ समाचार एजेंसी ब्‍लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन छोड़ने का इरादा रखनी वाली कंपनियों को भारत में कारोबार के लिए जगह उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ कुल 4,61,589 हेक्टेयर क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पॉइंटेड क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में पहले से मौजूद 1,15,131 हेक्टेयर की औद्योगिक जमीन भी शामिल हैं। विश्व बैंक के मुताबिक लग्जमबर्ग कुल 2,43,000 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here